एक्सप्लोरर

वाराणसी में दीपावली पर दिखा भाईचारा, मुस्लिम महिलाओं ने उतारी भगवान राम की आरती

Deepawali 2024: वाराणसी पर दीपावली पर खास रौनक दिखाई पड़ रही है. दीपावली पर वाराणसी में गंगा जमनी तहजीब का एक मनमोहक नजारा देखने को मिला, जहां मुस्लिम महिलाओं ने आरती में भाग लिया.

Varanasi News Today: दीपावली के अवसर पर गुरुवार (31 अक्टूबर) को वाराणसी के लमही क्षेत्र में मुस्लिम महिलाओं के जरिये भगवान श्री राम की भव्य आरती उतारी गई. इस संबंध में धर्माचार्य ने बताया कि वाराणसी में साल 2006 में संकट मोचन मंदिर बम कांड की घटना के बाद से ही यह परंपरा शुरू हुई है. 

धर्माचार्य ने बताया कि रामनवमी और दीपावली पर मुस्लिम महिलाओं के जरिये भगवान श्री राम की विधि विधान के साथ आरती उतारी जाती है. इसका प्रमुख उद्देश्य देश में लोगों तक अमन भाईचारा और शांति का संदेश पहुंचाना है. 

'भगवान श्रीराम सबके हैं आदर्श'
इस दौरान मौके पर मौजूद महिलाओं ने भी बातचीत के दौरान बताया कि भगवान श्री राम हम सबके लिए आदर्श हैं. उनका जीवन मर्यादा से भरा रहा है. इसलिए बुरी दुनिया को बुरे कामों को छोड़कर भगवान श्री राम के बताए मार्ग पर चलना चाहिए.

 मुस्लिम महिलाओं ने की आरती
पूरे देश में धूमधाम से दीपावली का पर्व मनाया जा रहा है. इसी क्रम में काशी में मुस्लिम महिलाओं ने विधि विधान के साथ भगवान श्री राम, लक्ष्मण और माता जानकी की आरती उतारी. इस दौरान उनके हाथ में दीपक से सजी थाली थी. महिलाओं ने 'हे राजा राम तेरी आरती उतारू' ने भजन भी गाए गए. 

आरती के दौरान लमही क्षेत्र में सैकड़ो महिलाएं मौजूद थीं. आरती में मौजूद लोगों ने कहा कि भगवान राम संपूर्ण विश्व के लिए आदर्श हैं. उन्होंने एकता, भाईचारे और मर्यादा के साथ जीवन में आगे बढ़ने का मार्ग दिखाया है और उन्हीं के दिखाए गए मार्ग पर आज चलने की आवश्यकता है. 

महिलाओं ने कहा कि इस समय दुनिया के कई ऐसे देश में हैं जो एक दूसरे के खिलाफ लड़ रहे हैं, लेकिन हकीकत यह है कि अगर हम भगवान राम के बताए गए मार्ग पर चलेंगे तो हमें जीवन में सफलता प्राप्त होगी और जीवन का उद्देश्य भी सिद्ध होगा.

'इस दीपावली है खास'
आरती में मौजूद धर्माचार्य ने एबीपी न्यूज के एक सवाल पर कहा कि इस बार की दीपावली सभी सनातनियों के लिए बहुत खास है, क्योंकि सैकड़ों वर्षों की प्रतीक्षा के बाद भगवान राम अपने वास्तविक स्थल पर विराजे हैं. 

उन्होंने आज सिर्फ अयोध्या वासियों के लिए ही नहीं बल्कि पूरे विश्व में जहां-जहां सनातन धर्म के लोग हैं, उनके लिए इस बार की दीपावली पर एक अलग ही उत्साह और उमंग होना चाहिए. मौके पर मौजूद सभी लोगों ने एक दूसरे को प्रकाश पर्व दीपावली की शुभकामनाएं दी.

ये भी पढ़ें: बदायूं में भीषण सड़क हादसे में छह की मौत और कई लोग घायल, दीपावली मनाने नोएडा से जा रहे थे घर

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

गेमिंग की लत में रची अपहरण की कहानी, AI फोटो भेज पिता से मांगे 1 लाख
गेमिंग की लत में रची अपहरण की कहानी, AI फोटो भेज पिता से मांगे 1 लाख
देहरादून में मेडिकल छात्राओं से छेड़छाड़ का आरोप, 10 KM तक बस का पीछा; ड्राइवर से मारपीट
देहरादून में मेडिकल छात्राओं से छेड़छाड़ का आरोप, 10 KM तक बस का पीछा; ड्राइवर से मारपीट
CM योगी का संभल-अयोध्या पर बड़ा बयान, बोले- ‘बंटे थे, इसलिए कटे थे’
CM योगी का संभल-अयोध्या पर बड़ा बयान, बोले- ‘बंटे थे, इसलिए कटे थे’
'फिर से...' आजम को गृह मंत्री बनाने वाले बयान पर सीएम योगी का तंज
'फिर से...' आजम को गृह मंत्री बनाने वाले बयान पर सीएम योगी का तंज

वीडियोज

Mahadev & Sons: Rajji पर टूटा दुखों का पहाड़, Dheeraj ने निभाया अपना सच्चा पति धर्म!
Bollywood News: Toxic के म्यूजिक जश्न के बीच विवाद ने पकड़ा जोर, किस बात पर मचा बवाल?
Bigg Boss 20 की Rumoured List में Jennifer Winget, Jannat Zubair, Nia Sharma और कई नाम
Akanksha Chamola ने Gaurav Khanna से Divorce पर किया बड़ा खुलासा, 18 महीने बाद लिया फैसला
TMKOC के पुराने Episodes आज भी क्यों हैं Hit? Asit Modi ने बताया Comedy का Secret

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
‘भारत की सहनशीलता को न समझें...’, डोभाल ने दिलाई ऑपरेशन सिंदूर की याद
‘भारत की सहनशीलता को न समझें...’, डोभाल ने दिलाई ऑपरेशन सिंदूर की याद
JPSC मामले में बड़ा खुलासा, ₹100 करोड़ की वसूली का था प्लान
JPSC मामले में बड़ा खुलासा, ₹100 करोड़ की वसूली का था प्लान
'कमबैक करना आसान नहीं था...', फिल्मों में वापसी पर बोलीं प्रीति जिंटा | Exclusive
'कमबैक करना आसान नहीं था...', फिल्मों में वापसी पर बोलीं प्रीति जिंटा | Exclusive
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
बैरियरलेस टोल पर संभलकर चलें, FASTag की ये गलती पड़ेगी भारी
बैरियरलेस टोल पर संभलकर चलें, FASTag की ये गलती पड़ेगी भारी
भारत आएंगे ईरान के राष्ट्रपति पेजेशकियान, BRICS समिट में लेंगे हिस्सा
भारत आएंगे ईरान के राष्ट्रपति पेजेशकियान, BRICS समिट में लेंगे हिस्सा
क्या बीजेपी और अकाली दल में गठबंधन तय है? 3 घटनाक्रम से समझें
क्या बीजेपी और अकाली दल में गठबंधन तय है? 3 घटनाक्रम से समझें
बिहार: कुएं की गैस से पिता-पुत्र समेत 4 की मौत, मोटर ठीक करने के दौरान हादसा
बिहार: कुएं की गैस से पिता-पुत्र समेत 4 की मौत, मोटर ठीक करने के दौरान हादसा
Embed widget