एक्सप्लोरर

Greater Noida News: ग्रेटर नोएडा में जल्द दौड़ेगी अंडरग्राउंड मेट्रो, डीपीआर तैयार, प्रशासन की मंजूरी का इंतजार

Gautam Budh Nagar: इस पूरे रूट पर सेक्टर 29 से लेकर एयरपोर्ट स्टेशन तक कुल 6 मेट्रो स्टेशन होंगे. 35.44 किमी लंबे इस कॉरिडोर में 4.18 किमी मेट्रो लाइन अंडरग्राउंड होगी.

Greater Noida News: गौतमबुद्ध नगर में पहली बार अंडरग्राउंड मेट्रो दौड़ेगी. नॉलेज पार्क-2 ग्रेटर नोए़डा से जेवर तक अंडरग्राउंड मेट्रो लाइन बिछाने के लिए दिल्ली मेट्रो रेल कॉरपोरेशन (डीएमआरसी) ने डीपीआर रिपोर्ट तैयार कर ली है.  35.44 किमी लंबे इस कॉरिडोर में 4.18 किमी मेट्रो लाइन अंडरग्राउंड होगी. इसके निर्माण में डेढ़ साल का समय लगेगा. यमुना विकास प्राधिकरण की 24 अगस्त को होने वाली बोर्ड बैठक में इस रिपोर्ट को पेश किया जायेगा.

जेवर एयरपोर्ट को मेट्रो से जोड़ने की तैयारी में यीडा
दरअसल, यमुना एक्सप्रेसवे औद्योगिक विकास प्राधिकरण (YEIDA) की जेवaर एयरपोर्ट को  मेट्रो से जोड़ने की तैयारी है, इसके लिए प्राधिकरण ने नॉलेज पार्क-2 ग्रेटर नोएडा से जेवर तक की डीपीआर बनवा ली है. बोर्ड बैठक में इस रिपोर्ट को मंजूरी मिलने के बाद इसे शासन को भेजा जाएगा. वहीं शासन से प्रस्ताव पास होने के बाद इस परियोजना पर काम शुरू हो जाएगा.

रिपोर्ट में अभी तक क्या हुआ है फाइनल
रिपोर्ट के मुताबिक, ग्रेटर नोएडा से जेवर तक कुल 6 (नॉलेज पार्क-2, सेक्टर-18, सेक्टर-20, सेक्टर-21 (फिल्म सिटी), सेक्टर-29 और एयरपोर्ट) मेट्रो स्टेशन बनाए जाएंगे. वहीं, सेक्टर 29 से एयरपोर्ट स्टेशन तक मेट्रो अंडरग्राउंड रहेगी.

परियोजना पर आएगा 5 हजार करोड़ रुपए का खर्च
ग्रेटर नोएडा से जेवर तक का यह कॉरिडोर 35.44 किलोमीटर लंबा होगा. इसमें 4.18 किलोमीटर लाइन अंडर ग्राउंड होगी. इस पूरे सफर में 31.26 किमी लंबी एलिवेटेड लाइन बिछाई जाएगी. रिपोर्ट के अनुसार इस कॉरिडोर को बनाने में 18 महीनों का समय लगेगा और इसके निर्माण पर लगभग 5329 करोड़ रुपए का खर्च आएगा.

2025 से शुरू होने की संभावना
दरअसल यमुना अथॉरिटी का इस मेट्रो रूट को जेवर एयरपोर्ट से पहले शुरू करने का प्रयास  है, यानी प्राधिकरण चाहता है कि  2025 की शुरुआत में ही इस ट्रैक का संचालन शुरू हो जाए, जिससे कि एयरपोर्ट आने-जाने वाले यात्रियों का सफर सुविधाजनक हो सके. वहीं रिपोर्ट के मुताबिक इस मेट्रो के शुरू होने से इस ट्रैक पर प्रतिदिन  21 हजार से ज्यादा लोगों के यात्रा करने की संभावना है. शुरुआत में इस ट्रैक पर 8 मेट्रो चलाई जाएंगी, जिनमें से प्रत्येक में 3 कोच लगे होंगे.

यह भी पढ़ें:

Mukhtar Ansari News: माफिया मुख्तार अंसारी पर एमपी-एमएलए कोर्ट में आरोप तय, जानिए- क्या है मामला

Shrikant Tyagi Case: श्रीकांत त्यागी केस पर पहली बार बोले भीम आर्मी चीफ चंद्रशेखर आजाद, BJP सरकार पर लगाया बड़ा आरोप

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

देवरिया में आंबेडकर प्रतिमा विवाद में 3 पुलिसकर्मी निलंबित, मौके पर 10 थानों की फोर्स तैनात
देवरिया में आंबेडकर प्रतिमा विवाद में 3 पुलिसकर्मी निलंबित, मौके पर 10 थानों की फोर्स तैनात
महोबा पहुंची गुरु रविदास जन्मस्थली की पावन मिट्टी, हुआ कलश स्थापित
महोबा पहुंची गुरु रविदास जन्मस्थली की पावन मिट्टी, हुआ कलश स्थापित
उत्तराखंड में 6 महीने हड़ताल पर रोक, ESMA लागू
उत्तराखंड में 6 महीने हड़ताल पर रोक, ESMA लागू
यूपी में नाम बदलने की सियासत, मायावती, अखिलेश और योगी, किसने कब और क्या किया?
यूपी में नाम बदलने की सियासत, मायावती, अखिलेश और योगी, किसने कब और क्या किया?

वीडियोज

PM Modi Video | Gen-Alpha: Gen-Alpha की आवाज...मोदी हैं तो विकास मुमकिन | NEET Paper Leak
24 घंटे...4 मर्डर...दिल्ली में लगता है डर !
Ramayana Trailer Review: Ranbir Kapoor के Ram और Yash के Ravan लुक ने जीता दिल
Spider-Man Brand New Day Review: Tom Holland ने फिर जीता दिल, Emotions और Action का शानदार मेल
Ramayana Trailer Review: Yash का Ravan अवतार शानदार, Ranbir Kapoor ने भी जीता दिल

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
संसद में चढ़ावा चोरी के ड्रामे पर एक्शन, लोकसभा सचिवालय बोला- 'सख्ती से...'
संसद में चढ़ावा चोरी के ड्रामे पर एक्शन, लोकसभा सचिवालय बोला- 'सख्ती से...'
6 महीने से ज्यादा मंत्री कैसे? सुप्रीम कोर्ट के सवाल पर दीपक प्रकाश का जवाब
6 महीने से ज्यादा मंत्री कैसे? सुप्रीम कोर्ट के सवाल पर दीपक प्रकाश का जवाब
'पेलेट गन पर गृह मंत्री का रिजाइन क्यों नहीं', अमित शाह को लेकर क्या बोले पवन खेड़ा
'पेलेट गन पर गृह मंत्री का रिजाइन क्यों नहीं', अमित शाह को लेकर क्या बोले पवन खेड़ा
फाइनल से पहले पाकिस्तान के अरशद नदीम ने लगाई गुहार, 'मेरे लिए दुआ...'
फाइनल से पहले पाकिस्तान के अरशद नदीम ने लगाई गुहार, 'मेरे लिए दुआ...'
अल्लू अर्जुन की Raaka की मार्केट में तगड़ी डिमांड, OTT और Theatrical Rights के लिए मेकर्स ने मांगी रिकॉर्ड कीमत
अल्लू अर्जुन-एटली की 'राका' के OTT और थिएट्रीकल राइट्स के लिए मेकर्स ने मांगी इतनी तगड़ी रकम
Xप्लेन: 'वंदे मातरम' से मुसलमानों को दिक्कत क्यों? अल्लाह के सिवा इबादत नामंजूर
'वंदे मातरम' से मुसलमानों को दिक्कत क्यों? अल्लाह के सिवा इबादत नामंजूर
मुस्लिम पुरुषों को एक से ज्यादा शादी की अनुमति को चुनौती, SC ने केंद्र सरकार से मांगा जवाब
मुस्लिम पुरुषों को एक से ज्यादा शादी की अनुमति को चुनौती, SC ने केंद्र से मांगा जवाब
एंटी-पेपर लीक बिल पास होते ही आया PM मोदी का वीडियो, अभिजीत दीपके बोले- 'आपकी स्किन..'
एंटी-पेपर लीक बिल पास होते ही आया PM मोदी का वीडियो, अभिजीत दीपके बोले- 'आपकी स्किन..'
Embed widget