एक्सप्लोरर

UP में जिलाधिकारी VS अखिलेश यादव: DM की सफाई के बाद सपा चीफ ने छेड़ा नया मुद्दा, उठाए ये सवाल

कासगंज, जौनपुर और बाराबंकी के जिलाधिकारियों द्वारा वोट काटने के समाजवादी पार्टी के आरोपों का जवाब देने के बाद अब अखिलेश यादव बनाम DM जैसी स्थिति बनती नजर आ रही है.

समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने आरोप लगाया था कि वर्ष 2022 में संपन्न हुए राज्य विधानसभा चुनावों में 18,000 वोट काटे गए. उनके इन आरोपों पर कासगंज के जिलाधिकारी, जौनपुर के डीएम और बाराबंकी के जिला मजिस्ट्रेट ने जवाब दिया. हालांकि अखिलेश यादव इन जवाबों से संतुष्ट नजर नहीं आ रहे हैं. अब सपा चीफ ने नया मुद्दा छेड़ दिया है. उनका कहना है कि तीनों जिलाधिकारियों द्वारा कुल 14 मतदाताओं का हिसाब दिया है तो बाकी 17,986 का हिसाब क्या है?

कन्नौज सांसद ने सोशल मीडिया साइट एक्स पर लिखा- हक़ का गणित : 18000-14 = 17986 चुनाव आयोग से लेकर ज़िलाधिकारी तक और सीओ से लेकर लेखपाल तक सब जुगाड़ करने के बाद भी ‘भाजपा-चुनाव आयोग-ज़िलाधिकारी की तिकड़ी’ अभी तक, हमारे द्वारा दिये गये 18000 एफ़िडेविट में से सिर्फ़ 14 शपथपत्रों के बारे में ही, वो भी ‘आधी-अधूरी-निराधार’ सफ़ाई दे पायी है.

पीएम और सीएम को पद से हटाने वाले विधेयक पर क्या है बसपा का रुख? मायावती ने साफ कर दी तस्वीर

उन्होंने कहा कि 18,000 हलफ़नामों में से 14 को कम भी कर दें तो भी 17,986 का हिसाब बाक़ी है. यही है हक़ का गणित. न चलेगी हक़मारी, न मतमारी. इस बार PDA सरकार हमारी.

अखिलेश vs DM: क्या है पूरा मामला?

बता दें बीते रविवार को मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार ने एक प्रेस वार्ता में दावा किया था कि भारत निर्वाचन आयोग को सपा की ओर से कोई हलफनामा नहीं मिला था. जिसके बाद सपा चीफ ने संसद से सोशल मीडिया तक अपनी ओर से सबूत पेश किए कि उनकी पार्टी ने हलफनामा पेश किया था और उन्हें आयोग की ओर से रिसीविंग भी मिली थी. 

सपा की ओर से इस दावे के बाद डीएम कासगंज, जिला मजिस्ट्रेट जौनपुर और जिलाधिकारी बाराबंकी की ओर से उन शिकायतों पर बयान जारी किया गया, जिन पर अखिलेश की पार्टी ने दावा किया था कि कई वोट काटे गए.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

ग्रेटर नोएडा: पुलिस चेक पोस्ट के पास मिली महिला की लाश, पति पर हत्या का आरोप
पुलिस चेक पोस्ट के पास मिली महिला की लाश, पति पर हत्या का आरोप
रुद्रप्रयाग में डेंजर लेवल पर मां अलकनंदा, केदारनाथ यात्रा प्रभावित
रुद्रप्रयाग में डेंजर लेवल पर मां अलकनंदा, केदारनाथ यात्रा प्रभावित
'मुलायम यादव का सपना था सैफई ग्रामीण आयुर्विज्ञान संस्थान, बीजेपी ने पूरा किया' सीएम का सपा पर प्रहार
'मुलायम यादव का सपना था सैफई ग्रामीण आयुर्विज्ञान संस्थान, बीजेपी ने पूरा किया' सीएम का सपा पर प्रहार
UP News: सीएम योगी ‘जनता दर्शन’ में लोगों को दिया भरोसा, बोले- 'परेशान कतई न हों, अपने अंदर की कला को निखारें'
सीएम योगी ‘जनता दर्शन’ में लोगों को दिया भरोसा, बोले- 'परेशान कतई न हों, अपने अंदर की कला को निखारें'

वीडियोज

Bollywood News: 'फौजी' ने पकड़ी रफ्तार! 3 अगस्त से प्रभास की वापसी, दिसंबर रिलीज पर नजर (27.07.26)
Mannat: Mannat का मंडप में धमाकेदार हंगामा! धुएं के बीच रुकी Manyata-Vikrant की शादी
Operation Safed Sagar की स्टार कास्ट ने शेयर किए शूटिंग के अनसुने और भावुक किस्से
Kareena Kapoor का खुलासा, रिजेक्शन के बाद रात-रात भर रोती थीं Karisma Kapoor
Prabhas की Spirit में Katrina Kaif की एंट्री? Cameo Role की रिपोर्ट्स ने बढ़ाई चर्चा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे का CJP ने मनाया लग्जरी जश्न, सोनम वांगचुक क्या बोले?
धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे का CJP ने मनाया लग्जरी जश्न, सोनम वांगचुक क्या बोले?
'PM मोदी ने बहुत बड़ा तीर मार लिया...', पेपर लीक बिल पर बोले संजय राउत
'PM मोदी ने बहुत बड़ा तीर मार लिया...', पेपर लीक बिल पर बोले संजय राउत
NEET आंदोलनकारियों को बिहार-असम में बड़ी राहत, बंगाल खामोश!
NEET आंदोलनकारियों को बिहार-असम में बड़ी राहत, बंगाल खामोश!
कैसा रहा है रवींद्र जडेजा का टेस्ट में रिकॉर्ड, एक क्लिक में जानें
कैसा रहा है रवींद्र जडेजा का टेस्ट में रिकॉर्ड, एक क्लिक में जानें
नाना पाटेकर से जुड़ा नाम, अक्षय कुमार संग अफेयर...अब कहां हैं आयशा जुल्का?
नाना पाटेकर से जुड़ा नाम, अक्षय कुमार संग अफेयर...अब कहां हैं आयशा जुल्का?
Explained: क्या US-चीन से आगे निकलकर भारत AI सुपरपावर बनेगा?
क्या US-चीन से आगे निकलकर भारत AI सुपरपावर बनेगा?
'प्लीज छात्रों से पंगा न लें', प्रोटेस्ट में फायरिंग और लाठीचार्ज पर बोले केजरीवाल
'प्लीज छात्रों से पंगा न लें', प्रोटेस्ट में फायरिंग और लाठीचार्ज पर बोले केजरीवाल
Solar Pump Subsidy: सोलर पंप लगवाने का खर्च कितना, सब्सिडी कितनी?
सोलर पंप लगवाने का खर्च कितना, सब्सिडी कितनी?
Embed widget