एक्सप्लोरर

ई-कॉमर्स वेबसाइट अमेजन को लाखों रुपये का चूना लगाना पड़ा भारी, पुलिस ने गिरफ्तार किए दो आरोपी

ई-कॉमर्स कंपनी अमेजन को लाखों रुपये का चूना लगाने वाले दो लोगों को गिरफ्तार किया गया है. पुलिस ने बताया कि फ्रीज किए गए आरोपियों के खातों में 26 लाख रुपये जमा हैं.

नोएडाः उत्तर प्रदेश पुलिस ने ई-कॉमर्स क्षेत्र की कंपनी अमेजन को कथित तौर पर लाखों रुपये का चूना लगाने के आरोप में हरियाणा के दो लोगों को गिरफ्तार किया है. अधिकारियों ने सोमवार को यह जानकारी दी. दोनों आरोपी हरियाणा के हिसार के रहने वाले हैं.

पुलिस की ओर से दी गई जानकारी के अनुसार दोनों आरोपियों को नोएडा में साइबर अपराध पुलिस थाना के अधिकारियों ने गिरफ्तार किया. उत्तर प्रदेश पुलिस ने एक बयान में बताया कि आरोपियों की पहचान बीएससी स्नातक अनिल उर्फ आलोक सिंह (27) और 12वीं पास सचिन जैन (30) के रूप में हुई है.

बयान के अनुसार, ‘‘दोनों ने फर्जी पहचान का इस्तेमाल कर अमेजन की वेबसाइट पर कम से कम 99 अकाउंट बनाए थे. उन्होंने विभिन्न बैंकों के कई बैंक खातों को इन अमेजन खातों से जोड़ा था, जिनका उपयोग वे इलेक्ट्रॉनिक उत्पादों का ऑर्डर करने के लिए करते थे. ये ऑर्डर प्रीपेड या कैश ऑन डिलीवरी (सीओडी) आधारित होते थे.’’

बयान के मुताबिक ‘‘आरोपी सामान मिलने के बाद उन्हें दिल्ली के गफ्फार मार्केट में सस्ते दामों पर बेच देते थे और फिर उत्पादों में खराबी की बात कहकर उन्हें वापस करने के लिए अमेजन से संपर्क करते थे.’’

अमेजन अपनी नीति के तहत खराब माल लेने के लिए डिलिवरी पार्टनर को भेजती और रकम वापस कर देती है. पुलिस ने बताया ‘‘दोनों आरोपी डिलीवरी एजेंटों के साथ मिलीभगत करते, जो धोखाधड़ी से सामान वापस मिलने की पुष्टि कर देते और रकम आरोपियों के खातों में पहुंच जाती.’’ पुलिस ने बताया कि फ्रीज किए गए आरोपियों के खातों में 26 लाख रुपये जमा हैं.

इसे भी पढ़ेंः
मिजोरम के साथ सीमा विवाद में असम के छह पुलिसकर्मियों की मौत, गृह मंत्री अमित शाह ने की दोनों राज्यों के मुख्यमंत्रियों से बात

राकेश टिकैत की सरकार को धमकी, अगर मांग नहीं मानी तो लखनऊ को दिल्ली बना देंगे

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

केरल की बेटी का CM योगी को भावुक पत्र, शादी में आने का दिया न्योता
केरल की बेटी का CM योगी को भावुक पत्र, शादी में आने का दिया न्योता
उत्तराखंड में 'न्याय यात्रा' निकालेगी कांग्रेस, कुमारी शैलजा ने धामी सरकार को घेरा
उत्तराखंड में 'न्याय यात्रा' निकालेगी कांग्रेस, कुमारी शैलजा ने धामी सरकार को घेरा
UP के इस जिले में 3 दिन तक बंद रहेंगी शराब की दुकानें, जानें क्या है वजह?
UP के इस जिले में 3 दिन तक बंद रहेंगी शराब की दुकानें, जानें क्या है वजह?
देहरादून बॉक्सिंग फेडरेशन पर चयन प्रक्रिया मे घोटाले का आरोप, खेल मंत्री से जांच की मांग
देहरादून बॉक्सिंग फेडरेशन पर चयन प्रक्रिया मे घोटाले का आरोप, खेल मंत्री से जांच की मांग

वीडियोज

Bollywood News: करीना के बेडरूम का कौन-सा राज खोल गए सैफ? कपिल के शो में मचा धमाल! (17.10.26)
YRKKH: Kabir के शादी के फैसले से टूटेगा दिल, क्या अब अलग हो जाएगी Kabir-Maira की राह?
'इच्छाधारी बीवी' को सजा-ए-मौत!
विदेश से 'मंतर' अराजक 'जंतर'
संविधान नहीं..सड़कतंत्र पर भरोसा ?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
कांग्रेस ने 2027 जनगणना को लेकर लगाया बड़ा आरोप, कहा - 'बहुत बड़ी साजिश...'
कांग्रेस ने 2027 जनगणना को लेकर लगाया बड़ा आरोप, कहा - 'बहुत बड़ी साजिश...'
उत्तराखंड में 'न्याय यात्रा' निकालेगी कांग्रेस, कुमारी शैलजा ने धामी सरकार को घेरा
उत्तराखंड में 'न्याय यात्रा' निकालेगी कांग्रेस, कुमारी शैलजा ने धामी सरकार को घेरा
प्लेइंग 11 से बाहर रखने पर वैभव सूर्यवंशी का छलका दर्द! 2 शब्दों में बताई मन की बात
प्लेइंग 11 से बाहर रखने पर वैभव सूर्यवंशी का छलका दर्द! 2 शब्दों में बताई मन की बात
इमरान खान की बढ़ी मुश्किलें, मुंबई FRRO ने भेजा शो कोज नोटिस
इमरान खान की बढ़ी मुश्किलें, मुंबई FRRO ने भेजा शो कोज नोटिस
आशुतोष रांका और सौरव दास भी आएंगे बाहर? अभिजीत दीपके बोले- 'दोनों भाइयों के...'
आशुतोष रांका और सौरव दास भी आएंगे बाहर? अभिजीत दीपके बोले- 'दोनों भाइयों के...'
नेहा बोरा पर विजेता दहिया का चौंकाने वाला बयान - 'वो जो भी बोलती है...'
नेहा बोरा पर विजेता दहिया का चौंकाने वाला बयान - 'वो जो भी बोलती है...'
1.27 लाख रुपये में क्रूज कंट्रोल वाली बाइक, Hero ने दिया बड़ा सरप्राइज
1.27 लाख रुपये में क्रूज कंट्रोल वाली बाइक, Hero ने दिया बड़ा सरप्राइज
Ayushman Bharat: अब 'आयुष्मान' में ही होंगे हार्ट-लिवर और लंग्स ट्रांसप्लांट! यह सरकार कर रही तैयारी
अब 'आयुष्मान' में ही होंगे हार्ट-लिवर और लंग्स ट्रांसप्लांट! यह सरकार कर रही तैयारी
Embed widget