एक्सप्लोरर

ड्रेस डिजाइनर मनीष त्रिपाठी ने रामलला के लिए तैयार की है खादी की पोशाक, जानें- क्या है खास

रामलला के लिए खादी के वस्त्र बनाए गए हैं. खादी और सिल्क मिश्रित पोशाक लेकर ड्रेस डिजाइनर मनीष त्रिपाठी खुद रामलला के दरबार में पहुंचे और ड्रेस समर्पित की.

अयोध्या: देशभर में लोग रामलला के लिए पूरी तरह से समर्पित नजर आ रहे हैं. बीते दिनों फिल्मी हस्तियों ने समर्पण निधि में सहयोग करते हुए लोगों से भी सहयोग करने की अपील की थी. दिल्ली से अयोध्या पहुंचे ड्रेस डिजाइनर मनीष त्रिपाठी ने मंगलवार को भगवान रामलला को पीले रंग का वस्त्र समर्पित किया. हिंदू धर्म में बसंत पंचमी धूमधाम के साथ मनाई जाती है. इसी कड़ी में अयोध्या में विराजमान रामलला को मनीष त्रिपाठी ने मंगलवार को खादी की बनी हुई पोशाक समर्पित की.

सीएम योगी ने किया अवलोकन मनीष त्रिपाठी की तरफ से रामलला के लिए तैयार अंगवस्त्र का अवलोकन सोमवार की शाम मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने लखनऊ में किया था. मंगलवार को रामलला के लिए खादी और सिल्क मिश्रित पोशाक लेकर ड्रेस डिजाइनर मनीष त्रिपाठी स्वयं रामलला के दरबार में पहुंचे और ड्रेस समर्पित की.

दिन के हिसाब से पोशाक धारण करेंगे रामलला मनीष त्रिपाठी की तरफ से रामलला को समर्पित की गई पोशाक को लेकर रामलला के प्रधान पुजारी आचार्य सत्येंद्र दास ने बताया कि बसंत पंचमी के मौके पर पीले वस्त्र भगवान को अर्पण किए जाते हैं. मुख्यमंत्री की तरफ से भेजी गई पोशाक आज के दिन को ध्यान में रखकर तैयार की गई है. आरती में नई पोशाक रामलला को धारण कराई गई है, दूसरी पाली में रामलला का दर्शन करने वाले श्रद्धालुओं को रामलला का दर्शन इसी नई पोशाक में मिलेगा. रामलला प्रत्येक दिन के हिसाब से पोशाक धारण करेंगे.

ड्रेस डिजाइनर मनीष त्रिपाठी ने रामलला के लिए तैयार की है खादी की पोशाक, जानें- क्या है खास

डिजाइनर वस्त्र तैयार किए गए हैं ड्रेस डिजाइनर मनीष त्रिपाठी ने बताया कि हम लोग हमेशा से ऐसे ही कपड़े बनाते आ रहे हैं. भगवान राम को किस तरह से योगदान दे सकता हूं यही सोचकर खादी के संपर्क में आया. खादी को बढ़ावा देने के लिए ड्रेस बनाने का विचार आया. इसके पीछे कई कारण थे. अगर भगवान राम खादी का वस्त्र पहनेंगे तो आम जनमानस में बड़ा मैसेज जाएगा. आम जनमानस में भी खादी के प्रति उत्सुकता बढ़ेगी. रोजगार को भी बढ़ावा मिलेगा. सोमवार के दिन सफेद वस्त्र, मंगलवार को लाल वस्त्र, बुधवार को हरा वस्त्र, रविवार को पीला वस्त्र, अलग-अलग दिन के हिसाब से जिस रंग के कपड़े भगवान को पहनाए जाते हैं उसी को ध्यान में रखते हुए डिजाइनर वस्त्र तैयार किए गए हैं. मनीष त्रिपाठी ने कहा कि वो खुद को सौभाग्यशाली मानते हैं कि सीएम योगी आदित्यनाथ ने इसको सराहा है.

ये भी पढ़ें:

बसंत पंचमी पर रामलला को पहनाई जाएगी खादी की सुंदर पोशाक, देखें तस्वीरें

अयोध्या में रामलला अब डिज़ाइनर ड्रेस में भक्तों को देंगे दर्शन

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

UP विधान भवन की बदली तस्वीर, CM योगी ने किया उद्घाटन
UP विधान भवन की बदली तस्वीर, CM योगी ने किया उद्घाटन
मशरूम की खेती करने के लिए ऐसे पाएं 50% सब्सिडी, यहां पढ़ें पूरी जानकारी
मशरूम की खेती करने के लिए ऐसे पाएं 50% सब्सिडी, यहां पढ़ें पूरी जानकारी
JPNIC को लेकर बोले अखिलेश यादव, 'पूरी सरकार ठेके पर...'
JPNIC को लेकर बोले अखिलेश यादव, 'पूरी सरकार ठेके पर...'
मूसलाधार बारिश से रुद्रप्रयाग में बढ़ा संकट, यात्रियों को जारी की गई चेतावनी
मूसलाधार बारिश से रुद्रप्रयाग में बढ़ा संकट, यात्रियों को जारी की गई चेतावनी

वीडियोज

Mahadev & Sons: Narmada ने दी बड़ी खुशखबरी, किन्नर के भेष में Mogra का बाप देगा झटका!
Bollywood News: सालों बाद आमने-सामने कंगना-ऋतिक, वायरल मीम्स पर ऋतिक के रिएक्शन से भड़कीं कंगना (02.08.26)
Ranbir Kapoor के Lord Ram रोल के सपोर्ट में Dipika Chikhlia, बोलीं- एक्टर हर किरदार निभा सकता है
Pakistan में छाया Ramayana Trailer, Ranbir Kapoor, Yash और Sai Pallavi की हो रही तारीफ
Ramayana Trailer के बाद Kangana Ranaut का पुराना Sita लुक चर्चा में, एक पोस्ट से मचा बवाल

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
इंडोनेशिया में मदुरा द्वीप के पास जहाज में लगी आग, 5 की मौत, 41 लापता
इंडोनेशिया में मदुरा द्वीप के पास जहाज में लगी आग, 5 की मौत, 41 लापता
JPNIC को लेकर बोले अखिलेश यादव, 'पूरी सरकार ठेके पर...'
JPNIC को लेकर बोले अखिलेश यादव, 'पूरी सरकार ठेके पर...'
IPL ट्रेड की खबरों के बीच नए लुक में दिखे हार्दिक पांड्या, GF भी थी साथ
IPL ट्रेड की खबरों के बीच नए लुक में दिखे हार्दिक पांड्या, GF भी थी साथ
Box office: अनुपमा परमेश्वरन की तेलुगु की वो फिल्म, जिसने बॉक्स ऑफिस पर कमाया था 225% प्रॉफिट
अनुपमा परमेश्वरन की तेलुगु की वो फिल्म, जिसने बॉक्स ऑफिस पर कमाया था 225% प्रॉफिट
'बिना समय बर्बाद किए...', कावेरी विवाद पर डीके शिवकुमार का बड़ा बयान?
'बिना समय बर्बाद किए...', कावेरी विवाद पर डीके शिवकुमार का बड़ा बयान?
केरल में बारिश से बुरे हालात, CPIM सांसद ने CM सतीशन पर साधा निशाना
केरल में बारिश से बुरे हालात, CPIM सांसद ने CM सतीशन पर साधा निशाना
राहुल गांधी पर हुई FIR तो आया TMC का रिएक्शन, कहा - 'सही काम...'
राहुल गांधी पर हुई FIR तो आया TMC का रिएक्शन, कहा - 'सही काम...'
ओलंपिक से कितने अलग कॉमनवेल्थ गेम्स, कितने देश लेते हैं भाग?
ओलंपिक से कितने अलग कॉमनवेल्थ गेम्स, कितने देश लेते हैं भाग?
Embed widget