एक्सप्लोरर

Uttarakhand News: देहरादून में भूस्खलन के कारण 15 घर और 7 गौशालाओं को नुकसान, रेस्क्यू कर बचाए गए लोग

Dehradun News: उत्तराखंड के देहरादून में भूस्खलन के कारण एक गांव के 15 घर और 7 गौशालाएं पूरी तरह से टूट गई. फिलहाल हादसे में जान-माल का कोई नुकसान नहीं हुआ है.

Landslide in Dehradun: उत्तराखंड में हो रही भारी बारिश लंबे समय से लोगों के लिए परेशानी का सबब बनी हुई है. बारिश के कारण लगातार कई जगहों से भूस्खलन जैसी खबरें निकलकर सामने आ रही हैं. चमोली, जोशीमठ के बाद अब उत्तराखंड की राजधानी देहरादून में भी भूस्खलन देखने को मिला. जानकारी के अनुसार देहरादून जिले की विकासनगर तहसील के लांघा जाखन गांव में भूस्खलन के कारण 15 घर और 7 गौशालाएं पूरी तरह नष्ट हो गई हैं.

देहरादून के लांघा जाखन गांव में 16 परिवारों के 50 लोग रहते हैं. वहीं भूस्खलन के कारण गांव के कई मकानों पर खतरा मंडरा रहा है. जिसके कारण अब जिला प्रसाशनिक अधिकारियों ने गांव का निरिक्षण कर सभी प्रभावित लोगों को पचता गांव के एक स्कूल में बनाए गए राहत शिविरों में स्थानांतरित कर दिया गया है. फिलहाल राहत की बात यह रही कि भूस्खलन के कारण अभी तक किसी प्रकार के जान-माल का नुकसान नहीं हुआ है.

भूस्खलन के कारण धंस गई सड़कें

भूस्खलन की भयानक तस्वीर गांव की सड़कें भी बयां कर रही हैं, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आया है. जिसमें सड़कों को बूरी तरह से धंसा हुआ देखा जा सकता है. वहीं भूस्खलन के कारण प्रभावित हुए परिवारों को सुरक्षित स्थान पर शिफ्ट किया जा रहा है. इस दौरान मौके पर पुलिस टीम के साथ ही एसडीआरएफ की टीम ने गांव वालों और उनके जानवरों का रेस्क्यू किया.

चमोली में भी हुआ भूस्खलन

बता दें कि इससे पहले उत्तराखंड के चमोली जिले के जोशीमठ ब्लाक के हेलंग कस्बे में देर रात हुए भूस्खलन में एक इमारत ढह गई, जिसमें दो लोगों की मौत हो गई थी. भूस्खलन के कारण मलबे की चपेट में आया दो मंजिला मकान ढह गया था, जिस मलबे में 7 लोग दब गए थे. फिलहाल रेस्कयू टीम ने सभी को मलबे से बाहर निकाल लिया था, जिसमें दो लोगों की मौत हो गई थी.

यह भी पढ़ेंः 

Uttarakhand News: उत्तराखंड में शर्मसार हुआ गुरु और शिष्य का रिश्ता, नाबालिग छात्रा से रेप का आरोपी टीचर गिरफ्तार

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

हाई कोर्ट के आदेश पर लखनऊ नगर निगम सक्रिय, 90 दिन में हटेगा अतिक्रमण
हाई कोर्ट के आदेश पर लखनऊ नगर निगम सक्रिय, 90 दिन में हटेगा अतिक्रमण
हापुड़ में गवाही देने जा रहे युवक की पीट-पीटकर हत्या, आरोपियों की तलाश शुरू
हापुड़ में गवाही देने जा रहे युवक की पीट-पीटकर हत्या, आरोपियों की तलाश शुरू
IPS की मां की हत्या मामले में फैलाया जा रहा झूठ? और उलझी गुत्थी
IPS की मां की हत्या मामले में फैलाया जा रहा झूठ? और उलझी गुत्थी
गंगा-यमुना समेत कई नदियां उफान पर, दर्जनों जिले अलर्ट, योगी सरकार ने कसी कमर
गंगा-यमुना समेत कई नदियां उफान पर, दर्जनों जिले अलर्ट, योगी सरकार ने कसी कमर

वीडियोज

Bollywood News: अपराध और हिंसा के बीच गुड्डू और स्वीटी का अनोखा रोमांस बना हाइलाइट (18.08.26)
Mahadev & Sons: 😱Rajji-Mogra में खूनी जंग! ऐन वक्त पर हीरो स्टाइल में पहुंचे Dheeraj #sbs
Pakistan News: नकलची पाकिस्तान का फ्लॉप शो देखिए! ABPLIVE
Prashant Kishor Oath Ceremony: प्रशांत किशोर ने ली शपथ! विधायक बनते ही किए 4 बड़े ऐलान |ABPLIVE
ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जेल में इमरान खान से मिलीं नूरीन नियाजी, क्या हुई भाई-बहन की बात?
जेल में इमरान खान से मिलीं नूरीन नियाजी, क्या हुई भाई-बहन की बात?
झारखंड में रद्द हुईं ये 44 परीक्षाएं, सरकार ने जारी की लिस्ट
झारखंड में रद्द हुईं ये 44 परीक्षाएं, सरकार ने जारी की लिस्ट
पहले टेस्ट में श्रीलंकाई गेंदबाज ने दिए 175 रन, नाम हुआ यह शर्मनाक रिकॉर्ड
पहले टेस्ट में श्रीलंकाई गेंदबाज ने दिए 175 रन, नाम हुआ यह शर्मनाक रिकॉर्ड
सुप्रीम कोर्ट से मंजूरी के बाद 'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
PM केयर्स फंड में गिरावट, ऑडिट रिपोर्ट्स से सामने आयी जानकारी
PM केयर्स फंड में गिरावट, ऑडिट रिपोर्ट्स से सामने आयी जानकारी
भारत में बनेंगे डिफेंस से जुड़े 405 उपकरण, 3070 करोड़ होंगे खर्च
भारत में बनेंगे डिफेंस से जुड़े 405 उपकरण, 3070 करोड़ होंगे खर्च
Delhi Revises Class 9 Exam Rules : दिल्ली में 9वीं के एग्जाम नियम बदले, जानें अब कौन-से विषय होंगे जरूरी?
दिल्ली में 9वीं के एग्जाम नियम बदले, जानें अब कौन-से विषय होंगे जरूरी?
Viral Video: लखनऊ में महिलाओं का अनोखा दंगल, पुरुषों की एंट्री बैन
लखनऊ में महिलाओं का अनोखा दंगल, पुरुषों की एंट्री बैन
Embed widget