एक्सप्लोरर

Bakrid 2023: बकरीद पर सीएम योगी समेत इन नेताओं ने दी शुभकामनाएं, जानिए क्या कहा?

Eid-ul-Adha: बकरीद के त्योहार पर सीएम योगी आदित्यनाथ (Yogi Adityanath), मायावती (Mayawati) और अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) समेत कई नेताओं ने शुभकामनाएं दी.

Eid-ul-Adha 2023: देशभर में गुरुवार को ईद-उल-अजहा का त्योहार मनाया जा रहा है. इस त्योहार पर सीएम योगी आदित्यनाथ (Yogi Adityanath), बीएसपी (BSP) सुप्रीमो मायावती (Mayawati) और समाजवादी पार्टी (Samajwadi Party) चीफ अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) समेत यूपी के दिग्गज नेताओं ने शुभकामना संदेश दिया है. 

मुख्यमंत्री कार्यकाल्य द्वारा बताया गया, "यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने ईद-उल-अज़हा के पर्व पर प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं दी. मुख्यमंत्री जी ने कहा कि ईद-उल-अज़हा का त्योहार सभी को मिल-जुल कर रहने तथा सामाजिक सद्भाव बनाए रखने की प्रेरणा प्रदान करता है."

मायावती ने कहा, "देश व दुनिया में रहने वाले सभी भारतीय भाईयों एवं बहनों को ईद अल अज़हा त्योहार की दिली मुबारकबाद व शुभकामनायें." अखिलेश यादव ने कहा, "सभी को ईद-अल-अज़हा मुबारक." सपा नेता शिवपाल यादव ने कहा, "आप सभी को ईद- उल-अजहा की दिली मुबारकबाद."

Chandrashekhar Azad Attack: यहां चल रहा भीम आर्मी चीफ चंद्रशेखर आजाद का इलाज, तस्वीरों में देखिए कैसे हैं हालात

इन नेताओं ने दी शुभकामनाएं
पूर्व केंद्रीय मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी ने कहा, "सभी देशवासियों को ईद की शुभकामनाएं. भारत अकेला देश होगा जहां सारे धर्मों के धर्मावलंबी रहते हैं और सभी धर्मों से जुड़े त्योहार हम सब मिलकर मनाते हैं इसलिए एक भारत, श्रेष्ठ भारत कहते हैं. देश अमन, सुकून के साथ कामयाब हो, यही हम चाहते हैं."

वहीं उत्तर प्रदेश के विभिन्न शहरों से ईद की नमाज अदा की तस्वीरें सामने आ रही हैं. लोग सुबह छह बजे से ही मस्जिदों में नमाज अदा करते नजर आ रहे हैं. दरअसल, इस्लामिक कैलेंडर के मुताबिक हर साल दो बार ईद मनाई जाती है. एक ईद उल अजहा और दूसरा ईद उल फितर. ईद उल फितर को मीठी ईद भी कहा जाता है. इसे रमजान को खत्म करते हुए मनाया जाता है.

मीठी ईद के करीब 70 दिनों बकरीद यानी ईद उल अजहा मनाया जाता है. ईद उल अजहा पर मस्जिदों में नमाज अदा करने के बाद बकरे की कुर्बानी दी जाती है. गुरुवार को सुबह से देशभर की मस्जिदों से नमाज अदा करने की तस्वीरें सामने आ रही हैं.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

यूपी की सियासी लैब में बिहार जीत वाला फॉर्मूला! BJP लगाएगी हैट्रिक?
यूपी की सियासी लैब में बिहार जीत वाला फॉर्मूला! BJP लगाएगी हैट्रिक?
ऊधमसिंह नगर में युवक के साथ कुकर्म, फिर निकला जुलूस, 4 पर केस
ऊधमसिंह नगर में युवक के साथ कुकर्म, फिर निकला जुलूस, 4 पर केस
अखिलेश बोले- भाजपाइयों छोड़ो खाना, बचाओ थाना, शेयर किया Video
अखिलेश बोले- भाजपाइयों छोड़ो खाना, बचाओ थाना, शेयर किया Video
UP Election 2027: इमरान मसूद के घर गंगोह में कांग्रेस का बुरा हाल, 2022 में जीती थी BJP, क्या हैं 2027 के समीकरण?
इमरान मसूद के घर गंगोह में कांग्रेस का बुरा हाल, 2022 में जीती थी BJP, क्या हैं 2027 के समीकरण?

वीडियोज

Bollywood News: अपराध और हिंसा के बीच गुड्डू और स्वीटी का अनोखा रोमांस बना हाइलाइट (18.08.26)
Mahadev & Sons: 😱Rajji-Mogra में खूनी जंग! ऐन वक्त पर हीरो स्टाइल में पहुंचे Dheeraj #sbs
Pakistan News: नकलची पाकिस्तान का फ्लॉप शो देखिए! ABPLIVE
Prashant Kishor Oath Ceremony: प्रशांत किशोर ने ली शपथ! विधायक बनते ही किए 4 बड़े ऐलान |ABPLIVE
ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
बंगाल विधानसभा में प्रतिपक्ष के नेता बने रहेंगे ऋतब्रत बनर्जी, HC से याचिका खारिज
बंगाल विधानसभा में प्रतिपक्ष के नेता बने रहेंगे ऋतब्रत बनर्जी, HC से याचिका खारिज
'जो मां का वही बच्चे का धर्म', 28 अगस्त से महाराष्ट्र में फ्रीडम ऑफ रिलीजन एक्ट
'जो मां का वही बच्चे का धर्म', 28 अगस्त से महाराष्ट्र में फ्रीडम ऑफ रिलीजन एक्ट
सनराइजर्स की मालकिन काव्या मारन की शादी फिक्स? सामने आई तारीख; जानें दूल्हा कौन
काव्या मारन की शादी फिक्स? सामने आई तारीख; जानें दूल्हा कौन
सुप्रीम कोर्ट से मंजूरी के बाद 'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
इमरान को बड़ी राहत! शहबाज-मुनीर ने नहीं सुनी तो SC ने दिया बड़ा आदेश
इमरान को बड़ी राहत! शहबाज-मुनीर ने नहीं सुनी तो SC ने दिया बड़ा आदेश
तृषा के सैल्यूट पर स्टालिन की पार्टी ने उठाया सवाल, कहा- 'क्या ये...'
तृषा के सैल्यूट पर स्टालिन की पार्टी ने उठाया सवाल, कहा- 'क्या ये...'
सरेआम मारी गोली फिर दुकान के बाहर रखा सिलेंडर ले उड़े चोर- देखें वीडियो
सरेआम मारी गोली फिर दुकान के बाहर रखा सिलेंडर ले उड़े चोर- देखें वीडियो
'सोनिया की रगों में इटैलिन खून', वंदे मातरम विवाद पर बोले केन्द्रीय मंत्री
'सोनिया की रगों में इटैलिन खून', वंदे मातरम विवाद पर बोले केन्द्रीय मंत्री
Embed widget