एक्सप्लोरर

राहुल गांधी से ऊंची कुर्सी पर बैठे दिनेश प्रताप सिंह! योगी के मंत्री ने बताया क्यों किया ऐसा?

दिनेश प्रताप सिंह ने छोटी-बड़ी कुर्सी के सवाल पर कहा कि ईश्वर की कृपा ही कि हमारी लंबाई राहुल गांधी से ज्यादा है लेकिन वो हमसे बड़े नेता है. वो अपनी पार्टी के मालिक हैं और हम छोटे से कार्यकर्ता है.

रायबरेली में गुरुवार को दिशा की बैठक में राहुल गांधी और मंत्री दिनेश प्रताप सिंह दोनों अगल-बगल बैठे थे. लेकिन इस दौरान राहुल गांधी की कुर्सी की ऊँचाई कम और दिनेश प्रताप सिंह की कुर्सी ऊंची दिख रही थी, जिसके बाद इसे लेकर कयासों को दौर शुरू हो गया. इस पूरे विवाद पर मंत्री ने सफाई दी. 

राहुल गांधी और मंत्री दिनेश प्रताप सिंह दोनों ही दिशा की बैठक में मौजूद थे, इस बैठक की जो तस्वीर सामने आई, उसमें मंत्री दिनेश प्रताप सिंह की कुर्सी राहुल गांधी से ऊंची दिख रही है. इस पूरे मामले में मंत्री की सफाई भी सामने आई हैं. उन्होंने कहा कि वो क़द-काठी में राहुल गांधी से बड़े है इसलिए ऐसा दिख रहा है, 

ऊंची-नीची कुर्सी के विवाद पर दी सफ़ाई

दिनेश प्रताप सिंह ने अपनी ऊंची कुर्सी को लेकर स्थिति साफ करते हुए कहा कि "मैं राहुल गांधी से डेढ़ गुना ज्यादा लंबा हूं... डेढ़ गुना चौड़ा हूं.. और 5 गुना ज्यादा उनसे विवेक है. इसलिए स्वाभाविक तौर पर मैं उनसे लंबा दिख रहा हूं." 

छोटी-बड़ी कुर्सी के सवाल पर उन्होंने कहा कि ईश्वर की कृपा ही कि हमारी लंबाई राहुल गांधी से बड़ी है लेकिन वो हमसे बड़े नेता है. वो अपनी पार्टी के मालिक हैं और हम अपनी पार्टी के छोटे से कार्यकर्ता है. जब राहुल गांधी बगल में होते हैं तो मैं उनसे ऊंचा दिखता हूं. 

बता दें कि राहुल गांधी का रायबरेली दौरा इस बार कई मायनों में सुर्खियों में छाया रहा. पहले तो मंत्री दिनेश प्रताप सिंह ने अपने समर्थकों के साथ कांग्रेस सांसद का जमकर विरोध प्रदर्शन किया और उन्हें काले झंडे दिखाई वहीं गुरुवार को जब दोनों नेता दिशा की बैठक में शामिल हुए तब भी दिनेश प्रताप सिंह राहुल गांधी से उलझ गए और दोनों में तीखी नोंक-झोंक हुई. 

दिशा की बैठक में राहुल गांधी ने जब ये कहा कि वो इसके अध्यक्ष हैं इसलिए उनसे पूछकर ही चर्चा होनी चाहिए तो दिनेश प्रताप सिंह ने जवाब देते हुए कहा कि जब लोकसभा में आप अध्यक्ष का कहना नहीं मानते तो मैं यहां उनका कहना मानने को बाध्य नहीं हूं.

राहुल गांधी की अगुवाई वाली दिशा बैठक पर क्या बोलीं विधायक अदिति सिंह? आया ये बयान

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

आजमगढ: 2007 के दोहरे हत्याकांड में फैसला, ब्लॉक प्रमुख समेत 9 को उम्रकैद
आजमगढ: 2007 के दोहरे हत्याकांड में फैसला, ब्लॉक प्रमुख समेत 9 को उम्रकैद
महोबा में अवैध लकड़ी के कारोबार के खिलाफ एक्शन, मचा हड़कंप
महोबा में अवैध लकड़ी के कारोबार के खिलाफ एक्शन, मचा हड़कंप
UP: कोई दूसरी, कोई तीसरी तो कोई चौथी बार बना MLC, सभी 11 विजेताओं को जानें
UP: कोई दूसरी, कोई तीसरी तो कोई चौथी बार बना MLC, सभी 11 विजेताओं को जानें
रामपुर में अवैध हथियार बनाने की फैक्ट्री का भंडाफोड़, दो गिरफ्तार
रामपुर में अवैध हथियार बनाने की फैक्ट्री का भंडाफोड़, दो गिरफ्तार

वीडियोज

रिश्तों का धोखा, साजिश और खौफ! 4 शहरों में जुर्म की 4 सनसनीखेज कहानियां...
MLC रिजल्ट, चौतरफा खटपट!
किसके वोट चोरी, किसकी सीनाजोरी?
Azam Khan बाहर आएंगे... किसका गेम बिगाड़ेंगे?
Gyanesh Kumar पर 'जन-महाभियोग' विश्लेषकों का सटीक विश्लेषण

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
व्यापार संगठनों ने अखिलेश यादव और ममता बनर्जी को लिखा खत, रैली को लेकर रखी ये मांग
व्यापार संगठनों ने अखिलेश यादव और ममता बनर्जी को लिखा खत, रैली को लेकर रखी ये मांग
UP: कोई दूसरी, कोई तीसरी तो कोई चौथी बार बना MLC, सभी 11 विजेताओं को जानें
UP: कोई दूसरी, कोई तीसरी तो कोई चौथी बार बना MLC, सभी 11 विजेताओं को जानें
'मेंटल क्रिमिनल', रिजिजू ने नसीरुद्दीन शाह को बताया लोकतंत्र के लिए खतरनाक, भड़की CPM
'मेंटल क्रिमिनल', रिजिजू ने नसीरुद्दीन शाह को बताया लोकतंत्र के लिए खतरनाक, भड़की CPM
'मेरे पति के जैसा कोई नहीं...', करवा चौथ पर निक ने दिया प्रियंका चोपड़ा को सरप्राइज
'मेरे पति के जैसा कोई नहीं...', करवा चौथ पर निक ने दिया प्रियंका चोपड़ा को सरप्राइज
चैंपियंस ट्रॉफी में टीम इंडिया की लगातार दूसरी जीत, चीन को 5-2 से रौंदा
चैंपियंस ट्रॉफी में टीम इंडिया की लगातार दूसरी जीत, चीन को 5-2 से रौंदा
CEC ज्ञानेश कुमार पर यूसुफ पठान का चौंकाने वाला बयान, 'आवाज सुननी ही चाहिए'
CEC ज्ञानेश कुमार पर यूसुफ पठान का चौंकाने वाला बयान, 'आवाज सुननी ही चाहिए'
UP MLC में सपा को मिली बढ़त तो ओपी राजभर बोले- इसमें पढ़े-लिखे लोगों ने वोट दिया
UP MLC में सपा को मिली बढ़त तो ओपी राजभर बोले- इसमें पढ़े-लिखे लोगों ने वोट दिया
Rawa Dosa Recipe: घर में कैसे बनाएं बाजार जैसा रवा डोसा, किन चीजों की पड़ेगी जरूरत?
घर में कैसे बनाएं बाजार जैसा रवा डोसा, किन चीजों की पड़ेगी जरूरत?
Embed widget