व्यापारियों से मांगी थी 15 लाख रुपए की रंगदारी, पुलिस ने मुठभेड़ के बाद 2 बदमाशों को किया गिरफ्तार
बागपत में पुलिस ने मुठभेड़ के बाद दो बदमाशों को गिरफ्तार किया है जबकि तीसरा बदमाश फरार हो गया. तीनों बदमाशों ने कुछ दिन पहले बड़ौत के दो व्यापारियों से 15 लाख रुपए की रंगदारी मांगी थी.

बागपत: बड़ौत कोतवाली क्षेत्र के लोहड्डा मोड़ पर पुलिस मुठभेड़ में दो बदमाश घायल हो गए जबकि एक बदमाश फायरिंग करता हुआ फरार हो गया. दोनों बदमाशों के पास से पांच कारतूस, एक बाइक और दो तमंचे बरामद किए हैं. दोनों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है. तीनों बदमाशों ने कुख्यात अपराधी सुनील राठी के नाम से दो व्यापारियों से 15 लाख रुपए की रंगदारी मांगी थी.
पुलिस ने की जवाबी कार्रवाई बागपत के बड़ौत कोतवाली क्षेत्र के लोहड्डा अंडर बाइपास पर दोपहर चेकिंग के दौरान पुलिस ने बाइक सवार तीन युवकों को रोकना चाहा. युवक नहीं रुके और पुलिस पर फायरिंग करते हुए फरार होने लगे. पुलिस ने भी जवाबी फायरिंग की तो दो बदमाश गोली लगने से घायल हो गए, जबकि एक बदमाश तमंचे से फायरिंग करता हुआ फरार हो गया. पुलिस ने घायल बदमाश सौरभ राणा और अब्दुल कादिर को अस्पताल में भर्ती कराया है.
व्यापारियों से मांगी थी रंगदारी सीओ आलोक सिंह और एसपी मनीष कुमार मिश्र भी घटनास्थल पर पहुंचे और घटना की जानकारी ली. बदमाशों के नाम अब्दुल कादिर, सौरभ राणा और यश चौधरी हैं. तीनों ही बड़ौत के पट्टी चौधरान के रहने वाले हैं. तीनों बदमाशों ने कुछ दिन पहले बड़ौत के दो व्यापारियों से 15 लाख रुपए की रंगदारी मांगी थी. एक व्यापारी से पांच और दूसरे व्यापारी से 10 लाख की रंगदारी मांगी गई थी. दोनों ही घटना की शिकायत कोतवाली में की गई थी. तीसरे बदमाश की तलाश की जा रही है. पुलिस टीम को 10 हजार रुपए का पुरस्कार देने की घोषणा की गई है.
ये भी पढ़ें:
अभेद होगी हरिद्वार महाकुंभ की सुरक्षा व्यवस्था, एनएसजी के कमांडो भी होंगे तैनात
कोरोना वैक्सीनेशन पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का बड़ा बयान, सभी को लगेगा कोरोना का टीका
टॉप हेडलाइंस
Source: IOCL



























