एक्सप्लोरर

अयोध्या में रामलला अब डिज़ाइनर ड्रेस में भक्तों को देंगे दर्शन

ड्रेस डिज़ाइनर मनीष त्रिपाठी ने कहा कि हमने इस तरह से ड्रेस तैयार किया है जैसे भगवान में बालक रूप और मर्यादा पुरुषोत्तम, दोनों की झलक मिले. वसंत पंचमी के मौक़े पर आज विशेष पूजा होगी.

अयोध्या: रामलला अब डिज़ाइनर कपड़े पहनेंगे. हर दिन वे अलग-अलग रंग के ड्रेस में होंगें. वसंत पंचमी के शुभ अवसर पर ये शुरूआत होगी. अब तक भगवान राम अयोध्या के एक दर्ज़ी परिवार के बनाए कपड़े ही धारण किया करते थे. फ़ैशन डिज़ाइनर मनीष त्रिपाठी को कपड़े डिज़ाइन करने का काम दिया गया था. ड्रेस बनाने के बाद सबसे पहले उन्होंने यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ को दिखाई. योगी ने इसे बहुत पसंद किया. अयोध्या में राम के भव्य मंदिर बनाने का काम भी जारी है.

आज वसंत पंचमी है. वैसे तो आज मां सरस्वती की पूजा करने की परंपरा रही है. लेकिन आज अयोध्या के रामलला को भी सुंदर उपहार मिलने वाला है. आज से वे डिज़ाइनर कपड़ों में अपने भक्तों को दर्शन देंगे. हफ़्ते के सातों दिन अलग रंग के कपड़ों में भगवान नज़र आयेंगे. जिस रंग का कुर्ता, उसी रंग का मुकुट भी. रामलला किसी दिन लाल, तो किसी दिन हरा तो किसी दिन भगवा रंग के कपड़े पहनते हैं.

मनीष ने जो कपड़े डिज़ाइन किए हैं वो खादी के हैं

ड्रेस डिज़ाइनर मनीष त्रिपाठी ने कहा कि हमने इस तरह से ड्रेस तैयार किया है जैसे भगवान में बालक रूप और मर्यादा पुरुषोत्तम, दोनों की झलक मिले. अब तक भगवान के लिए अयोध्या का एक परिवार ही कपड़े तैयार किया करता था. मनीष ने जो कपड़े डिज़ाइन किए हैं वो खादी के हैं. यूपी के खादी विभाग के एडिशनल चीफ़ सेक्रेटरी नवनीत सहगल ने बताया कि अब से भगवान राम खादी के बने कपड़े ही धारण करेंगे.

वसंत पंचमी के मौक़े पर आज विशेष पूजा होगी. फिर मुख्य पुजारी सत्येन्द्र दास और उनके साथी रामलला को सजायेंगे. फिर उन्हें नए कपड़े पहनायेंगे. सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद से अयोध्या को संवारने का काम तेज हो गया है. सालों तक टेंट में रहने के बाद भगवान राम अब अस्थायी मंदिर में आ चुके हैं. योगी सरकार हर साल दीवाली में अयोध्या में लाखों दीप जलाती है.

यह भी पढ़ें-

यूपी: कांग्रेस का मास्टरस्ट्रोक, कभी मायावती के करीबी रहे नसीमुद्दीन सिद्दीक़ी को दी बड़ी जिम्मेदारी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अमेठी के अस्पताल में लापरवाही! फर्श के पोछे से साफ किया बेड? जांच के आदेश
अमेठी के अस्पताल में लापरवाही! फर्श के पोछे से साफ किया बेड? जांच के आदेश
लखनऊ: LDA की संपत्ति खरीदना होगा आसान, रजिस्ट्रेशन फीस के लिए भी मिलेगा लोन
लखनऊ: LDA की संपत्ति खरीदना होगा आसान, रजिस्ट्रेशन फीस के लिए भी मिलेगा लोन
लखनऊ हंगामे पर अजय राय की घेराबंदी, पूर्व सांसद राजेश मिश्रा ने उठाए सवाल
लखनऊ हंगामे पर अजय राय की घेराबंदी, पूर्व सांसद राजेश मिश्रा ने उठाए सवाल
'अखिलेश यादव रावण, सपा कार्यकर्ता कालनेमि...', ओमप्रकाश राजभर का तंज
'अखिलेश यादव रावण, सपा कार्यकर्ता कालनेमि...', ओमप्रकाश राजभर का तंज

वीडियोज

सगाई के बाद... किडनैपिंग का प्लान !
विपक्षी मार्च..'शिव बारात' या 'अराजक जमात'?
Gyanesh Kumar के खिलाफ Rahul Gandhi अब क्या करेंगे?
CEC पर बवाल...अब सुप्रीम कोर्ट ही करेगा समाधान?
Gyanesh Kumar के खिलाफ Rahul Gandhi का 'तांडव'!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'वे सहमत हुए, क्योंकि मैंने...' रूस-यूक्रेन पीस डील को लेकर ट्रंप का बड़ा दावा
'वे सहमत हुए क्योंकि मैंने कहा...' रूस-यूक्रेन पीस डील पर बोले ट्रंप
MLC चुनाव से पहले RLM में संग्राम! रामपुकार सिन्हा सस्पेंड, अब 3 MLA पर गिरेगी गाज?
MLC चुनाव से पहले RLM में संग्राम! रामपुकार सिन्हा सस्पेंड, अब 3 MLA पर गिरेगी गाज?
'भारत पर यकीन, दोनों के संबंध...', PM मोदी-ट्रंप का नाम लेकर क्या बोले सर्जियो गोर?
'भारत पर यकीन, दोनों के संबंध...', PM मोदी-ट्रंप का नाम लेकर क्या बोले सर्जियो गोर?
नॉर्थ अमेरिका में बॉलीवुड फिल्मों की धूम, 'धुरंधर 2' बनी नंबर 1, जानें- 'दृश्यम 3' को टॉप 10 लिस्ट में मिली कौन सी जगह ?
नॉर्थ अमेरिका में बॉलीवुड फिल्मों की धूम, जानें- टॉप 10 फिल्मों की लिस्ट
जमानत पर रिहा होकर जड़ा शतक, मैदान पर निकले आंसू; अभिषेक पोरेल ने सुनाई जेल की कहानी
जमानत पर रिहा होकर जड़ा शतक, मैदान पर निकले आंसू; अभिषेक पोरेल ने सुनाई जेल की कहानी
एक महल से दूसरे महल क्यों भागे फिर रहे सऊदी क्राउन प्रिंस? खालिद एयरपोर्ट बंद
एक महल से दूसरे महल क्यों भागे फिर रहे सऊदी क्राउन प्रिंस? खालिद एयरपोर्ट बंद
शिवा शर्मा मर्डर: हर साल बदल जाता था नंबर, दोस्त की मदद से नेपाल भागी आरोपी श्रद्धा
शिवा शर्मा मर्डर: हर साल बदल जाता था नंबर, दोस्त की मदद से नेपाल भागी आरोपी श्रद्धा
गांधी परिवार की संपत्तियों पर रोक लगाने से HC का इनकार, ED को नहीं मिली राहत
गांधी परिवार की संपत्तियों पर रोक लगाने से HC का इनकार, ED को नहीं मिली राहत
Embed widget