एक्सप्लोरर

भारतीय सेना की ताकत में हुआ इजाफा, दुश्मन के हौसले पस्त करेगी धनुष तोप

कारगिल में अपना लोहा मनवाने वाली बोफोर्स तोप जिसकी मारक क्षमता 28 किलोमीटर की थी अब इससे ज्यादा 38 किलोमीटर की दूरी पर दुश्मनों पर गोला फेंकने का काम 'धनुष' करेगी। धनुष का बैरल कानपुर फील्ड गन फैक्ट्री में तैयार हुआ है और अब ये जबलपुर जाएगी और कैरेज में फिट कर सेना को सौंपी जाएगी।

कानपुर, एबीपी गंगा। देश की सेना को और मजबूत बनाने के लिये सरकार एक कदम और आगे बढ़ी है। दुश्मन को हमारे सैनिकों द्वारा मुंहतोड़ जवाब देने के लिये कानपुर की फील्ड गन फैक्ट्री ने बोफोर्स तोप से ज्यादा दूर तक मार करने वाली धनुष तोप तैयार की है। इस तोप की सबसे खास बात है कि यह पूरी तरह से 'मेक इन इंडिया' प्रोजेक्ट के तहत बनी है, और पूरी तरह से स्वदेशी है। धनुष तोप की मारक क्षमता 38 किलोमीटर है।

कारगिल में अपना लोहा मनवाने वाली बोफोर्स तोप जिसकी मारक क्षमता 28 किलोमीटर की थी अब इससे ज्यादा 38 किलोमीटर की दूरी पर दुश्मनों पर गोला फेंकने का काम 'धनुष' करेगी। धनुष का बैरल कानपुर फील्ड गन फैक्ट्री में तैयार हुआ है और अब ये जबलपुर जाएगी और कैरेज में फिट कर सेना को सौंपी जाएगी।

धनुष की खासियत

फील्ड गन फैक्ट्री के जीएम अनिल कुमार ने बताया कि धनुष का बैरल आठ मीटर का है जिसकी वजह से इसकी मारक क्षमता 38 किलोमीटर की है। वही इससे पहले बोफोर्स का बैरल सात मीटर का था जिसकी मारक क्षमता 28 किलोमीटर की थी। वही धनुष की सटीक मारक क्षमता बोफोर्स से ज्यादा है और ये तोप हर मौसम और हर परिस्थितियों में अच्छा काम करेगी।

धनुष का वजन बोफोर्स से 700 किलो ज्यादा है। बोफोर्स का सिस्टम मैनुअल है जबकि धनुष का फायर कंट्रोल सिस्टम कम्प्यूटर ऑपरेटेड है। बोफोर्स के डे नाइट कैमरे की तुलना में इसमें डे कैमरा, नाइट कैमरा, लेजर रेंज फाइंडर आदि है। धनुष की गन को किसी भी तोप के मुकाबले ज्यादा घुमाया जा सकता है। इलेक्ट्रानिक साइटिंग सिस्टम के अलावा डे एंड नाइट साइट पर आधारित व आर्डिनेंस फैक्ट्री देहरादून द्वारा विकसित सिस्टम लगा हुआ है।

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

वाराणसी के दालमंडी 170 से ज्यादा मकान ध्वस्त, बुलडोजर एक्शन के बीच प्रभावितों को मिला मुआवजा
वाराणसी के दालमंडी 170 से ज्यादा मकान ध्वस्त, बुलडोजर एक्शन के बीच प्रभावितों को मिला मुआवजा
यूपी में फिर सक्रिय हुआ मानसून, लखनऊ समेत 60 जिलों में बारिश का अलर्ट, 50 की स्पीड से चलेंगी हवाएं
यूपी में फिर सक्रिय हुआ मानसून, लखनऊ समेत 60 जिलों में बारिश का अलर्ट, 50 की स्पीड से चलेंगी हवाएं
गोंडा में 7 साल के बच्चे ने सोते समय पिता पर किया जानलेवा हमला, हालत गंभीर, वजह कर देगी हैरान
गोंडा में 7 साल के बच्चे ने सोते समय पिता पर किया जानलेवा हमला, हालत गंभीर, वजह कर देगी हैरान
योगी सरकार का गोवंश संरक्षण अभियान तेज, 39721 हेक्टेयर गोचर भूमि अतिक्रमण मुक्त, हरदोई नंबर-1
योगी सरकार का गोवंश संरक्षण अभियान तेज, 39721 हेक्टेयर गोचर भूमि अतिक्रमण मुक्त, हरदोई नंबर-1

वीडियोज

बीवी के आशिक की Death Night !
Bollywood News: Gen Z की ताकत को सलाम, सोनाक्षी सिन्हा ने कान पकड़कर मांगी माफी (26.07.26)
Sairaab: Ishan-Nayanika का कुबूल-ए-इश्क़! अधूरा प्यार हुआ पूरा, मिले दो दिल #sbs
Dharmendra Pradhan के इस्तीफे पर Priyanka Chopra समेत Bollywood Celebs के रिएक्शन वायरल
Sansani|Strange Marriage Video:एक दूल्हा और 3 सगी बहनें! रील बनाने वाली बहनों ने कैमरामैन से रचाई शादी!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
PM मोदी का परीक्षा सुधारों को लेकर बड़ा फैसला, बनाई हाई पावर टास्क फोर्स, जानें कौन-कौन शामिल?
PM मोदी का परीक्षा सुधारों को लेकर बड़ा फैसला, बनाई हाई पावर टास्क फोर्स, जानें कौन-कौन शामिल?
Delhi Weather: दिल्ली में बारिश के बावजूद गर्मी से नहीं मिलेगी राहत, अगले 2 दिन के लिए अलर्ट जारी
दिल्ली में बारिश के बावजूद गर्मी से नहीं मिलेगी राहत, अगले 2 दिन के लिए अलर्ट जारी
Box office Collection: 2 करोड़ के बजट में 803% प्रॉफिट, ये है कन्नड़ की 2026 की मोस्ट प्रॉफिटेबल फिल्म
2 करोड़ के बजट में 803% प्रॉफिट, ये है कन्नड़ की 2026 की मोस्ट प्रॉफिटेबल फिल्म
Mirabai Chanu Statement: लगातार तीसरा गोल्ड मेडल जीतने के बाद मीराबाई चानू ने किसको दिया इस कामयाबी का श्रेय, जान लीजिए नाम
लगातार तीसरा गोल्ड मेडल जीतने के बाद मीराबाई चानू ने किसको दिया इस कामयाबी का श्रेय, जान लीजिए नाम
पेपर लीक पर PM मोदी ने जारी किया नया वीडियो मैसेज, बोले - 'छात्रों के भविष्य से खिलवाड़...'
पेपर लीक पर PM मोदी ने जारी किया नया वीडियो मैसेज, बोले - 'छात्रों के भविष्य से खिलवाड़...'
114 राफेल फाइटर जेट्स की डील पर सामने आया बड़ा अपडेट! जानिए LoR पर कब जवाब देगा फ्रांस
114 राफेल फाइटर जेट्स की डील पर सामने आया बड़ा अपडेट! जानिए LoR पर कब जवाब देगा फ्रांस
Abhijeet Dipke Typhoid : अभिजीत दिपके को टाइफाइड, कब खतरनाक हो जाती है यह बीमारी?
अभिजीत दिपके को टाइफाइड, कब खतरनाक हो जाती है यह बीमारी?
Gen-Z के लिए केंद्र सरकार से क्या मांग करेंगे तेलंगाना CM रेवंत रेड्डी? रैली में कर दिया खुलासा
Gen-Z के लिए केंद्र सरकार से क्या मांग करेंगे तेलंगाना CM रेवंत रेड्डी? रैली में कर दिया खुलासा
Embed widget