एक्सप्लोरर

DGCA ने जारी किया देहरादून एयरपोर्ट का विंटर शेड्यूल, अलग-अलग शहरों के लिए दी 33 उड़ानों को मंजूरी

Dehradun Jolly Grant Airport: देहरादून की प्राकृतिक सौंदर्यता और यहां का तापमान पूरे साल पर्यटकों को अपनी तरफ आकर्षित करता है. डीजीसीए ने देहरादून के उड़ानों के लिए विंटर शेड्यूल जारी किया है.

Uttarakhand News Today: देहरादून के जॉली ग्रांट एयरपोर्ट पर 27 अक्तूबर से नया विंटर शेड्यूल लागू होने जा रहा है, जो मार्च 2024 के अंत तक प्रभावी रहेगा. नागर विमानन महानिदेशालय (DGCA) के जरिये जारी इस शेड्यूल के तहत कुल 33 उड़ानों को संचालित करने की अनुमति दी गई है.
 
प्रमुख विमानन महानिदेशालय के जरिये इंडिगो को 15 उड़ानें संचालित करने की मंजूरी दी गई है, जबकि विस्तारा, एलायंस एयर, फ्लाईबिग और अकाशा एयरलाइंस की उड़ानें भी इस शेड्यूल का हिस्सा होंगी. यह उड़ाने देश के अलग-अलग शहरों से होंगी

इन शहरों से कनेक्टिविटी
विमानन कंपनी इंडिगो को जयपुर, अहमदाबाद, दिल्ली, मुंबई, हैदराबाद, पुणे, कोलकाता, लखनऊ और बंगलूरू के लिए कुल 15 उड़ानें संचालित करने की अनुमति मिली है. इनमें जयपुर से तीन, अहमदाबाद से एक, दिल्ली से चार, मुंबई से एक, हैदराबाद से दो, पुणे से एक, कोलकाता से एक, लखनऊ से एक और बेंगलुरु से एक उड़ान शामिल है. 

विस्तारा की तीन उड़ानें  
देहरादून के लिए विस्तारा एयरलाइंस की तीन उड़ानें निर्धारित की गई हैं. यह मुंबई, दिल्ली और बंगलूरू के लिए निर्धारित की गई हैं, जो सभी दिन संचालित होंगी. 

एलायंस एयर की आठ उड़ानें
इसी तरह एलायंस एयर की कुल आठ उड़ानें होंगी. इनमें दिल्ली के लिए चार उड़ानें, जबकि अयोध्या, कुल्लू, पंतनगर और अमृतसर के लिए एक-एक उड़ान शामिल है. 

फ्लाईबिग और अकाशा एयरलाइंस
इसके अलावा फ्लाईबिग एयरलाइंस की दो उड़ानें मुरादाबाद और पिथौरागढ़ के लिए होंगी, जबकि नई विमानन कंपनी अकाशा एयरलाइंस की दो उड़ानें मुंबई और बंगलूरू के लिए निर्धारित की गई हैं. 

मुख्य उड़ानें और उनका समय
- इंडिगो की उड़ान जयपुर से 16 दिसंबर से सभी दिन सुबह 7:25 बजे आएगी और पौने आठ बजे वापस जयपुर जाएगी. 
- 27 अक्तूबर से अहमदाबाद से उड़ान सुबह 7:55 बजे देहरादून पहुंचेगी और 8:30 बजे वापस अहमदाबाद जाएगी. 
- एलायंस एयर की अयोध्या से उड़ान 28 अक्तूबर से सोम, बुध, शुक्र को सुबह 8:05 बजे आएगी और 8:25 पर वापस जाएगी.
- फ्लाईबिग की मुरादाबाद से उड़ान 27 अक्तूबर से सभी दिन सुबह 11:40 बजे आएगी और नौ बजे वापस जाएगी. 

उड़ानों का शेड्यूल
देहरादून एयरपोर्ट से सभी शहरों के लिए उड़ानों का संचालन पूरे दिन अलग-अलग समय पर किया जाएगा. इंडिगो की दिल्ली, मुंबई, हैदराबाद, पुणे, लखनऊ और बंगलूरू से उड़ानों का शेड्यूल 27 अक्तूबर से शुरू होगा. 

इसी तरह विस्तारा की मुंबई और दिल्ली से उड़ानें दोपहर में संचालित होंगी, जबकि अकाशा की मुंबई से उड़ान शाम 3:40 पर आकर बंगलूरू के लिए रवाना होगी. 

इस विंटर शेड्यूल में यात्रियों को बेहतर कनेक्टिविटी के साथ यात्रा का मौका मिलेगा, साथ ही बढ़ती विमान सेवाएं उत्तराखंड के पर्यटन और व्यापार को भी बढ़ावा देंगी.

ये भी पढ़ें: अखिलेश यादव के सांसद की संपत्ति कुर्क करने का आदेश, अब सपा MP ने दी सफाई

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'शरीयत के खिलाफ थोपे कानून को नहीं...', मध्य प्रदेश में UCC को लेकर भड़के मौलाना शहाबुद्दीन रजवी
'शरीयत के खिलाफ थोपे कानून को नहीं...', मध्य प्रदेश में UCC को लेकर भड़के मौलाना शहाबुद्दीन रजवी
UP Weather: यूपी में सक्रिय रहेगा मानसून, आज आगरा से वाराणसी तक बारिश का अलर्ट, जानें मौसम का अपडेट
यूपी में सक्रिय रहेगा मानसून, आज आगरा से वाराणसी तक बारिश का अलर्ट, जानें मौसम का अपडेट
आजमगढ़: 5 बार के विधायक आलमबदी का निधन, सादगी से जीता दिल! 90 साल की उम्र में कहा अलविदा
आजमगढ़: 5 बार के विधायक आलमबदी का निधन, सादगी से जीता दिल! 90 साल की उम्र में कहा अलविदा
संसद मार्च में घायल प्रदर्शनकारी छात्रों का ख्याल रख रही थीं डिंपल यादव, BJP विधायक ने जमकर की तारीफ
संसद मार्च में घायल प्रदर्शनकारी छात्रों का ख्याल रख रही थीं डिंपल यादव, BJP विधायक ने की तारीफ

वीडियोज

अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti
अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti #autolive
Chugalkhor Aunty: चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा
Bollywood News: शाहरुख खान की 'किंग' की रिलीज अफवाहों पर विराम, 24 दिसंबर 2026 को होगा बड़ा धमाका (22-07-2026)
E20 ethanol: अब ATM से निकलेगा इथेनॉल! |ABPLIVE

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जंतर मंतर पर देर रात हुई हिंसा के बीच अभिजीत दीपके का सामने आया बड़ा बयान, बोले- 'CJP का आंदोलन...'
जंतर मंतर पर देर रात हुई हिंसा के बीच अभिजीत दीपके का सामने आया बड़ा बयान, बोले- 'CJP का आंदोलन...'
'हमारे प्रोटेस्ट को पटरी से उतारने की कोशिश की जाएगी लेकिन...', सोनम वांगचुक से बात के बाद बोले CJP के सौरव दास
'प्रोटेस्ट को पटरी से उतारने की कोशिश की जाएगी लेकिन...', सोनम वांगचुक से बात के बाद बोले CJP के सौरव दास
असम में बाढ़ से तबाही, मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने शिवसागर, चराइदेव और जोरहाट का किया दौरा, 100 लोग अब भी लापता
असम में बाढ़ से तबाही, मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने शिवसागर, चराइदेव और जोरहाट का किया दौरा, 100 लोग अब भी लापता
ZIM vs IND: हरारे में टीम इंडिया का रिकॉर्ड मजबूत, लेकिन पिच पर बल्लेबाजों की होगी कड़ी परीक्षा
ZIM vs IND: हरारे में टीम इंडिया का रिकॉर्ड मजबूत, लेकिन पिच पर बल्लेबाजों की होगी कड़ी परीक्षा
Dhamaal 4 Box Office Day 13: 'धमाल 4' की कमाई में दूसरे बुधवार आई मंदी, लेकिन 2 करोड़ और कमाते ही बना देगी ये रिकॉर्ड
'धमाल 4' की कमाई में दूसरे बुधवार आई मंदी, लेकिन 2 करोड़ और कमाते ही बना देगी ये रिकॉर्ड
दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे पर गड्ढों का मामला संसद पहुंचा, सरकार बोली- 'ठेकेदार ने अपने खर्च पर...'
दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे पर गड्ढों का मामला संसद पहुंचा, सरकार बोली- 'ठेकेदार ने अपने खर्च पर...'
Delhi Weather: दिल्ली में आज छाए रहेंगे हल्के बादल, दिन में बारिश के आसार, जानें आज के मौसम का हाल
दिल्ली में आज छाए रहेंगे हल्के बादल, दिन में बारिश के आसार, जानें आज के मौसम का हाल
Video: कर्मचारी को देनी थी नई स्कूटी, ऑफिस के अंदर ही सीईओ ने ली राइड- वीडियो वायरल
कर्मचारी को देनी थी नई स्कूटी, ऑफिस के अंदर ही सीईओ ने ली राइड- वीडियो वायरल
Embed widget