एक्सप्लोरर

लॉकडाउन में टीवी के पुराने कार्यक्रमों का लोग ले रहे हैं भरपूर आनंद

लॉकडाउन में लोग 'रामायण', 'महाभारत', 'ऑफिस ऑफिस' जैसे कई पुराने टीवी सीरियल्स का पूरा मजा ले रहे हैं

भारत में छोटे पर्दे के दर्शकों के लिए लॉकडाउन के ये दिन पुरानी यादों की सैर पर निकलने जैसे हैं। इस दौरान लोग 'रामायण', 'महाभारत', 'ऑफिस ऑफिस' जैसे कई पुराने टीवी सीरियल्स का पूरा मजा ले रहे हैं। बीते दिनों के इन कार्यक्रमों को कई नए दर्शक भी मिल रहे हैं और महामारी के खत्म होने के बाद भी इस ट्रेंड के बरकरार रहने की संभावना है।

ramayan

कोविड-19 महामारी के चलते लगाए गए लॉकडाउन में फिल्मों व टीवी शोज की शूटिंग फिलहाल प्रतिबंधित है, ऐसे में टीवी चैनलों पर पुराने कार्यक्रमों को ही दर्शकों के लिए पेश किया जा रहा है। रामानंद सागर के मशहूर धारावाहिक 'रामायण' ने तो इस दौरान सारे ही रिकॉर्ड तोड़ डाले। दूरदर्शन द्वारा किए गए एक ट्वीट के मुताबिक, 16 अप्रैल को 7.7 करोड़ दर्शकों के साथ यह दुनिया में सर्वाधिक देखा जाने वाला कार्यक्रम बन गया।

लॉकडाउन में टीवी के पुराने कार्यक्रमों का लोग ले रहे हैं भरपूर आनंद डेलोइट इंडिया के पार्टनर ने हाल ही में मीडिया से बात करते हुए बताया, "टेलीविजन द्वारा पुराने कार्यक्रमों के दिखाए जाने और दर्शकों द्वारा उन्हें पूरे दिल से स्वीकार किए जाने के चलते हमें ऐसा लग रहा है कि प्रोडक्शन के शुरू होने के बाद भी इस मशहूर कार्यक्रमों का दबदबा बना रहेगा। भारत के साथ-साथ पश्चिमी देशों में भी दर्शकों को एक सहज विषय सामग्री की तलब है और ऐसा 'फ्रेंड्स' और 'द ऑफिस' की लोकप्रियता को देखते हुए से कहा जा सकता है।"

लॉकडाउन में टीवी के पुराने कार्यक्रमों का लोग ले रहे हैं भरपूर आनंद

लॉकडाउन के इस आलम में 'तारक मेहता का उल्टा चश्मा', 'रामायण', 'मन की आवाज प्रतिज्ञा', 'बालिका बधू', 'डांस इंडिया डांस', 'हम पांच', 'हॉरर शो', 'आहट', 'ये उन दिनों की बात है', 'सुपर डांस : चैप्टर 3', 'सीआईडी' और 'सुपरस्टार सिंगर' जैसे कई कार्यक्रमों को पुन: प्रसारित किया जा रहा है। एंटर10 टेलीविजन नेटवर्क के हेड ऑफ मार्केटिंग अर्पित माछर ने कहा, "हम फिलहाल दंगल टीवी पर 'रामायण' और 'चंद्रगुप्त मौर्य' को प्रसारित कर रहे हैं। लोग जिस कदर पहली इनसे भावनात्मक रूप से जुड़े थे, इस बार भी ऐसा ही रहा और हमारा यह मानना है कि आने वाले हफ्तों में यह और भी मजबूत होता जाएगा। हमें पौराणिक व ऐतिहासिक घटनाओं पर आधारित कार्यक्रमों में एक उछाल देखने को मिला है।"उन्होंने आगे कहा, "प्रतिबंधों के इस समय में दर्शकों के लिए भली-भांति निर्मित थ्रिलर और पारिवारिक पृष्ठभूमि पर आधारित कार्यक्रम एक रोचक पैकेज है।"
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

औघड़नाथ मंदिर में 'हर-हर महादेव' के जयघोष, ADG ने लिया सुरक्षा-व्यवस्था का जायजा
औघड़नाथ मंदिर में 'हर-हर महादेव' के जयघोष, ADG ने लिया सुरक्षा-व्यवस्था का जायजा
मुरादाबाद में लड़की को मनचले ने सरेराह किया KISS, आरोपी भेजा जेल
मुरादाबाद में लड़की को मनचले ने सरेराह किया KISS, आरोपी भेजा जेल
कांवड़ यात्रा की व्यवस्था से खुश कांवड़िये, CM योगी को PM बनाने की इच्छा
कांवड़ यात्रा की व्यवस्था से खुश कांवड़िये, CM योगी को PM बनाने की इच्छा
केदारनाथ मंदिर में उमड़ा जनसैलाब, बम-बम भोले के जयघोष से गूंजा बाबा का धाम
केदारनाथ मंदिर में उमड़ा जनसैलाब, बम-बम भोले के जयघोष से गूंजा बाबा का धाम

वीडियोज

Ram Gopal Varma-Urmila Matondkar की सीक्रेट शादी का दावा, पुराने किस्से फिर चर्चा में
Salman Khan ने SVC63 के लिए घटाई फीस? 120 करोड़ से 70 करोड़ लेने की चर्चा
हम सालों से घुटने के दर्द से बेवजह डर रहे थे? जो बात डॉक्टर भी छुपाते हैं, वो आज बाहर आ गई!
Baba Bageshwar: जमीन की 'लूट'...क्या बाबा बागेश्वर ने दी छूट ? | Dhirendra Shashtri
Mahadev & Sons: Narmada ने दी बड़ी खुशखबरी, किन्नर के भेष में Mogra का बाप देगा झटका!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'हम अलग...', तसलीमा ने CJP प्रोटेस्ट की बांग्लादेश से की तुलना तो दीपके की दो टूक
'हम अलग...', तसलीमा ने CJP प्रोटेस्ट की बांग्लादेश से की तुलना तो दीपके की दो टूक
Datia By-election Result 2026 Live: दतिया में 11वें राउंड के बाद कांग्रेस के घनश्याम सिंह करीब 11800 वोटों से आगे
Live: दतिया में 11वें राउंड के बाद कांग्रेस के घनश्याम सिंह करीब 11800 वोटों से आगे
'जंतर मंतर की जगह...', दिल्ली प्रोटेस्ट को लेकर सुप्रीम कोर्ट सख्त, केंद्र से मांगा जवाब
'जंतर मंतर की जगह...', दिल्ली प्रोटेस्ट को लेकर सुप्रीम कोर्ट सख्त, केंद्र से मांगा जवाब
'महीने में 5-6 बार साथ सोना होगा,' मदद के नाम पर बूढे शख्स ने आकांक्षा चौधरी से की थी गंदी डिमांड
'महीने में 5-6 बार साथ सोना होगा,' बूढे शख्स ने आकांक्षा चौधरी से की थी गंदी डिमांड
‘अब टीम में लौटने...' अपनी वापसी पर भुवनेश्वर कुमार का बड़ा बयान
‘अब टीम में लौटने...' अपनी वापसी पर भुवनेश्वर कुमार का बड़ा बयान
अभिजीत दीपके को इस छात्रा ने याद दिलाई उनकी बात, बोली- 'आपने कहा था कि...'
अभिजीत दीपके को इस छात्रा ने याद दिलाई उनकी बात, बोली- 'आपने कहा था कि...'
Xप्लेन: आपके राज्य में अब भी बारिश नहीं हुई, तो पानी को कितना तरस जाएंगे?
आपके राज्य में अब भी बारिश नहीं हुई, तो पानी को कितना तरस जाएंगे?
बांकीपुर: प्रशांत किशोर की बढ़त के बीच तेज प्रताप का रिएक्शन, 'BJP को…'
बांकीपुर: प्रशांत किशोर की बढ़त के बीच तेज प्रताप का रिएक्शन, 'BJP को…'
Embed widget