एक्सप्लोरर

ED के रडार पर मुख्तार अंसारी और अतीक अहमद की संपत्तियां, जल्द हो सकती है ये बड़ी कार्रवाई

ईडी ने दोनों के खिलाफ यूपी पुलिस द्वारा की गयी सिफारिश के आधार पर प्रयागराज में केस दर्ज किया था. ईडी की टीम जल्द ही मुख्तार से बांदा जेल और अतीक से गुजरात की साबरमती जेल में पूछताछ भी करेगी.

Atiq Ahmed And Mukhtar Ansari: मुख्तार अंसारी और अतीक अहमद की संपत्तियां ईडी के भी रडार पर हैं. यूपी पुलिस के बाद अब ईडी ने भी मुख्तार और अतीक के खिलाफ कार्रवाई तेज कर दी है. दोनों माफिया के खिलाफ प्रयागराज में केस दर्ज करके ईडी उनकी संपत्तियों की छानबीन कर रही है. अवैध रूप से कमाई गई सम्पतियों की सूची बनाकर ईडी उन्हें अटैच करेगी. ईडी की टीम जल्द ही मुख्तार से बांदा जेल और अतीक से गुजरात की साबरमती जेल में पूछताछ भी करेगी. इसके लिए कोर्ट से अनुमति लेने की तैयारी की जा रही है. 

दोनों से पूछताछ के दौरान ईडी के अधिकारी उनकी आय और संपत्तियों के स्रोत पता करेंगे. दोनों ने किस तरह अरबों रूपये का आर्थिक साम्राज्य खड़ा किया, उनके कौन कौन से कारोबार हैं, आय के मुख्य स्त्रोत क्या-क्या हैं? इस बारे में ईडी जानकारी जुटाएगी. पुलिस ने बीते तीन माह के दौरान मुख्तार और उसके गैंग के सदस्यों की 222 करोड़ रूपये और अतीक व उसके गैंग के सदस्यों की करीब 350 करोड़ रूपये की संपत्तियों को जब्त कर चुकी है.

ईडी कई संपत्तियों को अटैच कर सकती है

ईडी ने दोनों के खिलाफ यूपी पुलिस द्वारा की गयी सिफारिश के आधार पर प्रयागराज में केस दर्ज किया था. इस बीच यूपी पुलिस और प्रयागराज व मऊ के स्थानीय प्रशासन ने दोनों माफिया की अरबों रूपये की संपत्तियों को जब्त कर लिया अथवा उनको जमीदोंज करा दिया. तीन दशकों के दौरान मुख्तार और अतीक ने सूबे के आधा दर्जन से ज्यादा शहरों में करोड़ों रूपये की भूमि की खरीद-फरोख्त की थी. साथ ही कई बेशकीमती सरकारी जमीनों पर कब्जा भी किया था. 

यूपी पुलिस के अनुरोध के बाद ईडी ने दोनों के खिलाफ केस दर्ज कर उनकी संपत्तियों, कंपनियों और बैंक खातों की पड़ताल शुरू करने के साथ ही यूपी पुलिस से दोनों की जब्त की गई संपत्तियों का ब्योरा भी मांगा है. इसकी जानकारी मिलने के बाद ईडी इनमें से कई संपत्तियों को अटैच कर सकती है. इसमें मुख्तार की मऊ, बनारस, लखनऊ स्थित कई संपत्तियां शामिल हैं जबकि अतीक की प्रयागराज, कौशांबी और लखनऊ की कई संपत्तियां हैं.

ये भी पढ़ें.

योगी के मंत्री ने ओपी राजभर को बताया पॉलिटिकल 'डांसर', बोले- पता नहीं कब कहां 'नाचने' लगे

CM योगी बोले- राजस्थान, MP और हरियाणा से ज्यादा पानी छोड़ने के कारण यूपी के 24 जिले बाढ़ से हुए प्रभावित

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

BJP की नई टीम में उत्तराखंड के 4 चेहरे, तीरथ रावत समेत इन्हें मिली जिम्मेदारी
BJP की नई टीम में उत्तराखंड के 4 चेहरे, तीरथ रावत समेत इन्हें मिली जिम्मेदारी
सपा विधायक शाहिद मंजूर के विवादित बयान पर घमासान, BJP ने खोला मोर्चा
सपा विधायक शाहिद मंजूर के विवादित बयान पर घमासान, BJP ने खोला मोर्चा
कानपुर: 16 रुपये की सेल से मची थी भगदड़, अब 2 गिरफ्तार
कानपुर: 16 रुपये की सेल से मची थी भगदड़, अब 2 गिरफ्तार
अमित मालवीय को BJP ने हटाया तो सपा ने कसा तंज, 'झूठ का प्रचार करने वालों...'
अमित मालवीय को BJP ने हटाया तो सपा ने कसा तंज, 'झूठ का प्रचार करने वालों...'

वीडियोज

ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!
Himanshi Khurana का बड़ा खुलासा, Asim Riaz संग रिश्ते में लगा था भगवान को धोखा देने का डर
Lalit Modi ने ठुकराई Bigg Boss 20 में एंट्री की खबर, Salman Khan के शो पर दिया बड़ा बयान
Shah Rukh Khan, Ajay Devgn और Tiger Shroff को Vimal Elaichi Ad पर Maharashtra FDA का नोटिस
Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जनगणना 2027 में OBC कॉलम पर कांग्रेस का बड़ा प्लान, दिल्ली में होगी बैठक
जनगणना 2027 में OBC कॉलम पर कांग्रेस का बड़ा प्लान, दिल्ली में होगी बैठक
रांची प्रोटेस्ट: JSSC CGL एग्जाम रद्द, CM हेमंत सोरेन का बड़ा ऐलान
रांची प्रोटेस्ट: JSSC CGL एग्जाम रद्द, CM हेमंत सोरेन का बड़ा ऐलान
गॉल टेस्ट के चौथे दिन कैसा रहेगा मौसम, बारिश बिगाड़ेगी टीम इंडिया का खेल? जानिए
गॉल टेस्ट के चौथे दिन कैसा रहेगा मौसम, बारिश बिगाड़ेगी टीम इंडिया का खेल? जानिए
आम्रपाली दुबे ने पवन सिंह को दिया शादी का ऑफर, काजल राघवानी ने तेज प्रताप संग रचाया 'रास'
आम्रपाली दुबे ने पवन सिंह को दिया शादी का ऑफर, काजल राघवानी ने तेज प्रताप संग रचाया 'रास'
क्या ईरान पर परमाणु हथियारों से हमला करेंगे ट्रंप? कांग्रेसवुमन के दावे से हड़कंप
क्या ईरान पर परमाणु हथियारों से हमला करेंगे ट्रंप? कांग्रेसवुमन के दावे से हड़कंप
संगठन में वापसी पर स्मृति ईरानी का पहला रिएक्शन, 'मेरे जैसे कार्यकर्ता का...'
संगठन में वापसी पर स्मृति ईरानी का पहला रिएक्शन, 'मेरे जैसे कार्यकर्ता का...'
एक्सप्रेसवे पर दौड़ता रहा घोड़ा, पीछे भागी NHAI टीम- वीडियो वायरल
एक्सप्रेसवे पर दौड़ता रहा घोड़ा, पीछे भागी NHAI टीम- वीडियो वायरल
Bhawana Kanth: IAF की भावना कंठ बनीं पहली महिला फाइटर कॉम्बैट लीडर, कितनी मिलेगी सैलरी?
IAF की भावना कंठ बनीं पहली महिला फाइटर कॉम्बैट लीडर, कितनी मिलेगी सैलरी?
Embed widget