एक्सप्लोरर

ED Team in Sitapur Jail: सीतापुर जेल पहुंची ED की टीम, मनी लॉन्ड्रिंग मामले में आजम खान से की पूछताछ

ED in Sitapur Jail: प्रवर्तन निदेशालय (Enforcement Directorate) की एक टीम ने सीतापुर जेल पहुंचकर सपा सांसद आजम खान (Azam Khan) से मनी लॉन्ड्रिंग के मामले में पूछताछ की है.

ED Interrogate Azam Khan: प्रवर्तन निदेशालय (Enforcement Directorate) की टीम ने आज सीतापुर जेल (Sitapur Jail) पहुंचकर जेल में बंद सांसद आजम खान (Azam Khan) से पूछताछ की है. जल्द ही ईडी जेल में बंद बाहुबली अतीक अहमद (Atiq Ahmed) और माफिया मुख्तार अंसारी (Mukhtar Ansari) से भी पूछताछ करेगी. इसे लेकर प्रदेश में अब सियासत भी गरमा गई है. समाजवादी पार्टी (Samajwadi Party) साफ तौर पर कह रही है कि जैसे-जैसे चुनाव नजदीक आएगा वैसे वैसे ED, सीबीआई (CBI) के छापे शुरू हो जाएंगे. जबकि, सरकार के मंत्री कह रहे हैं कि बीजेपी (BJP) किसी के भी प्रति द्वेषपूर्ण भावना से काम नहीं करती है. लेकिन, अगर कोई कानून के खिलाफ काम करेगा तो उस पर कार्रवाई होगी. 

मनी लॉन्ड्रिंग के मामले में हुई पूछताछ 
प्रवर्तन निदेशालय की एक टीम आज सीतापुर जेल पहुंची जहां उसने जेल में बंद सपा सांसद आजम खान से मनी लॉन्ड्रिंग के मामले में पूछताछ की. ईडी जल्द ही गुजरात जेल में बंद बाहुबली अतीक अहमद और माफिया मुख्तार अंसारी से भी मनी लॉन्ड्रिंग के मामले में पूछताछ करेगी. इस पर समाजवादी पार्टी का कहना है कि जैसे-जैसे चुनाव नजदीक आएगा वैसे वैसे ED, सीबीआई और छापे सब शुरू हो जाएंगे. क्योंकि, बीजेपी जनता से मुकाबला नहीं कर सकती, ये हमें डराने की कोशिश कर रहे हैं. लेकिन, हम इन्हें हराने की कोशिश कर रहे हैं. 

कानून तोड़ने वालों के खिलाफ होगी कड़ी कार्रवाई 
वहीं, कैबिनेट मंत्री बृजेश पाठक का साफ तौर पर कहना है कि भारत एक लोकतांत्रिक देश है जिसमें न्यायपालिका बहुत ही महत्वपूर्ण है. आईपीसी सीआरपीसी के तहत ही काम किया जाता है. यदि कहीं किसी मामले में कानून का उल्लंघन हुआ है तो कानून अपना काम करता है. उन्होंने कहा कि बीजेपी किसी के प्रति द्वेषपूर्ण भावना से कोई काम नहीं करती है. लेकिन, अगर कोई कानून के खिलाफ काम करेगा तो उसके खिलाफ कार्रवाई भी होगी. विशेष रूप से किसी को चिन्हित करने का काम बीजेपी नहीं करती है. लेकिन, जो भी कानून तोड़ेगा उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी.

ये भी पढ़ें:  

Farmers Protest: यूपी सरकार पर बरसे राकेश टिकैत, कहा- मिल चुका है झूठ बोलने का गोल्ड मेडल 

UP Election 2022: अखिलेश ने योगी पर छोड़ा सियासी तीर, बोले- 'गंगा मइय्या, गड्ढा, गइय्या, इनको भी छल गये ठगइय्या'

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

UP MLC Election Results 2026 Live: समाजवादी पार्टी की एक और जीत, लखनऊ स्नातक सीट पर मारी बाजी
Live: समाजवादी पार्टी की एक और जीत, लखनऊ स्नातक सीट पर मारी बाजी
गोंडाः इंतजार करती रही दुल्हन, दहेज में नहीं मिली THAR तो बारात नहीं लाया दूल्हा
गोंडाः इंतजार करती रही दुल्हन, दहेज में नहीं मिली THAR तो बारात नहीं लाया दूल्हा
आजमगढ़ में युवक की गला रेतकर हत्या, गुस्साए परिजनों ने किया चक्काजाम
आजमगढ़ में युवक की गला रेतकर हत्या, गुस्साए परिजनों ने किया चक्काजाम
UP में भी दिखेगा चक्रवात 'अर्नब' का असर? लोगों को किया गया अलर्ट
UP में भी दिखेगा चक्रवात 'अर्नब' का असर? लोगों को किया गया अलर्ट

वीडियोज

Sansani: बैंक का 'गोलमाल'... ग्राहक 'कंगाल' !
Ballot Paper पर जीरो, अब क्या करेगी Congress?
Form-6 पर Supreme Court में क्या बहस हुई? सटीक विश्लेषण
MLC का नतीजा UP में 2027 का करेगा फैसला? सटीक विश्लेषण
YRKKH:🫨Badi Dadi ने मेहमानों के सामने Abhira को दिए ताने, बवाल के बीच Maira-Kabir का हुआ सामना #sbs

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Nagpur MLC Election Result LIVE: नागपुर में कांग्रेस प्रत्याशी ने ली बढ़त, यूपी की 10 तो बिहार की 7 सीटों के नतीजे घोषित
LIVE: नागपुर में कांग्रेस प्रत्याशी ने ली बढ़त, यूपी की 10 तो बिहार की 7 सीटों के नतीजे घोषित
वाराणसी MLC रिजल्ट: अखिलेश का BJP पर तंज, 'लखनऊ वाले दिल्ली वालों का फोन नहीं उठा रहे'
वाराणसी MLC रिजल्ट: अखिलेश का BJP पर तंज, 'लखनऊ वाले दिल्ली वालों का फोन नहीं उठा रहे'
‘नेतृत्व शून्य, नीति शून्य और परिणाम भी’, MLC चुनाव में कांग्रेस के 'जीरो' पर फायर हुई बीजेपी
‘नेतृत्व शून्य, नीति शून्य और परिणाम भी’, MLC चुनाव में कांग्रेस के 'जीरो' पर फायर हुई बीजेपी
अजय देवगन की 'दृश्यम 3' का 26वें दिन भी भौकाल, जानें- 400 करोड़ से रह गई कितनी दूर
'दृश्यम 3' की नहीं थम रही रफ्तार, 26वें दिन भी दमदार हुई कमाई
WPL 2027 के लिए सभी 5 टीमें, ऑक्शन में किसने किसे खरीदा? जानें A टू Z डिटेल
WPL 2027 के लिए सभी 5 टीमें, ऑक्शन में किसने किसे खरीदा? जानें A टू Z डिटेल
इंडिया गठबंधन की 1 नवंबर की रैली को CJP सपोर्ट करेगी या नहीं? अभिजीत दीपके ने कर दिया ऐलान
इंडिया गठबंधन की 1 नवंबर की रैली को CJP सपोर्ट करेगी या नहीं? अभिजीत दीपके ने कर दिया ऐलान
Viral Video: बाजार की मिठाई खाने वालों देख लो...वीडियो देख आ जाएगी घिन्न
बाजार की मिठाई खाने वालों देख लो...वीडियो देख आ जाएगी घिन्न
What Is CC: क्या ज्यादा CC का मतलब है ज्यादा पावर, या कुछ और है स्पीड की गणित?
क्या ज्यादा CC का मतलब है ज्यादा पावर, या कुछ और है स्पीड की गणित?
Embed widget