एक्सप्लोरर

Ambedkar Nagar: बिजली उपभोक्ताओं  पर 11 अरब 80 करोड़ रुपये से अधिक का है बकाया, जानें बड़ी बात

Ambedkar Nagar News: अम्बेडकर नगर में बिजली विभाग (Electricity Department) का उपभोक्ताओं (Consumers) पर 11 अरब 80 करोड़ रुपये से अधिक का बकाया है. सरकारी विभाग पर 80 करोड़ से अधिक का बकाया है.

Ambedkar Nagar Electricity Department: अम्बेडकर नगर (Ambedkar Nagar) में बिजली विभाग (Electricity Department) का उपभोक्ताओं (Consumers) पर 11 अरब 80 करोड़ रुपये से अधिक का बकाया है. इन बकाए बिल को वसूलने के लिए बिजली विभाग की तरफ से समय-समय पर अभियान चलाया जाता है. लेकिन, विभाग को बिल वसूलने में उतनी सफलता नहीं मिल पा रही है जितनी मिलनी चाहिए. वहीं, हजारों उपभोक्ता ऐसे है जिनकी मृत्यु हो चुकी है तो कुछ ऐसे उपभोक्ता है जिनका एक बार कनेक्शन हो गया लेकिन बिल जमा करने का कोई रिकॉर्ड है नहीं है. 1 लाख 60 हजार से ज्यादा उपभोक्ता ऐसे हैं जिन पर 10 हजार से एक लाख से तक का बिजली बिल (Electricity Bill) बकाया है.

काटे जा रहे हैं कनेक्शन 
बिजली विभाग अभियान चलाकर 10 हजार रुपये से अधिक बिजली बिल का बकाया रहने वाले उपभोक्ताओं का कनेक्शन काट रहा है. 21 हजार से ज्यादा उपभोक्ता ऐसे हैं जिन पर एक लाख रुपये से ज्यादा का बकाया है. टांडा और जलालपुर में पावर लूम होने के कारण उपभोक्तओं का ज्यादा बिजली बिल बकाया है. बताया जाता है कि पहले लूम को फिक्स रेट पर बिजली मिलती थी लेकिन अब उन्हें मीटर के हिसाब से बिल जमा करना पड़ रहा है. जिले में बिजली विभाग में 3 लाख 67 हजार 380 उपभोक्तओं के नाम कनेक्शन हैं. इन उपभोक्ताओं को जिले के 40 उपकेंद्रों से बिजली की सप्लाई होती है.
 
जानें बड़ी बात 
बड़ी बात तो ये है कि सरकारी विभाग पर 80 करोड़ से अधिक का बकाया है और अभी तक वसूली के लिए कोई नोटिस भी नहीं जारी किया गया है. वहीं, आम उपभोक्ताओं का कनेक्शन 10000 की राशी के बकाया होने पर ही काट दिया जाता है.

लोग समय पर बिजली का बिल जमा करें
वशिष्ठ अधीक्षण अभियन्ता अम्बा प्रसाद ने जानकारी देते हुए बताया कि रिकॉर्ड के अनुसार लगभग 80 करोड़ रुपए हमारे जो सरकारी उपभोक्ता हैं उनसे आना है, पब्लिक से भी काफी पैसा आना है. कुछ अमाउंट ऐसा भी है जो प्रयास करके पब्लिक को मोटिवेट करके लिया गया है. अच्छी सप्लाई देने के लिए ये आवश्यक है कि लोग समय पर बिजली का बिल जमा करें ताकि अच्छी व्यवस्था लाई जा सके. यहां काफी सुधार की गुंजाइश है. कई बार ऐसे स्थान भी होते हैं जहां किसान हैं, साथ कई जगहों पर जागरूकता की भी कमी होती है, लेकिन हम लोग प्रयास कर रहे हैं कि लोगों से बात करके उन्हें मोटिवेट किया जाए कि बिजली का बकाया बिल देना अच्छी विद्युत व्यवस्था के अत्यंत आवश्यक है.

ये भी पढ़ें:

Rajya Sabha Election 2022: जयंत चौधरी को राज्यसभा भेजेगी समाजवादी पार्टी, किया ये बड़ा ऐलान

Azam Khan की पैरवी पर राज्यसभा जा रहे हैं कपिल सिब्बल? सपा नेता बोले- मैं ऐसी राजनीति नहीं करता

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

हल्द्वानी: जहां कांग्रेस अध्यक्ष ने की थी सभा, वहां शुद्धि के लिए किया गया हवन!
हल्द्वानी: जहां कांग्रेस अध्यक्ष ने की थी सभा, वहां शुद्धि के लिए किया गया हवन!
बलिया: स्कूलों में यूट्यूबर्स की एंट्री पर रोक, BSA के आदेश से मचा बवाल
बलिया: स्कूलों में यूट्यूबर्स की एंट्री पर रोक, BSA के आदेश से मचा बवाल
राम मंदिर CEO पद के लिए इंटरव्यू खत्म, आगे क्या होगा? ट्रस्ट ने बताया
राम मंदिर CEO पद के लिए इंटरव्यू खत्म, आगे क्या होगा? ट्रस्ट ने बताया
अलीगढ़: CMO ऑफिस में अस्पताल रजिस्ट्रेशन के नाम पर भ्रष्टाचार, डेढ़ लाख रिश्वत का आरोप
अलीगढ़: CMO ऑफिस में अस्पताल रजिस्ट्रेशन के नाम पर भ्रष्टाचार, डेढ़ लाख रिश्वत का आरोप

वीडियोज

Bigg Boss 20: Salman Khan ने खोला ‘Tathas-Two’ का राज, Contestants को मिलेंगी 2 Lives
Mirzapur: The Movie Trailer में Pankaj Tripathi, Ali Fazal और Divyenndu की वापसी, बड़े पर्दे पर मचेगा बवाल Title: English Headline
Bollywood News: अक्षय-सैफ की ब्लॉकबस्टर जोड़ी का कमबैक, 'खिलाड़ी' का एक्शन या 'अनाड़ी' का अंदाज़—कौन जमाएगा रंग? (12-08-26)
Mannat-Vikrant के सेट पर 'truth और dare' का तड़काए, क-दूसरे की पोल खोलते आए नजर!
Trisha Krishnan की Cryptic Post ने Vijay-Sangeetha के बीच बढ़ाई Divorce Buzz पर चर्चा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
दिल्ली फुकेत फ्लाइट में कब क्या हुआ ? पढ़ें पूरी पोस्ट फ्लाइट रिपोर्ट
दिल्ली फुकेत फ्लाइट में कब क्या हुआ ? पढ़ें पूरी पोस्ट फ्लाइट रिपोर्ट
राम मंदिर CEO पद के लिए इंटरव्यू खत्म, आगे क्या होगा? ट्रस्ट ने बताया
राम मंदिर CEO पद के लिए इंटरव्यू खत्म, आगे क्या होगा? ट्रस्ट ने बताया
इंग्लैंड टेस्ट से पहले अख्तर की बाबर सेना को चेतावनी, बोले- 'अंग्रेज तुम्हारे सामने...'
इंग्लैंड टेस्ट से पहले अख्तर की बाबर सेना को चेतावनी, बोले- 'अंग्रेज तुम्हारे सामने...'
जूनियर एनटीआर की सक्सेसफुली पूरी हुई कंधे की सर्जरी, जानें अब कैसी है तबीयत
जूनियर एनटीआर की सक्सेसफुली पूरी हुई कंधे की सर्जरी, जानें अब कैसी है तबीयत
एन चंद्रशेखरन ने टाटा संस के चेयरमैन पद से इस्तीफा दिया, फरवरी तक संभालेंगे जिम्मेदारी
एन चंद्रशेखरन ने टाटा संस के चेयरमैन पद से इस्तीफा दिया, फरवरी तक संभालेंगे जिम्मेदारी
'पोस्ट डिलीट कर मांगें माफी', नेताजी पर BJP सांसद के विवादित बयान पर भड़के शुभेंदु
'पोस्ट डिलीट कर मांगें माफी', नेताजी पर BJP सांसद के विवादित बयान पर भड़के शुभेंदु
‘जल्द शुरू होने जा रहा जंतर-मंतर का सीजन-2’, दीपके बोले- बहुत लोग कर रहे थे कमेंट
‘जल्द शुरू होने जा रहा जंतर-मंतर का सीजन-2’, दीपके बोले- बहुत लोग कर रहे थे कमेंट
पंजाब: 454 फार्मासिस्ट भर्ती पर HC की रोक, AAP सरकार पर विपक्ष ने साधा निशाना
पंजाब: 454 फार्मासिस्ट भर्ती पर HC की रोक, AAP सरकार पर विपक्ष ने साधा निशाना
Embed widget