एक्सप्लोरर

Agra Weather: आगरा में मौसम ने ली करवट, बारिश की वजह से बढ़ी ठंड, आसमान में बादलों का पहरा

UP News: ताजनगरी आगरा में एक बार फिर मौसम ने करवट लिया है, देर रात और सुबह से रुक-रुक कर हो रही बारिश के कारण ठंड बढ़ गई है. मौसम विभाग ने अगले 24 घंटों में बारिश होने का अनुमान जताया है.

Agra Ka Mausam: ताजनगरी आगरा में मौसम का मिजाज बदल रहा है. आसमान में बादल छाए हुए और हल्की बूंदाबादी ने मौसम फिर से सर्द कर दिया है. आगरा में पिछले कई दिनों से लगातार तेज धूप का मौसम बना हुआ है जिससे दिन के समय में गर्म मौसम का अहसास हो रहा था, हालांकि देर शाम से मौसम में बदलाव नजर आ रहा है. आगरा में देर शाम से ही मौसम बदलने लगा है और रात में ठंडी हवाओं ने सर्दी बढ़ा दी. देर रात हुई हल्की बारिश ने मौसम में नमी घोल दी है. मंगलवार सुबह से ही हल्की बारिश पड़ रही है और आसमान में बादल छाए हुए है.

ताजनगरी में खिली धूप ने लोगों को गर्मी का अहसास कराया था और लगा था कि सर्दियां अब चली गई हैं. लेकिन एक बार बारिश के साथ मौसम ने करवट लिया है जिससे फिर से ठंड बढ़ गई है. हालांकि मौसम विभाग ने दो दिन पहले बारिश का अनुमान जताया था. पिछले दिनों तेज धूप का असर नजर आ रहा था जिससे लोगों ने गर्म कपड़े पहनना कम कर दिया था. बारिश की वजह से बदले मौसम ने एक बार फिर से लोगों को गर्म कपड़े पहना दिए है. मंगलवार सुबह से ही बारिश का मौसम बना हुआ है और हल्की बारिश भी हुई है. मौसम विभाग के अनुमान के अनुसार मंगलवार और बुधवार को बारिश हो सकती है जिससे तापमान में गिरावट दर्ज होगी है.

बारिश ने मौसम घोली ठंड
आगरा में बदलते मौसम ने फिर से लोगो को गर्म पकड़े पहनने पर मजबूर कर दिया है. हल्की बारिश और ठंडी हवाओं ने मौसम को बदल दिया है. आसमान में बादल छाए हुए जिससे अनुमान लगाया जा रहा है कि दिन में बारिश हो सकती है जिससे तामपान में गिरावट आएगी. हालांकि सर्द हुए मौसम को लोग एंजॉय भी कर रहे है. फरवरी महीने की शुरुआत में ही तेज धूप का असर देखा गया था. लोगों को दिन गर्मी और रात में सर्दी महसूस होती थी.

हालांकि एक बार फिर मौसम का मिजाज बदल गया है. बारिश ने दिन में भी ठंडक बढ़ा दी है. मौसम विभाग ने अनुमान जताया था कि आने वाले दो दिन बारिश हो सकती थी और मंगलवार सुबह से ही ताजनगरी में मौसम बारिश का बना हुआ है, साथ ही हल्की बारिश भी हुई है. आसमान में आए बादल आगे भी बारिश के संकेत दे रहे है.

ये भी पढ़ें: बजट 2025 में यूपी को क्या-क्या मिला? वित्त विभाग के मुखिया ने कर दिया बड़ा खुलासा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अखिलेश से नहीं भेदा गया CM योगी का किला, गोरखपुर में BJP की जीत; तीसरे नंबर पर रही सपा
अखिलेश से नहीं भेदा गया CM योगी का किला, गोरखपुर में BJP की जीत; तीसरे नंबर पर रही सपा
BJP विधायक ने सीएम योगी को बताया 'कलयुग का हनुमान', 2027 में जीत का दावा
BJP विधायक ने सीएम योगी को बताया 'कलयुग का हनुमान', 2027 में जीत का दावा
अयोध्या से बीजेपी के कैंडिडेट होंगे सीएम योगी आदित्यनाथ? पंकज चौधरी ने साफ की तस्वीर
अयोध्या से बीजेपी के कैंडिडेट होंगे सीएम योगी आदित्यनाथ? पंकज चौधरी ने साफ की तस्वीर
सिंगापुर की तकनीक और यूपी का सामर्थ्य मिलकर लिखेंगे वैश्विक विकास की नई इबारत- CM योगी
सिंगापुर की तकनीक और यूपी का सामर्थ्य मिलकर लिखेंगे वैश्विक विकास की नई इबारत- CM योगी

वीडियोज

YRKKH:🫨Badi Dadi ने मेहमानों के सामने Abhira को दिए ताने, बवाल के बीच Maira-Kabir का हुआ सामना #sbs
Bollywood News: लॉस एंजिल्स के रेड कारपेट पर छाया 'रामायण' की स्टार कास्ट का रॉयल लुक (28.10.26)
Sansani: चाची के गहने...भतीजे की थार..गुप्त खेल का खुलासा ! Special Report। ABP News
MLC Election Results: काउंटिंग के बीच पुलिस से भिड़े सपा कार्यकर्ता | Bihar | Congress | NDA | JDU
UP MLC Election Result News: UP में इन सीटों पर BJP की जीत | Uttar Pradesh | Breaking | SP | ABP

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सुप्रीम कोर्ट का चुनाव आयोग से सवाल, 'फॉर्म 6 भरने को क्यों कहा जा रहा है?'
सुप्रीम कोर्ट का चुनाव आयोग से सवाल, 'फॉर्म 6 भरने को क्यों कहा जा रहा है?'
अखिलेश से नहीं भेदा गया CM योगी का किला, गोरखपुर में BJP की जीत; तीसरे नंबर पर रही सपा
अखिलेश से नहीं भेदा गया CM योगी का किला, गोरखपुर में BJP की जीत; तीसरे नंबर पर रही सपा
MLC Election Winner List: MLC चुनाव की 28 सीटों में कौन, कहां जीता, पढ़ें पूरी लिस्ट
MLC Election Winner List: MLC चुनाव की 28 सीटों में कौन, कहां जीता, पढ़ें पूरी लिस्ट
अजय देवगन की 'दृश्यम 3' का 26वें दिन भी भौकाल, जानें- 400 करोड़ से रह गई कितनी दूर
'दृश्यम 3' की नहीं थम रही रफ्तार, 26वें दिन भी दमदार हुई कमाई
WPL 2027 Auction: किस टीम के पास कितने स्लॉट? जानें सभी का पर्स; 150 खिलाड़ियों की लगेगा बोली
किस टीम के पास कितने स्लॉट? जानें सभी का पर्स; 150 खिलाड़ियों की लगेगा बोली
ED की बड़ी कार्रवाई, आजम खान की जौहर यूनिवर्सिटी की जमीन-इमारतें अटैच
ED की बड़ी कार्रवाई, आजम खान की जौहर यूनिवर्सिटी की जमीन-इमारतें अटैच
Explained: इजराइल के चुनाव में भारत को क्यों इतनी दिलचस्पी, क्या नेतन्याहू की हार से फायदा होगा?
इजराइल के चुनाव में भारत को क्यों इतनी दिलचस्पी, क्या नेतन्याहू की हार फायदेमंद?
तालिबानियों के बीच पहुंचा भारतीय शख्स, बंदूक पकड़ बोला, ये कैसे....
तालिबानियों के बीच पहुंचा भारतीय शख्स, बंदूक पकड़ बोला, ये कैसे....
Embed widget