एक्सप्लोरर

हाई हील सैंडल नहीं दिलाया तो पति को छोड़ मायके गई पत्नी, परिवार परामर्श केंद्र ने कराया समझौता

UP News: जिस रिश्ते को सात जन्मों का कहा जाता है उस रिश्ते पर पत्नी की एक मांग भारी पड़ गई. हाई हील वाली सैंडल की मांग पूरी न करने पर महिला अपने पति से नाराज होकर मायके चली गई.

Agra News: आगरा में पति-पत्नी के बीच विवाद का एक अजीबो गरीब मामला सामने आया है, एक अजीब मांग लो लेकर दोनों के बीच विवाद हो गया. दरअसल हुआ यूं कि पत्नी को हाई हील के सेंडल न दिलाना पति को भारी पड़ गया. पति पत्नी के बीच झगड़ा इतना बढ़ा कि पत्नी मायके चली गई. पत्नी को हाई हील के सैंडल पहनना पसंद है, जबकि पति की ओर से कहा गया कि हाई हील के सैंडल पहनने से पत्नी एक बार गिर चुकी है, इस वजह से नहीं दिलाई. विवाद इतना बड़ा हो गया कि मामला परिवार परामर्श केंद्र तक पहुंच गया.

आगरा के रहने वाले दंपत्ति की शादी वर्ष 2024 में हुई थी. पत्नी लगातार हाई हील के सैंडल पहनने की मांग कर रही थी, जबकि पति की ओर से हाई हील के सैंडल नहीं दिलाई गए. जब मामला परिवार परामर्श केंद्र में पहुंचा तो पति-पत्नी दोनों को काउंसलिंग के लिए बुलाया गया. परिवार परामर्श केंद्र के काउंसलर डॉक्टर सतीश खिरवार ने पति-पत्नी दोनों के पक्ष को एक-एक कर सुना. पति और पत्नी ने अपना अपना पक्ष काउंसलर के सामने रखा. दोनों को बातचीत के जरिए समझाया गया. पत्नी पिछले 1 महीने से अपने मायके में रह रही है

आगरा के परिवार परामर्श केंद्र में पति-पत्नी के बीच विवाद का मामला जब पहुंचा और विवाद की असली वजह जानने के लिए दोनों की काउंसलिंग की गई तो सब हैरान रह गए. काउंसलिंग के दौरान पति का कहना था कि पत्नी मेरे साथ झगड़ा करती है. हाई हील के सैंडल पहनने की जिद करती है, जबकि एक बार हाई हील के सैंडल पहनने की वजह से पत्नी गिर चुकी है. इसलिए उसे हाई उनके सैंडल नहीं दिलाई. जबकि पत्नी का कहना है कि मुझे हाई हील के सैंडल पहनना पसंद है और मैं पिछले 8 महीने से हाई हील के सैंडल मांग रही हूं, लेकिन पति हर बार यही करके डाल देते हैं कि सैलरी आएगी तब दिला दूंगा और मेरे साथ मारपीट की और झगड़ा किया. 

पति-पत्नी के बीच कराया गया समझौता
इस मामले पर परिवार परामर्श केंद्र के काउंसलर डॉ सतीश खिरवार ने बताया कि दोनों की शादी 2024 में हुई थी. हाई हील के सैंडल को लेकर दोनों में विवाद हुआ और पत्नी पिछले 1 महीने से अपने मायके में रह रही है. दोनों की काउंसलिंग की गई है , बातचीत के जरिए दोनों को समझाया गया और दोनों में समझौता करा दिया गया है. समझौता होने के बाद पति-पत्नी खुशी अपने घर चले गए हैं.

ये भी पढ़ें: Agra Weather: आगरा में मौसम ने ली करवट, बारिश की वजह से बढ़ी ठंड, आसमान में बादलों का पहरा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

हरिद्वार: डाक कांवड़ का दूसरा चरण शुरू, 500 CCTV से निगरानी
हरिद्वार: डाक कांवड़ का दूसरा चरण शुरू, 500 CCTV से निगरानी
योगी के मंत्री बोले, 'राहुल गांधी का युवाओं से संवाद लॉलीपॉप है'
योगी के मंत्री बोले, 'राहुल गांधी का युवाओं से संवाद लॉलीपॉप है'
लखनऊ में धर्मांतरण के आरोप पर जमकर हंगामा, पुलिस ने क्या कहा?
लखनऊ में धर्मांतरण के आरोप पर जमकर हंगामा, पुलिस ने क्या कहा?
यूपी चुनाव में करणी सेना की एंट्री, इतनी सीटों पर उतारेगी प्रत्याशी
यूपी चुनाव में करणी सेना की एंट्री, इतनी सीटों पर उतारेगी प्रत्याशी

वीडियोज

Romana Isar Khan | Janhit: मीटिंग-मीटिंग की 'सेटिंग' से संदेह बढ़ा? | Jharkhand Student Protest
Bareilly Ke Bacchan: 😯Sangam की बल्लेबाज़ी और ससुर की गेंदबाजी, पहली गेंद पर टूटा बैट छूटी हंसी #sbs
Govinda संग Komal Rani Swarnkar हुईं स्पॉट, 4 साल की Dating Rumours फिर चर्चा में
Bhojpuri Bawal में Kajal Raghwani पर भड़के Nirahua, बोले- ‘आप उसी के लायक हो’
Pati Brahmachari: 😯Suraj का फिर दिखा पुराना 'राउडी' अवतार, Isha संग मिलकर मिशन पर निकला हीरो #sbs

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
मोदी सरकार का बड़ा फैसला, ED चीफ राहुल नवीन का बढ़ाया कार्यकाल
मोदी सरकार का बड़ा फैसला, ED चीफ राहुल नवीन का बढ़ाया कार्यकाल
बिहार में शराबबंदी पर जीतनराम मांझी बोले, 'गुजरात मॉडल की...'
बिहार में शराबबंदी पर जीतनराम मांझी बोले, 'गुजरात मॉडल की...'
'अलग खेल चल रहा है...', वायरल मीम्स पर बोले रवि किशन, पॉपुलैरिटी का जेन जी को दिया क्रेडिट
'अलग खेल चल रहा है...', वायरल मीम्स पर बोले रवि किशन, पॉपुलैरिटी का जेन जी को दिया क्रेडिट
ब्रेट ली ने वैभव सूर्यवंशी की उम्र पर दिया अजीब बयान, ऐसा किसी ने भी नहीं कहा
ब्रेट ली ने वैभव सूर्यवंशी की उम्र पर दिया अजीब बयान, ऐसा किसी ने भी नहीं कहा
थरूर के बयान पर आया कांग्रेस नेता वेणुगोपाल का रिएक्शन, बोले- 'ध्यान रखना चाहिए कि...'
थरूर के बयान पर आया कांग्रेस नेता वेणुगोपाल का रिएक्शन, बोले- 'ध्यान रखना चाहिए कि...'
Monsoon Travel Insurance: घूमने से पहले करा लें Monsoon Travel Insurance, इसमें क्या-क्या कवर?
घूमने से पहले करा लें Monsoon Travel Insurance, इसमें क्या-क्या कवर?
अब दोबारा से होगी आरजीकर अस्पताल रेप मर्डर केस की जांच, शुभेंदु सरकार का फैसला
अब दोबारा से होगी RG कर अस्पताल रेप मर्डर केस की जांच, शुभेंदु सरकार का फैसला
Gum Disease Can Cause Heart Attack: मसूड़ों से खून को न करें नजरअंदाज, दिल से है कनेक्शन
मसूड़ों से खून को न करें नजरअंदाज, दिल से है कनेक्शन
Embed widget