एक्सप्लोरर

यूपी के इस जिले में पानी के बोरिंग के चलते शुरू हो गया है भूस्खलन, डरे हुए हैं लोग

यूपी के गाजीपुर जिले में पानी के बोरिंग के चलते गांव में भूस्खलन शुरू हो गया है. जमीन धंसनी शुरू हो गई है और घरों में दरारें पड़ने लगी हैं. भूस्खलन की वजह से यहां के 7 परिवार प्रभावित हैं और सभी लोगों ने प्राइमरी स्कूल की शरण ले रखी है.

गाजीपुर: उत्तर प्रदेश के गाजीपुर में पानी के लिए की जाने वाली बोरिंग लोगों के लिए जानलेवा साबित होती नजर आ रही है. एक दो नहीं बल्कि सात परिवार इसका दंश झेल रहे हैं. पानी के बोरिंग के चलते यहां के गांव में भूस्खलन शुरू हो गया है. जिसकी वजह से जमीन धंसनी शुरू हो गई है और घरों में दरारें पड़ने लगी हैं. इलाके में भय का माहौल बन गया है. एहतियात के तौर पर जिला प्रशासन ने परिवार के सभी लोगों को प्राइमरी स्कूल में शिफ्ट कर दिया है.

दीवारों और जमीन पर दरार पड़ गई गाजीपुर के कासिमाबाद तहसील के शेखनपुर ग्राम सभा में भूस्खलन की वजह से बड़ा गड्ढा बन गया है. भूस्खलन की वजह से यहां के 7 परिवार प्रभावित हैं और सभी लोगों ने प्राइमरी स्कूल की शरण ले रखी है. पीड़ितों ने बताया कि करीब 11 दिन पहले इनके घर के पास एक छोटा सा गड्ढा बना, जिसे लोगों ने अनदेखा कर दिया. उसी रात को सोने के बाद जब ये लोग उठे तो पहले इन लोगों की निगाह अपने घरों पर गई जहां दीवारों और जमीन पर दरार पड़ गई थी.

मौके पर पहुंचे अधिकारी पहले तो लोगों को कुछ समझ नहीं आया लेकिन जब लोग घरों से बाहर आए तो छोटा सा होल एक बड़े गड्ढे में तब्दील हो गया था. इसके बाद गड्ढा धीरे-धीरे बढ़ने लगा. जिसके बाद इन लोगों ने इसकी जानकारी प्रशासनिक अधिकारियों को दी. प्रशासनिक अधिकारी, उपजिलाधिकारी और जिला अधिकारी मंगला प्रसाद सिंह भी मौके पर पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया.

बच्चों की पढ़ाई हो रही है प्रभावित इसके बाद सभी को सुरक्षा की दृष्टि से पास के प्राइमरी स्कूल में शिफ्ट करा दिया गया. जहां पर ये सभी लोग स्कूल के दो कमरों में रहने को मजबूर हैं. इसमें रहने वालों में कई छात्र-छात्राएं हैं जिनकी पढ़ाई भी प्रभावित हो रही है. कई लोग ठंड का शिकार भी हो चुके हैं. लोगों ने बताया कि जिला प्रशासन की तरफ से मात्र अलाव और 2 दिन पहले 10 किलो राशन की व्यवस्था की गई थी.

लोगों ने की लापरवाही वहीं, जब इस मामले पर जिला अधिकारी से बात की गई तो उन्होंने बताया कि वो खुद इस गांव का निरीक्षण करने गए थे. जिसके बाद उन्होंने भू-संरक्षण विभाग और भूगर्भ विभाग को इसकी जानकारी के लिए भेजा था. इन दोनों विभागों ने 2 दिनों तक पूरी जांच पड़ताल की और उन्होंने जो रिपोर्ट सौंपी है उसके अनुसार यहां पर करीब 25 से ऊपर पानी की बोरिंग काफी पास-पास की गई हैं. लोगों ने बोरिंग में पैसा बचाने के नीयत से जाली नहीं डलवाई जिसकी वजह से भूस्खलन की स्थिति बनी हुई है.

ये भी पढ़ें:

आवास योजना को लेकर PM मोदी बोले- सपा सरकार ने नहीं किया काम, योगी सरकार में योजना ने रफ्तार पकड़ी

प्रियंका गांधी ने मोदी सरकार पर किया बड़ा वार, कहा- जवानों की जिंदगी से खेल रही है सरकार

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

BJP की नई टीम में उत्तराखंड के 4 चेहरे, तीरथ रावत समेत इन्हें मिली जिम्मेदारी
BJP की नई टीम में उत्तराखंड के 4 चेहरे, तीरथ रावत समेत इन्हें मिली जिम्मेदारी
सपा विधायक शाहिद मंजूर के विवादित बयान पर घमासान, BJP ने खोला मोर्चा
सपा विधायक शाहिद मंजूर के विवादित बयान पर घमासान, BJP ने खोला मोर्चा
कानपुर: 16 रुपये की सेल से मची थी भगदड़, अब 2 गिरफ्तार
कानपुर: 16 रुपये की सेल से मची थी भगदड़, अब 2 गिरफ्तार
अमित मालवीय को BJP ने हटाया तो सपा ने कसा तंज, 'झूठ का प्रचार करने वालों...'
अमित मालवीय को BJP ने हटाया तो सपा ने कसा तंज, 'झूठ का प्रचार करने वालों...'

वीडियोज

ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!
Himanshi Khurana का बड़ा खुलासा, Asim Riaz संग रिश्ते में लगा था भगवान को धोखा देने का डर
Lalit Modi ने ठुकराई Bigg Boss 20 में एंट्री की खबर, Salman Khan के शो पर दिया बड़ा बयान
Shah Rukh Khan, Ajay Devgn और Tiger Shroff को Vimal Elaichi Ad पर Maharashtra FDA का नोटिस
Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जनगणना 2027 में OBC कॉलम पर कांग्रेस का बड़ा प्लान, दिल्ली में होगी बैठक
जनगणना 2027 में OBC कॉलम पर कांग्रेस का बड़ा प्लान, दिल्ली में होगी बैठक
रांची प्रोटेस्ट: JSSC CGL एग्जाम रद्द, CM हेमंत सोरेन का बड़ा ऐलान
रांची प्रोटेस्ट: JSSC CGL एग्जाम रद्द, CM हेमंत सोरेन का बड़ा ऐलान
Watch: कपिल देव का आया भयंकर गुस्सा, बोले- बता देते सिर्फ फोटो के लिए...
कपिल देव का आया भयंकर गुस्सा, बोले- बता देते सिर्फ फोटो के लिए...
आम्रपाली दुबे ने पवन सिंह को दिया शादी का ऑफर, काजल राघवानी ने तेज प्रताप संग रचाया 'रास'
आम्रपाली दुबे ने पवन सिंह को दिया शादी का ऑफर, काजल राघवानी ने तेज प्रताप संग रचाया 'रास'
क्या ईरान पर परमाणु हथियारों से हमला करेंगे ट्रंप? कांग्रेसवुमन के दावे से हड़कंप
क्या ईरान पर परमाणु हथियारों से हमला करेंगे ट्रंप? कांग्रेसवुमन के दावे से हड़कंप
संगठन में वापसी पर स्मृति ईरानी का पहला रिएक्शन, 'मेरे जैसे कार्यकर्ता का...'
संगठन में वापसी पर स्मृति ईरानी का पहला रिएक्शन, 'मेरे जैसे कार्यकर्ता का...'
Viral Video: ट्रेन की पेंट्री में दिखा चूहा, वायरल वीडियो पर आया IRCTC का जवाब
ट्रेन की पेंट्री में दिखा चूहा, वायरल वीडियो पर आया IRCTC का जवाब
'बंटवारा 1947' के फैंस के लिए खुशखबरी, मंगलवार को 99 रुपये में देख पाएंगे फिल्म
'बंटवारा 1947' के फैंस के लिए खुशखबरी, मंगलवार को 99 रुपये में देख पाएंगे फिल्म
Embed widget