एक्सप्लोरर

बक्शे में बंद था नाबालिग भतीजे का शव, चाचा की तलाश में पुलिस

झांसी में सगे चाचा के घर 8 वर्षीय भतीजे का शव बक्शे में बंद बरामद हुआ है। परिजनों ने चाचा पर ही उसकी हत्या का आरोप लगाया है। पुलिस चाचा की तलाश में है।

झांसी, एबीपी गंगा। उत्तर प्रदेश के झांसी जिले से 8 साल के मासूम की हत्या का सनसनीखेज मामला सामने आया है। जहां सीपरी थाना क्षेत्र के ग्राम केशवपुर में आठ साल के मासूम बच्चे की लाश एक बक्शे में बंद बरामद हुई है। मृतक मासूम के परिजनों ने बच्चे के चाचा पर ही उसकी हत्या करने का आरोप लगाया है। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच-पड़ताल शुरू कर दी है। वहीं, बच्चे का चाचा फरार चल रहा है।
बक्शे में बंद मिला अंशुल का शव
ये सनसनीखेज मामला सीपरी थाना क्षेत्र के ग्राम केशवपुर का है। इसी गांव में मुकेश राजपूत अपने पूरे परिवार के साथ रहते हैं। रविवार दोपहर एक बजे करीब मुकेश का आठ साल का बेटा अंशुल अचानक गायब हो गया। पूरा परिवार अंशुल की खोजबीन में जुट गया, लेकिन अंशुल का कहीं कुछ पता नहीं चला। लेकिन देर रात परिजनों ने अंशुल के चाचा राजकुमार के घर एक बक्शे में उसका शव बरामद किया। यूं अपने ही चाचा के घर में बक्शे में बंद अंशुल को देख सभी के होश उड़ गए।
पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए भेजा शव
आनन-फानन में परिजनों ने उसे बक्शे से बाहर निकाला, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। घटना की सूचना मिलते ही सीपरी थाना प्रभारी संजय गुप्ता पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंच गए। पुलिस ने आठ वर्षीय अंशुल के शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
सगे चाचा पर हत्या का आरोप
परिजनों ने अंशुल के चाचा राजकुमार पर ही उसकी हत्या का आरोप लगाया है। वहीं, चाचा राजकुमार भी मौके से फरार हो गया। है।  इस बीच एसएसपी डॉ ओपी सिंह, सीओ सिटी समेत अन्य अधिकारी मौके पर पहुंच गए और घटनास्थल का निरीक्षण किया।
पुलिस का बयान
झांसी एसएसपी डॉ.ओपी सिंह ने बताया कि सीपरी थाना अंतर्गत के केशवपुर गांव में आठ वर्षीय मासूम रविवार को गायब हो गया था। बच्चे के परिजन उसके गुम होने की तहरीर लेकर आए थे। उसके बाद पता चला कि बच्चे का शव उसके सगे चाचा के घर में बक्से के अंदर मिला है। तहरीर के आधार पर मामला दर्ज कर लिया गया है । मामले में जल्द ही आरोपी की गिरफ्तारी कर ली जाएगी।
यह भी पढ़ें:
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

पछतावा है! अमरोहा में एक दूल्हा और 3 दुल्हन वाली शादी निकली फर्जी
पछतावा है! अमरोहा में एक दूल्हा और 3 दुल्हन वाली शादी निकली फर्जी
उत्तराखंड में भारी बारिश का अलर्ट, 12वीं तक सभी स्कूल बंद, सड़कें बंद
उत्तराखंड में भारी बारिश का अलर्ट, 12वीं तक सभी स्कूल बंद, सड़कें बंद
हरियाणा विधानसभा की शिक्षा समिति ने सराहा योगी सरकार का शिक्षा मॉडल
हरियाणा विधानसभा की शिक्षा समिति ने सराहा योगी सरकार का शिक्षा मॉडल
जौहर यूनिवर्सिटी पर मायावती का बयान, योगी सरकार को दी ये सलाह
जौहर यूनिवर्सिटी पर मायावती का बयान, योगी सरकार को दी ये सलाह

वीडियोज

Bollywood News: 'फौजी' ने पकड़ी रफ्तार! 3 अगस्त से प्रभास की वापसी, दिसंबर रिलीज पर नजर (27.07.26)
Mannat: Mannat का मंडप में धमाकेदार हंगामा! धुएं के बीच रुकी Manyata-Vikrant की शादी
Operation Safed Sagar की स्टार कास्ट ने शेयर किए शूटिंग के अनसुने और भावुक किस्से
Kareena Kapoor का खुलासा, रिजेक्शन के बाद रात-रात भर रोती थीं Karisma Kapoor
Prabhas की Spirit में Katrina Kaif की एंट्री? Cameo Role की रिपोर्ट्स ने बढ़ाई चर्चा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
करूर भगदड़: मद्रास हाई कोर्ट के फैसले को आज SC में चुनौती देगी विजय सरकार
करूर भगदड़: मद्रास हाई कोर्ट के फैसले को आज SC में चुनौती देगी विजय सरकार
जंतर-मंतर पर प्रोटेस्टर्स की निगरानी गैर-कानूनी थी या नहीं? HC करेगा फैसला
जंतर-मंतर पर प्रोटेस्टर्स की निगरानी गैर-कानूनी थी या नहीं? HC करेगा फैसला
यूपी-दिल्ली से हरियाणा-पंजाब के लिए IMD का अलर्ट, कहां कब होगी बारिश?
यूपी-दिल्ली से हरियाणा-पंजाब के लिए IMD का अलर्ट, कहां कब होगी बारिश?
पहले TEST में PAK टीम की शानदार वापसी, मुश्किल में वेस्टइंडीज
पहले TEST में PAK टीम की शानदार वापसी, मुश्किल में वेस्टइंडीज
Box office: 'वेलकम टू द जंगल' का वर्ल्डवाइड सफर हुआ खत्म, जानें- अक्षय की फिल्म की लाइफटाइम कमाई
'वेलकम टू द जंगल' का वर्ल्डवाइड सफर हुआ खत्म, जानें- अक्षय की फिल्म की लाइफटाइम कमाई
Explained: क्या देश में अब विपक्ष नहीं, सरकार को देंगे चुनौती Gen Z?
क्या देश में अब विपक्ष नहीं, सरकार को देंगे चुनौती Gen Z?
'ईरान की मदद कर रहा रूस', जेलेंस्की के दावे पर ट्रंप का जवाब- मैं पुतिन से...
'ईरान की मदद कर रहा रूस', जेलेंस्की के दावे पर ट्रंप का जवाब- मैं पुतिन से...
पहली बार अपनी BMW में बैठ भावुक हुई मां, बेटे ने सच किया सपना- वीडियो वायरल
पहली बार अपनी BMW में बैठ भावुक हुई मां, बेटे ने सच किया सपना
Embed widget