एक्सप्लोरर

प्रयागराज: रोडवेज की बसों में सप्लाई होने आया पानी मिला डीजल, इंडियन ऑयल और कांट्रैक्टर ने झाड़ा पल्ला

प्रयागराज में एआरएम ने खुद केमिकल के जरिए डीजल की गुणवत्ता परखी. टेस्टिंग में डीजल फेल हो गया और ये पाया गया कि उसमें पानी की मिलावट की गई. अधिकारियों का कहना है कि आगे और सतर्कता बरती जाएगी.

प्रयागराज: संगम नगरी प्रयागराज में यूपी रोडवेज की बसों में पानी मिला हुआ डीजल सप्लाई किए जाने का सनसनीखेज मामला सामने आया है. रोडवेज के एआरएम ने पानी मिला डीजल रुटीन चेकिंग के दौरान पकड़ा है. पानी मिला हुआ बीस हजार लीटर डीजल पकड़े जाने के बाद हड़कंप मच गया. रोडवेज ने मिलावटी डीजल वाला टैंकर इंडियन ऑयल को वापस भेज दिया है और साथ ही उससे कार्रवाई करने को कहा है.

खराब हो सकती थीं बसें इंडियन ऑयल ने टैंकर सप्लाई करने वाले सप्लायर को ब्लैक लिस्ट करते हुए परिवहन विभाग को इसकी जानकारी दे दी है. परिवहन विभाग के अफसरों का कहना है कि अगर ये पानी मिला हुआ डीजल बस में डाल दिया जाता तो उसका सीधा असर इंजन पर पड़ता और बसें खराब हो सकती थीं.

टेस्टिंग में डीजल फेल हो गया प्रयागराज के प्रयाग डिपो में भी डीजल की सप्लाई इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन के जरिए की जाती है. इंडियन ऑयल डिमांड के मुताबिक 12 या बीस हजार लीटर का टैंकर डिपो के राजापुर इलाके के वर्कशाप में भेजता है. डिपो ने यहीं पर दो अंडरग्राउंड टैंक बना रखे हैं. रविवार को भी इंडियन ऑयल का टैंकर बीस हजार लीटर डीजल के साथ पहुंचा. यहां एआरएम ने खुद केमिकल के जरिए डीजल की गुणवत्ता परखी. टेस्टिंग में डीजल फेल हो गया और ये पाया गया कि उसमें पानी की मिलावट की गई है. अनुमान के मुताबिक टैंकर में तकरीबन 50 से 100 लीटर पानी मिलाया गया था.

बरती जाएगी सतर्कता एआरएम बीएन तिवारी ने इस बारे में आरएम टीकेएस बिसेन को जानकारी दी. दोबारा पड़ताल में भी पहले वाली गड़बड़ी सामने आई. इसके बाद इंडियन ऑयल को खबर की गई. इंडियन ऑयल ने कांट्रैक्टर को ब्लैक लिस्ट किए जाने की जानकारी रोडवेज को दी है. हालांकि ठेकेदार ने भी सीधे तौर पर अपनी गलती मानने के बजाय ड्राइवर के सिर ठीकरा फोड़ दिया है. ड्राइवर ने भी बारिश का पानी भर जाने की आशंका जताई है. आरएम टीकेएस बिसेन का कहना है कि इस तरह की चेकिंग लगतार की जाती है, लेकिन अब इस मामले के सामने आने के बाद आगे और सतर्कता बरती जाएगी.

यह भी पढ़ें:

चंपत राय के विवादित बयान पर भड़के अयोध्या के साधु-संत, बोले- भगवान श्रीराम का किया अपमान

कानपुर: एसआईटी ने पकड़े 'लव जिहाद' के 12 मामले, इस्लामी संगठन की भूमिका के एंगल पर भी होगी जांच

मोहम्मद मोईन को पत्रकारिता का करीब तीन दशक का अनुभव है. वह प्रिंट - इलेक्ट्रानिक और डिजिटल तीनों ही माध्यमों में सालों तक काम कर चुके हैं. ABP नेटवर्क से वह पिछले करीब 18 सालों, स्टार न्यूज़ के समय से ही जुड़े हुए हैं. राजनीति - धर्म और लीगल टापिक के साथ सम सामयिक विषयों के एक्सपर्ट हैं. पत्रकार होने के साथ ही राजनीतिक विश्लेषक, एक्सपर्ट पैनलिस्ट, आलोचक और टिप्पणीकार भी हैं. इनकी चुनावी भविष्यवाणी ज्यादातर मौकों पर सटीक साबित हुई है. 8 लोकसभा चुनाव और कई विधानसभा चुनाव कवर कर चुके हैं. 7 कुंभ और महाकुंभ की कवरेज कर अपनी अलग पहचान बनाई है. यह अपनी बेबाक- निष्पक्ष और तथ्यपरक पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं. मोहम्मद मोईन ने चार विषयों पत्रकारिता एवं जनसंचार, राजनीति विज्ञान, हिंदी और मध्यकालीन व आधुनिक इतिहास विषयों में मास्टर डिग्री यानी स्नातकोत्तर किया हुआ है. लॉ ग्रेजुएट भी हैं. देश के कई राज्यों में काम करने का अनुभव रखते हैं. देश की तमाम नामचीन हस्तियों का इंटरव्यू ले चुके हैं और कई चर्चित घटनाओं को कवर चुके हैं. 

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

रामपुर: बिना अनुमति धरने की कोशिश, सपा नेत्री नीलम यादव पर केस
रामपुर: बिना अनुमति धरने की कोशिश, सपा नेत्री नीलम यादव पर केस
कांवड़ यात्रा में हुड़दंग और अफवाह फैलाने वालों पर शिकंजा, पुलिस ने की गिरफ्तारी
कांवड़ यात्रा में हुड़दंग और अफवाह फैलाने वालों पर शिकंजा, पुलिस ने की गिरफ्तारी
UP में बंद हुए 26,000 स्कूल? अखिलेश के आरोपों पर आ गया योगी सरकार का जवाब
UP में बंद हुए 26,000 स्कूल? अखिलेश के आरोपों पर आ गया योगी सरकार का जवाब
'कॉकरोच पार्टी के देशद्रोहियों...' छात्र आंदोलन को लेकर बोले प्रमोद कृष्णम
'कॉकरोच पार्टी के देशद्रोहियों...' छात्र आंदोलन को लेकर बोले प्रमोद कृष्णम

वीडियोज

Mahadev & Sons: Narmada ने दी बड़ी खुशखबरी, किन्नर के भेष में Mogra का बाप देगा झटका!
Bollywood News: सालों बाद आमने-सामने कंगना-ऋतिक, वायरल मीम्स पर ऋतिक के रिएक्शन से भड़कीं कंगना (02.08.26)
Ranbir Kapoor के Lord Ram रोल के सपोर्ट में Dipika Chikhlia, बोलीं- एक्टर हर किरदार निभा सकता है
Pakistan में छाया Ramayana Trailer, Ranbir Kapoor, Yash और Sai Pallavi की हो रही तारीफ
Ramayana Trailer के बाद Kangana Ranaut का पुराना Sita लुक चर्चा में, एक पोस्ट से मचा बवाल

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
शेख हसीना का क्या होगा अगला प्लान? दो साल बाद दुनिया के सामने आएंगी
शेख हसीना का क्या होगा अगला प्लान? दो साल बाद दुनिया के सामने आएंगी
दतिया उपचुनाव: परिणाम से पहले कांग्रेस का एक्शन, राजेंद्र भारती को किया सस्पेंड
दतिया उपचुनाव: परिणाम से पहले कांग्रेस का एक्शन, राजेंद्र भारती को किया सस्पेंड
IPL ट्रेड की खबरों के बीच नए लुक में दिखे हार्दिक पांड्या, GF भी थी साथ
IPL ट्रेड की खबरों के बीच नए लुक में दिखे हार्दिक पांड्या, GF भी थी साथ
Box office: अनुपमा परमेश्वरन की तेलुगु की वो फिल्म, जिसने बॉक्स ऑफिस पर कमाया था 225% प्रॉफिट
अनुपमा परमेश्वरन की तेलुगु की वो फिल्म, जिसने बॉक्स ऑफिस पर कमाया था 225% प्रॉफिट
सड़कों पर प्रदर्शन, खाली पोलिंग बूथ..विद्रोह के बीच PoK में दूसरे चरण का चुनाव
सड़कों पर प्रदर्शन, खाली पोलिंग बूथ..विद्रोह के बीच PoK में दूसरे चरण का चुनाव
इंडोनेशिया में मदुरा द्वीप के पास जहाज में लगी आग, 5 की मौत, 41 लापता
इंडोनेशिया में मदुरा द्वीप के पास जहाज में लगी आग, 5 की मौत, 41 लापता
CJP का झारखंड स्टूडेंट प्रोटेस्ट को समर्थन, अभिजीत दीपके बोले -'हम उनके...'
CJP का झारखंड स्टूडेंट प्रोटेस्ट को समर्थन, अभिजीत दीपके बोले -'हम उनके...'
Video: 'सियासी भैंस' पाकिस्तानी सेना की तारीफ करते हुए फिसली बिलावल जरदारी की जबान- हो गया पोपट
'सियासी भैंस' पाकिस्तानी सेना की तारीफ करते हुए फिसली बिलावल जरदारी की जबान- हो गया पोपट
Embed widget