एक्सप्लोरर

उत्तराखंड धराली त्रासदी: 480 लोग बचाए गए, 49 लापता, 5 लाख की राहत राशि घोषित

Dehradun News: सीएम धामी ने शनिवार को उत्तरकाशी से लौटने के बाद प्रभावितों को तत्काल 5 लाख रुपये की सहायता राशि देने की घोषणा की. धराली में ड्रोन से बचाव कार्य तेज कर दिया गया है.

उत्तराखंड के उत्तरकाशी जिले में धराली गांव में भीषण आपदा के पांचवें दिन 480 फंसे लोगों को सुरक्षित निकाला गया. मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रभावितों के लिए हरसंभव सहायता और राहत की घोषणा की है. सर्च ऑपरेशन को मजबूत करने के लिए हैदराबाद से सीपीआर रडार लाया गया, जो मालवे में दबे लोगों की तलाश को आसान बनाएगा.

अभी तक 49 लोग लापता हैं, जिनकी खोज के लिए ITBP, NDRF, SDRF, जिला प्रशासन, ड्रोन, आधुनिक उपकरण और डॉग स्क्वाड तैनात किए गए हैं. पुनर्वास और आजीविका के लिए तीन सदस्यीय समिति गठित की गई है, जो नुकसान का आकलन करेगी.

रेस्क्यू और राहत कार्य

धराली, सेनजी और बांकुड़ा गांवों में आपदा से कई मकान पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए हैं. सीएम धामी ने शनिवार को उत्तरकाशी से लौटने के बाद प्रभावितों को तत्काल 5 लाख रुपये की सहायता राशि देने की घोषणा की. मृतकों के परिजनों को भी 5 लाख रुपये की आर्थिक मदद दी जाएगी. यह कदम प्रभावित परिवारों को आर्थिक संबल प्रदान करेगा. राहत कार्य को गति देने के लिए यूपीसीएल ने युद्धस्तर पर काम करते हुए धरौली में बिजली बहाल कर दी, जो शनिवार को आपदा के बाद पहली बार चली. इससे प्रशासन को राहत और बचाव कार्य जारी रखने में आसानी हुई.

सर्च ऑपरेशन की मजबूती

सीपीआर रडार की मदद से मालवे में दबे लोगों की तलाश तेज कर दी गई है. ड्रोन और डॉग स्क्वाड की तैनाती से लापता 49 लोगों तक पहुंचने की उम्मीद बढ़ी है. जिला प्रशासन के मुताबिक  सर्च ऑपरेशन 24 घंटे जारी रहेगा. साथ ही पुनर्वास के लिए गठित समिति एक सप्ताह के भीतर नुकसान की रिपोर्ट शासन को सौंपेगी, जिसके आधार पर आगे का निर्णय लिया जाएगा.

सोशल मीडिया पर कार्रवाई

वहीं उत्तराखंड पुलिस ने धरौली आपदा पर सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक पोस्ट करने के मामले में चार लोगों के खिलाफ देहरादून कोतवाली में मामला दर्ज किया है. सब-इंस्पेक्टर विक्की तंवर ने बताया कि एक आरोपी ने बाढ़ की तस्वीर साझा कर "धरौली में आपात कुदरत का बुलडोजर" लिखा, जबकि अन्य ने मस्जिद-मजार तोड़ने और मुस्लिम घरों पर टिप्पणी की.

विपक्ष को नसीहत

सीएम धामी ने विपक्ष को आपदा पर राजनीति न करने की सलाह दी. उन्होंने कहा कि संकट की इस घड़ी में हमें सकारात्मक रहकर प्रभावितों की मदद करनी चाहिए. यह वक्त राहत पहुंचाने का है, न कि राजनीति का.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'6 महीने बाद ढूंढे नहीं मिलेंगे', CJP पर बोले बृजभूषण शरण सिंह
'6 महीने बाद ढूंढे नहीं मिलेंगे', CJP पर बोले बृजभूषण शरण सिंह
तिरंगा यात्रा में CM योगी बोले- वंदे मातरम् का अपमान मंजूर नहीं
तिरंगा यात्रा में CM योगी बोले- वंदे मातरम् का अपमान मंजूर नहीं
गोरखपुर में ब्रह्मभोज के दौरान ठेकेदार की हत्या, हिरासत में 10 लोग
गोरखपुर में ब्रह्मभोज के दौरान ठेकेदार की हत्या, हिरासत में 10 लोग
राम मंदिर में दर्शन के लिए क्यों नहीं गए बृजभूषण शरण सिंह? बताई वजह
राम मंदिर में दर्शन के लिए क्यों नहीं गए बृजभूषण शरण सिंह? बताई वजह

वीडियोज

Govinda संग Komal Rani Swarnkar हुईं स्पॉट, 4 साल की Dating Rumours फिर चर्चा में
Bhojpuri Bawal में Kajal Raghwani पर भड़के Nirahua, बोले- ‘आप उसी के लायक हो’
Pati Brahmachari: 😯Suraj का फिर दिखा पुराना 'राउडी' अवतार, Isha संग मिलकर मिशन पर निकला हीरो #sbs
Bollywood News: भारतीय फैंस से 2 दिन पहले विदेशी दर्शक देखेंगे 'रामायण', जानें मेकर्स की इस खास रिलीज स्ट्रेटजी के पीछे की वजह (08.08.26)
Ramayana का Global Release! Devendra Fadnavis बोले- Oscar नहीं मिला तो होगी निराशा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
पुडुचेरी पुलिस को अमित शाह ने सौंपा 'प्रेसिडेंट्स पुलिस कलर’, क्या है इसकी खासियत?
पुडुचेरी पुलिस को अमित शाह ने सौंपा 'प्रेसिडेंट्स पुलिस कलर’, क्या है इसकी खासियत?
PM मोदी से मिलेगा शरद गुट, कांग्रेस ने कहा- INDIA गठबंधन की एकता...
PM मोदी से मिलेगा शरद गुट, कांग्रेस ने कहा- INDIA गठबंधन की एकता...
रुतुराज गायकवाड़ से छिना नंबर-1 का ताज, अब इंग्लैंड के बल्लेबाज के पास बादशाहत
रुतुराज गायकवाड़ से छिना नंबर-1 का ताज, अब इंग्लैंड के बल्लेबाज के पास बादशाहत
‘टॉक्सिक’ में इंटीमेट सीन्स पर ट्रोल हुईं कियारा आडवाणी, यश ने हेटर्स को दिया जवाब
‘टॉक्सिक’ में इंटीमेट सीन्स पर ट्रोल हुईं कियारा आडवाणी, यश ने हेटर्स को दिया जवाब
जब PM को संसद में पड़े अंडे... आरोपी नेता ने कहा- शर्म आनी चाहिए आपको
जब PM को संसद में पड़े अंडे... आरोपी नेता ने कहा- शर्म आनी चाहिए आपको
महिला आरक्षण पर छिड़ा घमासान: चिदंबरम आरोप- 'BJP अटकाना चाहती है'
महिला आरक्षण पर छिड़ा घमासान: चिदंबरम आरोप- 'BJP अटकाना चाहती है'
कैसे बनाते हैं कच्चे पपीते की चटनी, सेहत के साथ स्वाद का जायका
कैसे बनाते हैं कच्चे पपीते की चटनी, सेहत के साथ स्वाद का जायका
शादी के 13 साल बाद मिली वर्दी, 2 बच्चों की मां बनीं पुलिस ऑफिसर
शादी के 13 साल बाद मिली वर्दी, 2 बच्चों की मां बनीं पुलिस ऑफिसर
Embed widget