एक्सप्लोरर

UP Encounter: मुजफ्फरनगर में पुलिस की गोली से घायल हुआ शातिर बदमाश, करीब दो दर्जन मुकदमे हैं दर्ज

Muzaffarnagar Encounter: मौके से पुलिस ने बाइक, तमंचा और कारतूस भी बरामद किए हैं. पूछताछ में घायल बदमाश ने पुलिस को अपना नाम अफजाल उर्फ सलमान निवासी मुजफ्फरनगर बताया है.

UP Encounter: पश्चिम उत्तर प्रदेश के जनपद मुजफ्फरनगर में पुलिस की बदमाशों से मुठभेड़ हो गई. मुठभेड़ में पुलिस की गोली से एक बदमाश घायल हो गया और दूसरा अंधेरे का फायदा उठाकर फरार हो गया. दूसरे बदमाश की तलाश में पुलिस ने जंगल में सघन कांबिंग किया लेकिन सफलता हाथ नहीं लगी. चारतजवाल क्षेत्र की दधेडू में देर रात पुलिस चेकिंग अभियान चला रही थी. पुलिस का कहना है कि एक बाइक पर सवार दो संदिग्धों को रुकने का इशारा किया गया. संदिग्ध लोगों ने खुद को घिरता देख पुलिस पर फायरिंग कर भागने की कोशिश की. पुलिस की जवाबी कार्रवाई में एक बदमाश गोली लगने से घायल हो गया. घायल बदमाश को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है.

मुठभेड़ के दौरान गोली लगने से बदमाश घायल

मौके से पुलिस ने बाइक, तमंचा और कारतूस भी बरामद किए हैं. पूछताछ में घायल बदमाश ने पुलिस को अपना नाम अफजाल उर्फ सलमान निवासी मुजफ्फरनगर बताया है. आला अधिकारियों की माने तो शातिर बदमाश पर लूट, हत्या, डकैती और चोरी जैसे तक़रीबन 2 दर्जन से भी ज्यादा आपराधिक मुकदमे विभिन्न थाना क्षेत्रों में दर्ज हैं. सीओ सदर यतेंद्र नागर ने बताया कि एसएसपी के आदेश से दधेडू पुलिस चौकी पर चेकिंग अभियान चल रहा था. इस बीच एक बाइक आती हुई दिखाई दी. बाइक पर सवार दो संदिग्धों को रोकने का प्रयास किया गया.

अंधेरे का फायदा उठाकर जंगल में दूसरा लापता

बाइक के संदिग्ध लगने की वजह नंबर प्लेट का नहीं होना था. खुद को घिरता देख बदमाशों ने पुलिस पर फायरिंग कर दी. आत्मरक्षा चलाई गई गोली एक बदमाश के पैर में लगी. गोली लगने से बदमाश घायल हो गया. घायल को इलाज के लिेए अस्पताल में भर्ती कराया गया है. दूसरा बदमाश जंगल में फरार हो गया है. बदमाश के पास से एक बाइक, तमंचा, कारतूस बरामद हुए हैं. पुलिस, की गिरफ्त में आए बदमाश की पहचान अफजाल पुत्र मन्नत अली निवासी मिमला थाना कोतवाली नगर हुई है. शातिर बदमाश पर करीब दो दर्जन मुकदमे दर्ज हैं. लूट, हत्या, डकैती चोरी, नकबजनी का मामला है. फरार दूसरे बदमाश की तलाश की जा रही है. 

Prabhat Gupta Case: केंद्रीय मंत्री अजय मिश्रा टेनी की बढ़ेंगी मुश्किलें? फैसले के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट जाएंगे प्रभात गुप्ता के भाई

अभिषेक चौधरी मुजफ्फरनगर की खबरों पर नजर रखते हैं. राजनीतिक, क्राइम और सामाजिक मुद्दों पर लिखते हैं.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

फतेहपुर-अयोध्या को तोहफा, UPSIDA बजट हुआ दोगुना
फतेहपुर-अयोध्या को तोहफा, UPSIDA बजट हुआ दोगुना
लखनऊ: चेहल्लुम जुलूस को पुलिस की तैयारी पूरी, पुख्ता इंतजाम
लखनऊ: चेहल्लुम जुलूस को पुलिस की तैयारी पूरी, पुख्ता इंतजाम
बांकीपुर-दतिया रिजल्ट: अखिलेश यादव बोले, 'लड्डू तो BJP के अंदर भी...'
उपचुनाव रिजल्ट: अखिलेश यादव बोले- लड्डू तो BJP के अंदर भी बंट रहे
CM योगी ने आलम बदी को दी श्रद्धांजलि, 21 पूर्व विधायकों को भी किया याद
CM योगी ने आलम बदी को दी श्रद्धांजलि, 21 पूर्व विधायकों को भी किया याद

वीडियोज

Triggered Insaan ने 50 घंटे की Live Stream से Assam Flood Relief के लिए जुटाए ₹70 लाख
Ram Gopal Varma-Urmila Matondkar की सीक्रेट शादी का दावा, पुराने किस्से फिर चर्चा में
Salman Khan ने SVC63 के लिए घटाई फीस? 120 करोड़ से 70 करोड़ लेने की चर्चा
हम सालों से घुटने के दर्द से बेवजह डर रहे थे? जो बात डॉक्टर भी छुपाते हैं, वो आज बाहर आ गई!
Baba Bageshwar: जमीन की 'लूट'...क्या बाबा बागेश्वर ने दी छूट ? | Dhirendra Shashtri

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
कंगना के 'हिन्दू' वाले बयान पर सुप्रिया श्रीनेत का पलटवार, जानें क्या कहा
कंगना के 'हिन्दू' वाले बयान पर सुप्रिया श्रीनेत का पलटवार, जानें क्या कहा
Opinion: गजब होई गवा! Gen Z ने बदल दी विरोध की भाषा
Opinion: गजब होई गवा! Gen Z ने बदल दी विरोध की भाषा
दतिया: नतीजों पर CM मोहन यादव की पहली प्रतिक्रिया, 'BJP के...'
दतिया: नतीजों पर CM मोहन यादव की पहली प्रतिक्रिया, 'BJP के...'
'कुछ भी नहीं बचा...', असम बाढ़ में फंसीं गोपी बहू की मां, छलका दर्द, नहीं रोक पाईं आंसू
'कुछ भी नहीं बचा...', असम बाढ़ में फंसीं गोपी बहू की मां, छलका दर्द, नहीं रोक पाईं आंसू
एमएस धोनी की नई पारी, पुराने शौक को बनाया 'करियर'? वीडियो वायरल
एमएस धोनी की नई पारी, पुराने शौक को बनाया 'करियर'? वीडियो वायरल
Mamachya Govyala Jauya BO: 7 करोड़ के बजट में मराठी फिल्म ने बनाया रिकॉर्ड, 2026 की 9वीं बड़ी वीकेंड ओपनर बनी
7 करोड़ के बजट में मराठी फिल्म ने बनाया रिकॉर्ड, 2026 की 9वीं बड़ी वीकेंड ओपनर बनी
बांकीपुर रिजल्ट: प्रशांत किशोर की पहली प्रतिक्रिया, 'मेरे विधायक बनने से…'
बांकीपुर रिजल्ट: प्रशांत किशोर की पहली प्रतिक्रिया, 'मेरे विधायक बनने से…'
कर्नाटक कैबिनेट में नहीं मिली जगह, नाराज दो विधायकों ने दिया इस्तीफा
कर्नाटक कैबिनेट में नहीं मिली जगह, नाराज दो विधायकों ने दिया इस्तीफा
Embed widget