एक्सप्लोरर

कोरोना वायरस: देश में पिछले 24 घंटों में हुई 551 लोगों की मौत, करीब 50 हजार नए मामले दर्ज

ताजा आंकड़ों के मुताबिक, देश में अब कोरोना के कुल मामले 81 लाख 37 हजार 119 हो गए हैं. देश में पिछले 24 घटों में 551 लोगों की मौत हुई है. अबतक एक लाख 21 हजार 641 लोगों की जान जा चुकी है.

नई दिल्ली: भारत में कोरोना वायरस महामारी के 48 हजार 268 नए मामले सामने आने के बाद देश में कुल संक्रमितों की संख्या 81 लाख 37 हजार 119 हो गई है. वहीं 74.32 लाख लोगों के संक्रमण मुक्त होने के साथ ही देश में मरीजों के ठीक होने की दर 90.99 प्रतिशत हो गई है. देश में पिछले 24 घटों में 551 लोगों की मौत हुई है. 

देश में अबतक हुई 121641 लोगों की मौत

केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से जारी ताजा आंकड़ों के मुताबिक, देश में अब कोरोना के कुल मामले 81 लाख 37 हजार 119 हो गए हैं. इनमें से एक लाख 21 हजार 641 लोगों की मौत हो गई हैं. वहीं, 74 लाख 32 हजार 829 लोग ठीक हो चुके हैं. अभी 5 लाख 82 हजार 649 लोगों का इलाज चल रहा है. कल 59 हजार 454 लोग ठीक हुए हैं.

11 अक्टूबर को 70 लाख के पार चले गए थे मामले

बता दें कि भारत में सात अगस्त को संक्रमितों की संख्या 20 लाख, 23 अगस्त को 30 लाख और पांच सितम्बर को संक्रमितों की संख्या 40 लाख के पार चली गई थी. वहीं, कुल मामले 16 सितम्बर को 50 लाख के पार, 28 सितम्बर को 60 लाख और 11 अक्टूबर को 70 लाख के पार चले गए थे. 

झारखंड में लंबे अर्से बाद कोरोना से एक भी मौत नहीं

झारखंड में लंबे समय बाद पिछले 24 घंटों में कोरोना वायरस संक्रमण से किसी भी मरीज की मौत नहीं हुई, जिससे राज्य में मृतकों की संख्या 883 पर स्थिर रही. राज्य में कोरोना के 323 नये मामले सामने आये जिससे संक्रमितों की संख्या बढ़कर 101287 हो गई. झारखंड में 95208 मरीज अब तक ठीक हो चुके हैं. फिलहाल 5196 मरीजों का इलाज चल रहा है जबकि 883 मरीजों की मौत हो चुकी है.

भुवनेश्वर में 50 प्रतिशत आबादी में मिली एंटीबॉडी

कोरोना वायरस की महामारी के बीच राहत भरी खबर देते हुए क्षेत्रीय आयुर्विज्ञान अनुसंधान केंद्र (आरएमआरसी) ने घोषणा की कि सीरो सर्वेक्षण में पाया गया है कि भुवनेश्वर की 50 प्रतिशत आबादी में इस संक्रामक बीमारी के लड़ने के लिए एंटीबॉडी विकसित हो गई है. सीरो सर्वे में समुदाय के स्तर पर कोरोना के प्रसार का आकलन करने के लिए नमूनों का संग्रह कर जांच की जाती है. एंटीबॉडी वायरस के खिलाफ लड़ने की क्षमता के संकेतक के तौर पर काम करता है.

यह भी पढे़ं-

Covid Vaccine: जॉनसन एंड जॉनसन जल्द युवाओं में करेगी कोविड-19 वैक्सीन की टेस्टिंग

Sardar Patel Jayanti: पीएम मोदी ने पटेल को बताया एकता-अखंडता का अग्रदूत, स्टैच्यू ऑफ यूनिटी जाकर दी श्रद्धांजलि

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

आशुतोष रांका और सौरव दास भी आएंगे बाहर? अभिजीत दीपके बोले- 'दोनों भाइयों के...'
आशुतोष रांका और सौरव दास भी आएंगे बाहर? अभिजीत दीपके बोले- 'दोनों भाइयों के...'
बंगाल में फिर होगी SIR? बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष बोले- 'पिछली बार यह प्रक्रिया...'
बंगाल में फिर होगी SIR? बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष बोले- 'पिछली बार यह प्रक्रिया...'
कांग्रेस ने 2027 जनगणना को लेकर लगाया बड़ा आरोप, कहा - 'बहुत बड़ी साजिश...'
कांग्रेस ने 2027 जनगणना को लेकर लगाया बड़ा आरोप, कहा - 'बहुत बड़ी साजिश...'
Delhi Protest LIVE: अभिजीत दीपके को बड़ी राहत, SEM कोर्ट दी सशर्त जमानत
LIVE: अभिजीत दीपके को बड़ी राहत, SEM कोर्ट दी सशर्त जमानत

वीडियोज

Bollywood News: करीना के बेडरूम का कौन-सा राज खोल गए सैफ? कपिल के शो में मचा धमाल! (17.10.26)
YRKKH: Kabir के शादी के फैसले से टूटेगा दिल, क्या अब अलग हो जाएगी Kabir-Maira की राह?
'इच्छाधारी बीवी' को सजा-ए-मौत!
विदेश से 'मंतर' अराजक 'जंतर'
संविधान नहीं..सड़कतंत्र पर भरोसा ?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
कांग्रेस ने 2027 जनगणना को लेकर लगाया बड़ा आरोप, कहा - 'बहुत बड़ी साजिश...'
कांग्रेस ने 2027 जनगणना को लेकर लगाया बड़ा आरोप, कहा - 'बहुत बड़ी साजिश...'
उत्तराखंड में 'न्याय यात्रा' निकालेगी कांग्रेस, कुमारी शैलजा ने धामी सरकार को घेरा
उत्तराखंड में 'न्याय यात्रा' निकालेगी कांग्रेस, कुमारी शैलजा ने धामी सरकार को घेरा
प्लेइंग 11 से बाहर रखने पर वैभव सूर्यवंशी का छलका दर्द! 2 शब्दों में बताई मन की बात
प्लेइंग 11 से बाहर रखने पर वैभव सूर्यवंशी का छलका दर्द! 2 शब्दों में बताई मन की बात
इमरान खान की बढ़ी मुश्किलें, मुंबई FRRO ने भेजा शो कोज नोटिस
इमरान खान की बढ़ी मुश्किलें, मुंबई FRRO ने भेजा शो कोज नोटिस
आशुतोष रांका और सौरव दास भी आएंगे बाहर? अभिजीत दीपके बोले- 'दोनों भाइयों के...'
आशुतोष रांका और सौरव दास भी आएंगे बाहर? अभिजीत दीपके बोले- 'दोनों भाइयों के...'
नेहा बोरा पर विजेता दहिया का चौंकाने वाला बयान - 'वो जो भी बोलती है...'
नेहा बोरा पर विजेता दहिया का चौंकाने वाला बयान - 'वो जो भी बोलती है...'
1.27 लाख रुपये में क्रूज कंट्रोल वाली बाइक, Hero ने दिया बड़ा सरप्राइज
1.27 लाख रुपये में क्रूज कंट्रोल वाली बाइक, Hero ने दिया बड़ा सरप्राइज
Ayushman Bharat: अब 'आयुष्मान' में ही होंगे हार्ट-लिवर और लंग्स ट्रांसप्लांट! यह सरकार कर रही तैयारी
अब 'आयुष्मान' में ही होंगे हार्ट-लिवर और लंग्स ट्रांसप्लांट! यह सरकार कर रही तैयारी
Embed widget