एक्सप्लोरर

उत्तर प्रदेश: राशन की दुकान पर जमा हो सकेगा बिजली और टेलीफोन का बिल, गाजियाबाद में हुई इसकी शुरुआत

सरकार के फैसले के अनुसार अब उपभेक्ता राशन की दुकान पर बिजली या टेलीफोन का बिल जमा कर सकेंगे. गाजियाबाद में इसकी शुरुआत हो चुकी है.

गाजियाबाद: अब राशन की दुकान पर बिजली या टेलीफोन का बिल उपभोक्ता जमा कर सकते हैं. इसकी शुरुआत गाजियाबाद में कर दी गई है. इस योजना के चलते जहां एक तरफ उपभोक्ता बिजली घर पर लगने वाली लंबी लाइन से बच सकेंगे वहीं वह समय पर भी भुगतान कर सकेंगे.

उधर जिस राशन की दुकान पर भुगतान किया जा रहा है. उस राशन डीलर को भी कमीशन मिलेगा इसकी पूरी तैयारी गाजियाबाद प्रशासन ने कर ली है. कोरोना से जंग लड़ने में भी ये कारगर होगा. इस पूरे मामले की जानकारी देते हुए गाजियाबाद की जिला आपूर्ति अधिकारी सीमा त्यागी ने बताया कि सरकार ने राशन डीलर को अलग से लाभ पहुंचाए जाने और उपभोक्ताओं को लंबी लाइन से बचने के लिए और समय पर भुगतान किए जाने के उद्देश्य से एक विशेष योजना तैयार की है.

बिजली घर पर लगने वाली लंबी लाइन में से बचा जा सकेगा

जिसके चलते अब सभी उपभोक्ता राशन डीलर के यही बिजली और टेलीफोन का भुगतान कर सकेंगे इसके लिए राशन डीलरों को दी गई अंगूठा लगाने वाली मशीन के अंदर ही इस तरह का सॉफ्टवेयर डाला जाएगा. जिससे राशन लेने के लिए आने वाला हर उपभोक्ता अपने टेलीफोन और बिजली का बिल वही जमा करा सकता है. इससे उपभोक्ताओं को सबसे बड़ा लाभ यह मिलेगा कि उन्हें बिजली घर पर लगने वाली लंबी लाइन में नहीं  लगना पड़ेगा.

वहीं वह अपने बिल का भुगतान समय की बचत करते हुए समय से ही कर पाएगा और उसे कैश बैक भी मिलेगा. इसके अलावा राशन डीलर को भी इन सभी भुगतान  का कमीशन मिलेगा. उन्होंने बताया कि इसके लिए विभाग ने पूरी तैयारी कर ली है सभी राशन डीलर को इसकी ट्रेनिंग दी जा रही है और अब राशन की दुकान पर ही सभी उपभोक्ता इस सुविधा का लाभ ले सकेंगे.

सरकार के इस फैसले से कोटेदारों की आमदनी भी बढ़ेगी- सुनील 

वहीं, उचित दर की दुकान मालिक सुनील का कहना है कि सरकार का यह निर्णय बहुत ही अच्छा है इसे कोटेदारों की आमदनी भी  बढ़ेगी. सरकार के चलाई जा रही योजना को लोग बेहद उचित मान रहे हैं. लोगों का मानना है कि इस योजना के चलते सभी उपभोक्ताओं के समय की भी बचत होगी सोशल डिस्टेंसिंग  भी बरकरार रहेगी जिससे कोरोना संक्रमण से भी बचा जा सकता है. वहीं राशन डीलरों को भी अलग से लाभ प्राप्त होगा उधर इन विभागों का भुगतान भी समय से ही प्राप्त हो पाएगा.

सरकार और प्रशासन पूर्ण रूप से इस बात की तैयारी कर रहा है कि किसी भी तरीके से कोरोना वायरस से जंग लड़ी जा सके जिससे निश्चित रूप से उपभोक्ताओं का फायदा होगा क्योंकि सोशल डिस्टेंसिंग बनी रहेगी. साथ ही लॉकडाउन के दौरान लोगों को आर्थिक नुकसान हुआ था ऐसे में कोटेदारों की भी आर्थिक नुकसान की भरपाई होनी संभव है.

यह भी पढ़ें.

कोरोना वायरस: देश में पिछले 24 घंटों में हुई 551 लोगों की मौत, करीब 50 हजार नए मामले दर्ज

Sardar Patel Jayanti: पीएम मोदी ने पटेल को बताया एकता-अखंडता का अग्रदूत, स्टैच्यू ऑफ यूनिटी जाकर दी श्रद्धांजलि

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

भदोही: बेटे को बचाने पटरी पर दौड़ी मां, ट्रेन से कटकर मौत
भदोही: बेटे को बचाने पटरी पर दौड़ी मां, ट्रेन से कटकर मौत
AMU की जमीन पर नगर निगम की कार्रवाई रुकी, कोर्ट का नोटिस
AMU की जमीन पर नगर निगम की कार्रवाई रुकी, कोर्ट का नोटिस
अयोध्या से राष्ट्रपति-PM मोदी को भेजी जाएगी राखी, क्या है खास?
अयोध्या से राष्ट्रपति-PM मोदी को भेजी जाएगी राखी, क्या है खास?
यमुनानगर: स्कूली बच्चों के लिए रास्ता नहीं! सामने गहरा तालाब
यमुनानगर: स्कूली बच्चों के लिए रास्ता नहीं! सामने गहरा तालाब

वीडियोज

Janhit With Chitra Tripathi: Nripendra Mishra...Champat Rai के टारगेट पर क्यों आए? | Donation Scam
Chirag Paswan Exclusive: CM Samrat को लिखी चिट्ठी का क्या राज? EXCLUSIVE बातचीत में खुला राज!
Sandeep Chadhary: राष्ट्रगीत बहाना...मुस्लिम वोटबैंक पर निशाना? | Vande Mataram Row| BJP | Congress
Sugar Price Hike: चीनी के दाम बढ़े तो सरकार ने कसी लगाम, स्टॉक पर रोक | Breaking | New Price
Chitra Tripathi: 2 छंद Vs 6 छंद, राष्ट्रगीत पर जंग क्योंं? विश्लेषकों का विश्लेषण| Vande Mataram Row

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
तुर्किए ने इजरायल के PM बेंजामिन नेतन्याहू के खिलाफ जारी किया गिरफ्तारी वारंट
तुर्किए ने इजरायल के PM बेंजामिन नेतन्याहू के खिलाफ जारी किया गिरफ्तारी वारंट
बांग्लादेश PM के भारत आने पर संशय! राष्ट्रपति भवन को वापस लेनी पड़ी प्रेस रिलीज
बांग्लादेश PM के भारत आने पर संशय! राष्ट्रपति भवन को वापस लेनी पड़ी प्रेस रिलीज
बांकीपुर में BJP क्यों हारी? नीरज सिन्हा ने पहली बार बताया कारण
बांकीपुर में BJP क्यों हारी? नीरज सिन्हा ने पहली बार बताया कारण
निरहुआ का खुला बरसों पुराना राज, पाखी हेगड़े ने कबूली रिलेशनशिप की बात, आम्रपाली शॉक्ड
निरहुआ का खुला बरसों पुराना राज, पाखी हेगड़े ने कबूली रिलेशनशिप की बात, आम्रपाली शॉक्ड
जंतर-मंतर पर जुटे प्रदर्शनकारी, पुलिस ने हिरासत में लिया, जानें क्या है इनकी मांग?
जंतर-मंतर पर जुटे प्रदर्शनकारी, पुलिस ने हिरासत में लिया, जानें क्या है इनकी मांग?
2026 में सबसे ज्यादा इंटरनेशनल विकेट लेने वाला गेंदबाज कौन?
2026 में सबसे ज्यादा इंटरनेशनल विकेट लेने वाला गेंदबाज कौन?
कौन हैं साहिल लोचब, जिसे लेकर FIR दर्ज कराने थाना पहुंचे राहुल गांधी
कौन हैं साहिल लोचब, जिसे लेकर FIR दर्ज कराने थाना पहुंचे राहुल गांधी
जलभराव के बीच नालों से निकला घरेलू सामान, प्रयागराज DM ने की अपील
जलभराव के बीच नालों से निकला घरेलू सामान, प्रयागराज DM ने की अपील
Embed widget