एक्सप्लोरर

रायबरेली में दोहरे हत्याकांड से सनसनी, हत्यारों ने सोते हुए चचेरे भाइयों का रेता गला 

सौरभ के सिर और गले पर वार किया गया, जबकि अंकित के सिर पर भारी हथियार से कई वार किए गए। गला रेता गया और सीने के पास बायीं ओर धारदार हथियार से कई घाव किए गए।

रायबरेली, एबीपी गंगा। शहर से छह किमी दूर लखनऊ-प्रयागराज हाईवे किनारे भदोखर के झकरासी गांव में मंगलवार की रात दो चचेरे भाइयों की गला रेतकर हत्या कर दी गई। लोगों को घटना की जानकारी बुधवार सुबह आठ बजे मिली। सनसनीखेज वारदात की सूचना पर पुलिस अधीक्षक कई थानों की फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे। घटनास्थल पर जमा भीड़ को हटाकर दोनों शव पोस्टमॉर्टम के लिए भेजे गए। पीड़ित परिवार ने पुरानी रंजिश में पांच लोगों को नामजद करते हुए हत्या की तहरीर दी है। पुलिस ने तीन लोगों को हिरासत में ले लिया है।

रात को सोते वक्त की गई हत्या

झकरासी निवासी देव शंकर शुक्ल गांव में ही हाईवे किनारे ढाबे का निर्माण करा रहे हैं। जिसकी देखरेख उनका बेटा अंकित शुक्ल (30) और भतीजा सौरभ शुक्ल (16) पुत्र शिवबोध करते थे। मंगलवार की रात दोनों खाना खाकर ढाबे पर सोने चले गए। रात में सोते वक्त ही दोनों की नृशंस हत्या कर दी गई। सौरभ के सिर और गले पर वार किया गया, जबकि अंकित के सिर पर भारी हथियार से कई वार किए गए। गला रेता गया और सीने के पास बायीं ओर धारदार हथियार से कई घाव किए गए। इससे अंदेशा जताया जा रहा है कि हत्यारों के निशाने पर अंकित ही था।

सुबह मिली जानकारी

इस सनसनीखेज वारदात की जानकारी सुबह तब हुई, जब देव शंकर निर्माणाधीन ढाबे पर पहुंचे। दोनों बच्चों के खून से लथपथ शव देख वह हक्का-बक्का रह गए। उन्होंने अपने बड़े बेटे अंकुर शुक्ल को वारदात की सूचना दी। कुछ ही देर में वारदात स्थल पर भीड़ लग गई। अंकुर ने पुलिस को खबर दी। पुलिस अधीक्षक सुनील कुमार सिंह कई थानों की फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे। फॉरेंसिक एक्सपर्ट डॉ.प्रतिभा त्रिपाठी, सर्विलांस व स्वाट टीम भी आ गई और तहकीकात में जुट गई।

रायबरेली में दोहरे हत्याकांड से सनसनी, हत्यारों ने सोते हुए चचेरे भाइयों का रेता गला 

हिरासत में 3 आरोपी

मृतक अंकित के भाई अंकुर की तहरीर पर पुलिस ने उनके पड़ोसी विमलेश शुक्ल, राजेश शुक्ल, मनीष शुक्ल, बबलू शुक्ल पुत्रगण राम मिलन और धीरज शुक्ल पुत्र मूलचंद निवासी झकरासी के खिलाफ पुरानी रंजिश के चलते हत्या का मुकदमा दर्ज किया है। इनमें से तीन आरोपियों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

यूपी चुनाव: BJP की तैयारी तेज, सभी विधानसभाओं में विस्तारकों की होगी तैनाती
यूपी चुनाव: BJP की तैयारी तेज, सभी विधानसभाओं में विस्तारकों की होगी तैनाती
रामपुर: कारोबारी की हत्या का खुलासा, मां की दूसरी शादी से नाराज बेटे ने रची साजिश
रामपुर: कारोबारी की हत्या का खुलासा, मां की दूसरी शादी से नाराज बेटे ने रची साजिश
'ललकार कर भागने वाले को भगोड़ा...', ओपी राजभर का अखिलेश यादव पर निशाना
'ललकार कर भागने वाले को भगोड़ा...', ओपी राजभर का अखिलेश यादव पर निशाना
कौन हैं ढाल सिंह बिसेन, जिन्हें बनाया गया उत्तराखंड का नया राज्यपाल?
कौन हैं ढाल सिंह बिसेन, जिन्हें बनाया गया उत्तराखंड का नया राज्यपाल?

वीडियोज

सगाई के बाद... किडनैपिंग का प्लान !
विपक्षी मार्च..'शिव बारात' या 'अराजक जमात'?
Gyanesh Kumar के खिलाफ Rahul Gandhi अब क्या करेंगे?
CEC पर बवाल...अब सुप्रीम कोर्ट ही करेगा समाधान?
Gyanesh Kumar के खिलाफ Rahul Gandhi का 'तांडव'!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जेलेंस्की ने मांगा 60 दिन का युद्धविराम, रूस बोला- चुनाव के दिन ही रोकेंगे हमले
जेलेंस्की ने मांगा 60 दिन का युद्धविराम, रूस बोला- चुनाव के दिन ही रोकेंगे हमले
जंतर-मंतर को प्रोटेस्ट साइट से हटाने पर AIMIM नेता वारिस पठान बोले, 'डर और...'
जंतर-मंतर को प्रोटेस्ट साइट से हटाने पर AIMIM नेता वारिस पठान बोले, 'डर और...'
CJI पर पोस्ट करने वाले व्यक्ति को हटाया, आलोचना के बाद कांग्रेस पार्टी का एक्शन
CJI पर पोस्ट करने वाले व्यक्ति को हटाया, आलोचना के बाद कांग्रेस पार्टी का एक्शन
जमानत पर रिहा होकर जड़ा शतक, मैदान पर निकले आंसू; अभिषेक पोरेल ने सुनाई जेल की कहानी
जमानत पर रिहा होकर जड़ा शतक, मैदान पर निकले आंसू; अभिषेक पोरेल ने सुनाई जेल की कहानी
नुसरत भरूचा की हुई रीढ़ की हड्डी की सर्जरी, हॉस्पिटल में नर्स खिला रहीं खाना, एक्ट्रेस ने दिखाया हाल
नुसरत भरूचा की हुई रीढ़ की हड्डी की सर्जरी, हॉस्पिटल में नर्स खिला रहीं खाना, एक्ट्रेस ने दिखाया हाल
प्रदर्शन के बीच MHA का फैसला, दिल्ली में 20 हजार पैरामिलिट्री जवानों की तैनाती
प्रदर्शन के बीच MHA का फैसला, दिल्ली में 20 हजार पैरामिलिट्री जवानों की तैनाती
'उन करोड़ों लोगों का धन्यवाद जिन्होंने...', इंडिया गठबंधन मार्च के बाद राहुल का बयान
'उन करोड़ों लोगों का धन्यवाद जिन्होंने...', इंडिया गठबंधन मार्च के बाद राहुल का बयान
राहुल गांधी के साथ किन नेताओं ने SC में लगाई याचिका? ज्ञानेश कुमार के साथ 4 को बनाया पार्टी
राहुल गांधी के साथ किन नेताओं ने SC में लगाई याचिका? ज्ञानेश कुमार के साथ 4 को बनाया पार्टी
Embed widget