एक्सप्लोरर

यूपी: मथुरा में कोरोना की वजह से हुई बुजुर्ग की मौत, 516 पहुंची संक्रमितों की संख्या

उत्तर प्रदेश में कोरोना का प्रकोप लगातार बढ़ रहा है. आगरा में इलाज के दौरान मथुरा के रहने वाले कोरोना संक्रमित एक बुजुर्ग की मौत हो गई. जिले में अब कोरोना से मरने वालों की संख्या 27 हो गई है.

मथुरा: उत्तर प्रदेश के कई जिलों में कोरोना का संक्रमण तेजी से फैल रहा है. मथुरा में रविवार को कोरोना संक्रमित एक बुजुर्ग की आगरा में इलाज के दौरान मौत हो गई. इसके अलावा जिले में कोरोना वायरस संक्रमण के 14 नए मामले सामने आए हैं. जिले में में कोरोना संक्रमितों की संख्या 516 हो गई है. जिले में अब कोरोना से मरने वालों की संख्या 27 हो गई है.

बुजुर्ग की हुई मौत स्वास्थ्य विभाग के प्रवक्ता ने बताया कि, 'रविवार को शहर के कच्ची सड़क निवासी एक वृद्ध की आगरा के एक निजी अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई. उन्होंने बताया कि रविवार की शाम आई रिपोर्ट में 14 नए लोगों में कोरोना वायरस के संक्रमण की पुष्टि हुयी है, जिससे संक्रमितों की संख्या बढ़कर 516 हो गई है.' प्रवक्ता ने बताया कि, 'मथुरा के कच्ची सड़क इलाके के दम तोड़ने वाले वृद्ध को पिछले दिनों कोरोना पॉजिटिव रिपोर्ट आने के बाद आइसोलेशन वार्ड में भर्ती किया गया था. यहां हालत बिगड़ने पर उन्हें आगरा रेफर किया, जहां इलाज के दौरान रविवार को उनकी मौत हो गई.

दारोगा की हुई मौत एटा जिले में तैनात पुलिस के एक दारोगा की इलाज के दौरान मौत हो गई. पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक दारोगा को 26 जून को बुखार आने पर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में दिखाया गया. यहां से उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया. जिला अस्पताल से दारोगा को इलाज के लिए आगरा के एसएन मेडिकल कॉलेज भेज दिया गया. 27 जून को परिजन एक निजी अस्पताल लेकर पहुंचे और यहां पर कोरोना की जांच कराई गई, जो निगेटिव आई थी. वहां चार दिन इलाज के बाद भी दारोगा की तबीयत में सुधार नहीं हुआ तो एक जुलाई को परिजन मथुरा के नयति हॉस्पिटल में ले गए. यहां पर कोरोना का नमूना लिया गया और चार जुलाई को आई रिपोर्ट में वो पॉजिटिव पाए गए. जिसके बाद इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई.

यह भी पढ़ें:

प्रियंका गांधी ने यूपी सरकार पर कसा तंज, वीकेंड लॉकडाउन को बताया 'बेबी पैक'

अमित जी और अभिषेक के जल्द ठीक होने की कामना : हेमा मालिनी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

क्या SIT जांच के बाद चंपत राय की होगी वापसी? ट्रस्ट के कोषाध्यक्ष ने साफ की तस्वीर
क्या SIT जांच के बाद चंपत राय की होगी वापसी? ट्रस्ट के कोषाध्यक्ष ने साफ की तस्वीर
Gorakhpur News: गीडा में बनेगा 100 बेड का ESIC अस्पताल, योगी कैबिनेट ने जमीन आवंटन को दी मंजूरी
गोरखपुर: गीडा में बनेगा 100 बेड का ESIC अस्पताल, योगी कैबिनेट ने जमीन आवंटन को दी मंजूरी
Fatehpur News: विदेश में की कमाई, घर लौटा तो 58 लाख गायब! पत्नी और ससुराल वालों पर ठगी का आरोप
फतेहपुर: विदेश में की कमाई, घर लौटा तो 58 लाख गायब! पत्नी और ससुराल वालों पर ठगी का आरोप
प्राण प्रतिष्ठा के प्रधान यजमान थे अनिल मिश्रा, 7 दिन तक की तपस्या, अब चढ़ावा चोरी के आरोपों के बीच ट्रस्ट से बाहर
प्राण प्रतिष्ठा के प्रधान यजमान थे अनिल मिश्रा, 7 दिन तक की तपस्या, अब चढ़ावा चोरी के आरोपों के बीच ट्रस्ट से बाहर

वीडियोज

Aamir Khan की शादी में Kiran Rao क्यों नहीं दिखीं?
Vaibhav Sooryavanshi: डेब्यू कैप पाते ही रो पड़े वैभव सूर्यवंशी! 15 साल की उम्र में रच दिया इतिहास!.
Diljit Dosanjh की Sutluj रिलीज के 2 दिन बाद ही ZEE5 से क्यों हटाई गई?
Hyundai Creta Electric अब ₹10.99 लाख में! BAAS क्या है? सस्ती EV का पूरा सच | Creta EV Explained
Shilpa Shinde की धमाकेदार एंट्री, Lock Upp 2 में बढ़ेगा ड्रामा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अमित शाह ने UCC को लेकर किया बड़ा ऐलान, श्यामा प्रसाद की 125वीं जयंती पर बोले -'कमेटी बन चुकी, जल्द ही...'
अमित शाह ने UCC को लेकर किया बड़ा ऐलान, श्यामा प्रसाद की 125वीं जयंती पर बोले -'कमेटी बन चुकी, जल्द ही...'
महाराष्ट्र मौसम अपडेट, 7 July: मुंबई में उठीं 13 फीट ऊंची लहरें, फ्लाइट प्रभावित, कल कैसा रहेगा मौसम?
महाराष्ट्र मौसम अपडेट, 7 July: मुंबई में उठीं 13 फीट ऊंची लहरें, फ्लाइट प्रभावित, कल कैसा रहेगा मौसम?
BCCI ने इंग्लैंड के खिलाफ ODI सीरीज के किया टीम इंडिया में बदलाव, 2 साल बाद खूंखार ऑलराउंडर की वापसी
BCCI ने इंग्लैंड के खिलाफ ODI सीरीज के किया टीम इंडिया में बदलाव, 2 साल बाद खूंखार ऑलराउंडर की वापसी
Satluj: बैन के बाद प्रोजेक्टर लगाकर 'सतलुज' देख रहे लोग, दिलजीत दोसांझ बोले- अब ये फिल्म नहीं रुकेगी
बैन के बाद प्रोजेक्टर लगाकर 'सतलुज' देख रहे लोग, दिलजीत दोसांझ बोले- अब ये फिल्म नहीं रुकेगी
'मुझे विधानसभा सीट के नाम पर झुनझुना पकड़ा दिया', जीतन राम मांझी का छलका दर्द, चिराग पर क्यों भड़के?
'मुझे विधानसभा सीट के नाम पर झुनझुना पकड़ा दिया', जीतन राम मांझी का छलका दर्द, चिराग पर क्यों भड़के?
इस देश में 90% मुसलमान फिर भी राष्ट्रीय ग्रंथ जैसा महाभारत-रामायण, जानें हिन्दुओं का कैसा दबदबा
इस देश में 90% मुसलमान फिर भी राष्ट्रीय ग्रंथ जैसा महाभारत-रामायण, जानें हिन्दुओं का कैसा दबदबा
Explained: वक्फ बोर्ड में पहली बार दो हिंदू सदस्य नियुक्त, कहीं वाह-वाह... तो कहीं विरोध! इसके नतीजे अच्छे या बुरे?
वक्फ बोर्ड में पहली बार दो हिंदू सदस्य नियुक्त, कहीं वाह-वाह, कहीं विरोध! नतीजे अच्छे या बुरे?
ममता बनर्जी के जिन सांसदों ने दिया था इस्तीफा, बंगाल में राज्यसभा की उन 3 सीटों पर चुनाव का ऐलान
ममता बनर्जी के जिन सांसदों ने दिया था इस्तीफा, बंगाल में राज्यसभा की उन 3 सीटों पर चुनाव का ऐलान
Embed widget