एक्सप्लोरर

Haridwar: नगर निगम परिसर में धूल फांक रहे हैं कुंभ मेले में लगाये गये डस्टबिन, मेला अधिकारी दे रहे सफाई

उत्तराखंड के हरिद्वार में कुंभ मेले के दौरान प्रशासन ने कूड़ा फेंकने के लिये डस्टबिन लगवाए थे लेकिन अब ये धूल फांक रहे हैं.

हरिद्वार:  हरिद्वार महाकुंभ 2021 में शासन व प्रशासन की ओर से आने वाले श्रद्धालुओं, साधु-संतों के लिए तमाम तैयारियां की गई थी. वहीं, महाकुंभ के बाद कुंभ मेला क्षेत्र गौरीशंकर, बैरागी कैंप, मालवीय दीप सहित कई अन्य क्षेत्रों में कूड़ा निस्तारण के लिए डस्टबिन लगाए गए थे, जिन्हें कुंभ मेला समाप्ति के पश्चात नगर निगम के प्रांगण में लाकर इकट्ठा कर दिया गया. इसके साथ ही शहरी क्षेत्र में लगाए गए डस्टबिन भी हटाए गए हैं और काफी डस्टबिन टूट रहे हैं. मगर इस तरफ नगर निगम का ध्याठन नहीं जा रहा है. आज वह डस्टबिन नगर निगम के प्रांगण में धूल फांक रहे हैं. यहां सबसे बड़ा सवाल यह उठता है कि आखिर इतना पैसा लगाकर जिन डस्टबिन को बनवाया गया था आज वह पैसा और मेहनत बेकार जाती दिख रही है.

क्यों हटाए गये डस्टबिन

कुंभ मेला क्षेत्र के साथ ही हरिद्वार के शहरी क्षेत्र में भी कई जगह से डस्टबिन को हटाया गया है. स्थानीय निवासियों का कहना है कि, कुंभ मेले में जगह-जगह डस्टबिन लगाए गए थे, मगर कुंभ मेला समाप्त होते ही उन्हें हटाया जा रहा है. यह बहुत ही गलत बात है. क्योंकि कूड़ा सड़कों पर गिर रहा है. काफी डस्टबिन शहरी क्षेत्र से भी हटा दिए गए हैं. बरसात का सीजन शुरू हो गया है. इस कारण इससे काफी परेशानी का सामना भी करना पड़ रहा है. कुंभ मेले में सफाई व्यवस्था के लिए लगाए गए डस्टबिन को नगर निगम द्वारा लगातार संचालित करना चाहिए था.

अधिकारियों की सफाई

वहीं, इस मामले पर उपमेला अधिकारी अंशुल सिंह का कहना है कि जो डस्टबिन नगर निगम के प्रांगण में पड़े हैं, यह डस्टबिन महाकुंभ के दौरान उन क्षेत्रों में लगाए गए थे जहां टेम्प्रेली स्ट्रक्चर बनाए गए थे. जैसे कि बैरागी कैंप क्षेत्र में अखाड़ों के लिए व्यवस्थाएं की गई थीं. मेला खत्म होने के पश्चात उन डस्टबिन को निकालना अति आवश्यक था, जिसके चलते उन्हें वहां से निकाला गया है. इनका कहना है कि, बैरागी कैंप क्षेत्र का वह एरिया आम दिनों में काफी सुनसान पड़ा रहता है. वहां से उनके चोरी होने का भी खतरा बना रहता है. इस वजह से उन्हें निकाल कर नगर निगम के प्रांगण में रखा गया है और सभी डस्टबिन को शहरी क्षेत्र में लगाया जाएगा.

उठ रहे हैं सवाल 

हरिद्वार में सफाई व्यवस्था को दुरुस्त करने के लिए कुंभ मेला क्षेत्र में काफी संख्या में डस्टबिन लगाए गए थे. जिससे गंदगी ना हो मगर कुंभ मेला समाप्त होते ही तमाम जगह से डस्टबिन को हटाकर नगर निगम में धूल फांकने के लिए रख दिए गए हैं और अब अधिकारी जवाब दे रहे हैं कि, डस्टबिन को शहरी क्षेत्र में लगाया जाएगा. मगर शहरी क्षेत्र के भी कई डस्टबिन हटाए गए हैं और साथ ही जहां पर डस्टबिन लगे हैं, वहां पर इनकी व्यवस्था नहीं की जा रही है. वह भी टूट रहे हैं, तो सवाल यही उठता है लाखों रुपए खर्च करके कुंभ मेला क्षेत्र में लगाए डस्टबिन आखिर किस काम के जब उनकी देखरेख ही नहीं की जा रही.

ये भी पढ़ें.

UP: दबंगों ने दलित लड़के से करवाई उठक-बैठक, सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो

रोहित सिखौला 2004 से एबीपी न्यूज़ से जुड़े हैं. राजनीतिक, क्राइम और धार्मिक खबरों पर विशेष फोकस रखते हैं.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'किसानों का पैसा हजम कर गए सपाई, उसी का श्राप ले डूबा'- CM योगी
'किसानों का पैसा हजम कर गए सपाई, उसी का श्राप ले डूबा'- CM योगी
'महाराज जी के सामने लड़ना चाहिए', CM योगी-अखिलेश के अयोध्या चैलेंज पर बोले रवि किशन
'महाराज जी के सामने लड़ना चाहिए', CM योगी-अखिलेश के अयोध्या चैलेंज पर बोले रवि किशन
स्कूल में पानी देखकर डरने लगा छात्र, अस्पताल में हुई मौत; जानें वजह
स्कूल में पानी देखकर डरने लगा छात्र, अस्पताल में हुई मौत; जानें वजह
अखिलेश यादव को BJP सांसद का खुला पत्र, परिवारवाद के लगाए आरोप
अखिलेश यादव को BJP सांसद का खुला पत्र, परिवारवाद के लगाए आरोप

वीडियोज

कैमरे पर हुस्न की खतरनाक 'जादूगर'!
दिल्ली पुलिस अलर्ट, 'कॉकरोचों' की धरपकड़
प्रदर्शन पर अंकुश...जरूरी या पुलिस निरंकुश?
SC ने क्यों दिखाई सख्ती?
सड़क पर तकरार...खामोश ज्ञानेश कुमार!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अनुराग ठाकुर की चुनौती, ‘वोट चोरी’ के आरोपों के सबूत पेश करें राहुल गांधी
अनुराग ठाकुर की चुनौती, ‘वोट चोरी’ के आरोपों के सबूत पेश करें राहुल गांधी
गृह मंत्रालय के इस फैसले पर भड़के डिंपल-अखिलेश, कहा- 'चारों दिशाओं से...'
गृह मंत्रालय के इस फैसले पर भड़के डिंपल-अखिलेश, कहा- 'चारों दिशाओं से...'
'घबरा गई PM-HM की जोड़ी', जंतर मंतर को प्रोटेस्ट साइट से हटाने पर भड़की कांग्रेस
'घबरा गई PM-HM की जोड़ी', जंतर मंतर को प्रोटेस्ट साइट से हटाने पर भड़की कांग्रेस
बेटी सारा तेंदुलकर के बर्थडे पर भावुक हुए सचिन, बोले- 'एक वक्त था जब मैं...'
बेटी सारा तेंदुलकर के बर्थडे पर भावुक हुए सचिन, बोले- 'एक वक्त था जब मैं...'
सैफ अली खान का ऑफिशियली इंस्टाग्राम डेब्यू, दिखाई 'पटौदी लाइब्रेरी', सिर्फ करीना को करते हैं फॉलो
सैफ अली खान का ऑफिशियली इंस्टाग्राम डेब्यू, दिखाई 'पटौदी लाइब्रेरी', सिर्फ करीना को करते हैं फॉलो
बिना खेत कैसे कर सकते हैं मशरूम की खेती, इसमें कितनी लागत?
बिना खेत कैसे कर सकते हैं मशरूम की खेती, इसमें कितनी लागत?
इकोनॉमिक्स में नोबेल का ऐलान, रॉबर्ट हॉल और माइकल वुडफोर्ट को मिला सम्मान
इकोनॉमिक्स में नोबेल का ऐलान, रॉबर्ट हॉल और माइकल वुडफोर्ट को मिला सम्मान
राहुल गांधी का बड़ा दावा, बोले- मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के आते हैं मैसेज
राहुल गांधी का बड़ा दावा, बोले- मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के आते हैं मैसेज
Embed widget