एक्सप्लोरर

UP: दबंगों ने दलित लड़के से करवाई उठक-बैठक, सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस वीडियो में कुछ दबंग लड़के एक दलित किशोर को सजा के तौर उठक-बैठक करवा रहे हैं. पुलिस ने इसका संज्ञान लिया है.

गोंडा: सोशल मीडिया पर गोंडा का एक वीडियो वायरल हो रहा है. वीडियो में तालिबानी इंसाफ दिखाई पड़ रहा है. आज के समय में भी लगातार दलित पर अत्याचार हो रहे हैं. सरकार लगातार कानूनों में संशोधन कर दलितों पर अत्याचार ना हो, इसके लिए विशेष कानून भी बनाया गया है. लेकिन दलित उत्पीड़न के लगातार मामले सामने आ रहे हैं. इस पूरे 4 मिनट 57 सेकंड के वायरल वीडियो में कुछ दबंग लोग एक दलित युवक से गाली देकर सौ बार उठक-बैठक करवा रहे हैं और हद तो तब हो गई जब इस पूरे वीडियो को बनाकर सोशल मीडिया पर खुद ही वायरल कर रहे हैं. 

इस बात से खुद अंदाजा लगाया जा सकता है कि, आज के समय में दलित पर किस तरीके से उत्पीड़न हो रहा है. वायरल वीडियो में दलित लड़के से कुछ दबंग  कह रहे है कि, इस रास्ते से ना जाइए घर में ही रहिए. दबंग लड़के उस दलित से जातिसूचक शब्द कहकर सौ बार उठक बैठक करवा रहे हैं. इस पीड़ित दलित लड़के का गुनाह इतना था कि, वह केवल दलित था. पूरा वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. यह वीडियो थाना छपिया क्षेत्र के बखरवा गांव का बताया जा रहा है.

वायरल वीडियो की घटना में नया मोड़..

फिलहाल, इस वायरल वीडियो में नया मोड़ तब आ गया जब पुलिस को पूरे मामले की जानकारी हुई. पुलिस की जानकारी के मुताबिक, जिस लड़के से उठक बैठक करवाया जा रहा है, उसने विपक्षियों के परिवार के किसी लड़की के साथ छेड़छाड़ की घटना को अंजाम दिया था. जिसके चलते लड़कों ने उस दलित लड़के से उठक बैठक करवाई था. वायरल वीडियो के आधार पर पुलिस विधिक कार्रवाई में जुटी हुई है.

वहीं, पूरे मामले पर अपर पुलिस अधीक्षक का कहना है कि, सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है. जो बीती 19 मई का बताया जा रहा है. ये थाना छपिया क्षेत्र के बखारवा गांव का है, जहां पर एक युवक को कुछ लड़के उठक बैठक करवा रहे हैं. जिसमें उठक बैठक करवाने के बाद लड़के को छोड़ दिया गया था और पुलिस को सूचना नहीं दी गई थी. उठक बैठक कर रहा लड़का विपक्षियों के किसी एक बालिका के साथ छेड़छाड़ की थी, जिसके चलते लड़कों ने उठक बैठक करवाया था. 

ये भी पढ़ें.

Kanpur Exclusive: मौत के आंकड़ों को छिपा रहा है कानपुर का सरकारी अस्पताल, क्या है 160 मौतों का सच

 

कृष्ण कुमार साल 2013 से एबीपी न्यूज़ से जुड़े हैं. गोंडा में जिला संवाददाता के तौर पर काम कर रहे हैं. गोंडा की राजनीति, अपराध और अन्य बड़ी खबरों पर नजर रखते हैं. कृष्ण कुमार ने अवध यूनिवर्सिटी फैजाबाद से पत्रकारिता की पढ़ाई की और गोल्ड मेडलिस्ट रहे हैं. एबीपी से जुड़ने से पहले कृष्ण कुमार ने अन्य चैनलों में भी काम किया है.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

PM के दिमागी नक्सल बयान पर सपा सांसद बोलीं- 'युवाओं को पहले दें जवाब'
PM के दिमागी नक्सल बयान पर सपा सांसद बोलीं- 'युवाओं को पहले दें जवाब'
अटल बिहारी वाजपेयी की पुण्यतिथि पर CM योगी ने दी श्रद्धांजलि, 370 का किया जिक्र
अटल बिहारी वाजपेयी की पुण्यतिथि पर CM योगी ने दी श्रद्धांजलि, 370 का किया जिक्र
'राम जी से घात का पैसा...', अखिलेश यादव ने कविता के जरिए कसा BJP पर तंज
'राम जी से घात का पैसा...', अखिलेश यादव ने कविता के जरिए कसा BJP पर तंज
माउंट यूनाम की चोटी पर दिखा PDA का नाम, अखिलेश यादव ने दी बधाई
माउंट यूनाम की चोटी पर दिखा PDA का नाम, अखिलेश यादव ने दी बधाई

वीडियोज

अंधविश्वास से कब मिलेगी आजादी ?
Bollywood News: विजय के Independence Day मंच पर तृषा की मौजूदगी, एक पल ने खींचा ध्यान (15.08.26)
Jagadhatri: 😯Janvi ने Jagadhatri को किया टीम से बाहर, फिर भी कॉलेज पहुंची Jagadhatri #sbs
Independence Day 2026: Rang De Basanti से Border तक, ये Patriotic Films जरूर देखें
Rhea Chakraborty ने Sushant Singh Rajput Case पर कहा, ‘Kaafi Saal Kar Liya Maine’

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
पहलगाम के बाद भारत ने कैसे तय किए टारगेट? डोभाल ने बताया ऑपरेशन का प्लान
पहलगाम के बाद भारत ने कैसे तय किए टारगेट? डोभाल ने बताया ऑपरेशन का प्लान
अजय देवगन और शाहरुख खान को FDA का नोटिस, तंबाकू प्रचार पर मांगा जवाब
अजय देवगन और शाहरुख खान को FDA का नोटिस, तंबाकू प्रचार पर मांगा जवाब
दिग्गज बंगाली फिल्ममेकर राजा सेन हॉस्पिटल में एडमिट, वेंटिलेटर पर चल रहा इलाज
दिग्गज बंगाली फिल्ममेकर राजा सेन हॉस्पिटल में एडमिट, वेंटिलेटर पर चल रहा इलाज
बारिश के कारण रद्द हुआ पहला टेस्ट, तो बिगड़ जाएगा WTC फाइनल का पूरा समीकरण!
बारिश के कारण रद्द हुआ पहला टेस्ट, तो बिगड़ जाएगा WTC फाइनल का पूरा समीकरण!
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
बुर्ज खलीफा पर तिरंगा, UAE ने दोस्त भारत को किया सलाम
बुर्ज खलीफा पर तिरंगा, UAE ने दोस्त भारत को किया सलाम
Rail Madad App Hack : ट्रेन में परेशानी? मिनटों में रेल मदद ऐप पर ऐसे करें शिकायत
ट्रेन में परेशानी? मिनटों में रेल मदद ऐप पर ऐसे करें शिकायत
IOCL Executive Recruitment 2026: IOCL में Executive पदों पर बंपर भर्ती, सैलरी 1.60 लाख तक, जानें पूरी डिटेल
IOCL में Executive पदों पर बंपर भर्ती, सैलरी 1.60 लाख तक, जानें पूरी डिटेल
Embed widget