एक्सप्लोरर

अखिलेश यादव के सांसद की संपत्ति कुर्क करने का आदेश, अब सपा MP ने दी सफाई

UP News: रूमाना ने बताया उनका निकाह 22 अक्टूबर 2012 को मोहिब्बुल्लाह से हुआ था. वह स्वार स्थित गांव रजानगर के रहने वाले हैं. शादी के बाद उन्हें पता चला कि मोहिब्बुल्लाह पहले भी तीन निकाह कर चुके थे.

Samajwadi Party MP Mohibbullah Nadvi News: रामपुर से समाजवादी पार्टी के सांसद मोहिबुल्लाह नदवी के खिलाफ आगरा के परिवार न्यायालय ने कुर्की वारंट जारी करते हुए रामपुर पुलिस को उनकी नई दिल्ली स्थित जंगम संपत्ति कुर्क कर लेने और 20 दिनों के अंदर मोहिबुल्लाह नदवी से 5 लाख 30 हजार रुपये की धनराशी जमा कराने के आदेश दिए हैं. अगर वह उक्त धनराशी जमा नहीं करते हैं तो इतनी कीमत की उनकी संपत्ति बेच कर धनराशी जमा कराने को कहा गया है. 

दरअसल मोहिबुल्लाह नदवी की पत्नी रूमाना परवीन ने मोहिबुल्लाह नदवी के खिलाफ आगरा में मारपीट और दहेज उत्पीड़न का मामला दर्ज कराया था, जो आगरा कोर्ट में विचाराधीन है. पत्नी ने कोर्ट से भरण पोषण के लिए मुआवजे की मांगी की थी, जिसके बाद कोर्ट ने मुआवजा देने का आदेश दिया था. रूमाना परवीन से मोहिबुल्लाह का एक 11 साल का बेटा है, उसका नाम अमिनुल्लाह है. 

रूमाना ने बताया कि उनका निकाह 22 अक्टूबर 2012 को मोहिब्बुल्लाह से हुआ था. वह रामपुर के स्वार स्थित गांव रजानगर के रहने वाले हैं. शादी के बाद उन्हें पता चला कि मोहिब्बुल्लाह पहले भी तीन निकाह कर चुके थे. उनकी पहली पत्नी की कैंसर से मौत हो गई थी जिस से उनकी दो बेटियां हैं उसके बाद उन्होंने 2 शादियाँ और की थीं और मुझ से चौथी शादी की थी. 

उसके बाद उन्होंने समरा नाज नाम की महिला से पांचवीं शादी की है, मेरा कोर्ट में केस चल रहा है मैं अपने बेटे के साथ आगरा में मायके में रह रही हूँ. दो महीने पहले मेरे पिता की मृत्यु हो चुकी है मैं बहुत परेशान हूँ कोई मेरी मदद नहीं कर रहा है. मैं डर की वजह से कोर्ट भी नहीं जा पा रही हूँ. पत्नी को खर्चा नहीं देने पर आगरा की कोर्ट ने यह आदेश जारी किया है.

कोर्ट ने एसपी रामपुर को दिया आदेश

कोर्ट ने एसपी रामपुर को यह आदेश देकर मोहिबुल्लाह नदवी की संपत्ति को कुर्क करने के लिए कहा है. मोहिबुल्लाह नदवी के खिलाफ दिए गए आदेश में कोर्ट ने कहा कि उनको अपनी पत्नी और बेटे के भरण पोषण के लिये 10,000/ रुपये मासिक राशि देनी थी, लेकिन आदेश की जानबूझकर अवहेलना करके 5,30,000/ नहीं दिए. इसलिए नई दिल्ली के अंदर उनकी जो कोई जंगम संपत्ति मिले, उसे कुर्क कर लें.

सपा सांसद मोहिबुल्लाह नदवी ने दी प्रतिक्रिया

कुर्की के पश्चात 20 दिनों के अंदर मुआवजे की राशि नहीं दी जाती है तो कुर्क की गई संपत्ति को बेचकर पत्नी को इतने रुपये दिया जाए. आदेश प्रधान न्यायाधीश परिवार न्यायालय, आगरा ने दिया है. इस मामले में सपा सांसद मोहिबुल्लाह नदवी का कहना है कि विपक्षी द्वारा कोर्ट को गुमराह कर इस तरह के कुर्की वारंट जारी करा दिए गए हैं. हमारे वकील ने आज आगरा परिवार न्यायालय में जवाब दाखिल कर दिया है. हम अब तक प्रतिवादी को 7 लाख 44 हजार रुपये जमा कर चुके हैं. हम इस मामले में कुछ अधिक नहीं बोलना नहीं चाहते क्योंकि यह मामला कोर्ट में विचाराधीन है. 

यूपी में कम हो जाएगा कांग्रेस का एक सांसद? PM मोदी पर की थी आपत्तिजनक टिप्पणी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

योगी सरकार की पहल, यूपी के 1 लाख घरों में लगेंगे मिनी बायोगैस प्लांट, रसोई गैस खर्च होगा कम
योगी सरकार की पहल, यूपी के 1 लाख घरों में लगेंगे मिनी बायोगैस प्लांट, रसोई गैस खर्च होगा कम
उम्र कम... गुनाह बड़े, नोएडा में पकड़ा गया शातिर गिरोह, मिनटों में उड़ा देता था गाड़ियां, 11 बाइक बरामद
उम्र कम... गुनाह बड़े, नोएडा में पकड़ा गया शातिर गिरोह, मिनटों में उड़ा देता था गाड़ियां, 11 बाइक बरामद
Ambedkarnagar News: शादी के 2 महीने बाद ही नवविवाहिता की हत्या, बाइक और कैश न मिलने पर पति ने ली जान
अम्बेडकरनगर में शादी के 2 महीने बाद ही नवविवाहिता की हत्या, बाइक और कैश न मिलने पर पति ने ली जान
CM योगी का शिक्षकों को तोहफा, 'कैशलेस चिकित्सा योजना' से मिलेगा 5 लाख तक का मुफ्त इलाज
CM योगी का शिक्षकों को तोहफा, 'कैशलेस चिकित्सा योजना' से मिलेगा 5 लाख तक का मुफ्त इलाज

वीडियोज

Sansani: बैंकॉक टू मुंबई.... मॉडल का गांजा गैंग ! | Crime News
Kushinagar Road Accident: कुशीनगर से आया रोंगटे खड़े कर देने वाला वीडियो, बस-ट्रक की सीधी भिड़ंत!
Iran US War | Ceasefire Deal |Mojtaba Khamenei | Trump | Janhit:ट्रंप की डील पर मुहर लगाएंगे खामनेई?
UP Elections 2027 | CM Yogi | Akhilesh: अखिलेश और योगी के बीच पूर्वांचल की आर-पार की लड़ाई!
Sandeep Chaudhary | TMC Crisis: Bengal में बागी सांसदों के खेल का सबसे सटीक विश्लेषण! | Mamata

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अमेरिका-ईरान के बीच हुआ समझौता तो क्या खुल जाएगा हॉर्मुज? पीस डील में क्या-क्या शामिल, जानें सब कुछ
अमेरिका-ईरान के बीच हुआ समझौता तो क्या खुल जाएगा हॉर्मुज? पीस डील में क्या-क्या शामिल, जानें सब कुछ
Saharanpur News: तेज रफ्तार कार ने बाइक सवार परिवार को रौंदा, 5 साल की बच्ची समेत 4 की मौत
सहारनपुर: तेज रफ्तार कार ने बाइक सवार परिवार को रौंदा, 5 साल की बच्ची समेत 4 की मौत
शाहिद अफरीदी के बाद रहमानुल्लाह गुरबाज, धर्मशाला वनडे में अफगान ओपनर ने लगाई रिकॉर्ड्स की झड़ी
शाहिद अफरीदी के बाद रहमानुल्लाह गुरबाज, धर्मशाला वनडे में अफगान ओपनर ने लगाई रिकॉर्ड्स की झड़ी
ममता समेत 5 TMC नेताओं की बढ़ी मुश्किल, सांसद काकोली घोष के बेटे ने भेजा लीगल नोटिस, कहा- 'शराब से जुड़े आरोप झूठे'
ममता समेत 5 TMC नेताओं की बढ़ी मुश्किल, काकोली घोष के बेटे ने भेजा लीगल नोटिस, कहा- 'शराब से...'
'मैं जेब में रखकर सोता हूं...', जब रेड लाइट एरिया में पहुंचे थे चंकी पांडे, दिलचस्प है किस्सा
'मैं जेब में रखकर सोता हूं...', जब रेड लाइट एरिया में पहुंचे थे चंकी पांडे, दिलचस्प है किस्सा
'2024 का चुनाव हम हारे नहीं...', INDIA गठबंधन की बैठक में राहुल का बड़ा बयान, 2029 को लेकर क्या कहा?
'2024 का चुनाव हम हारे नहीं...', गठबंधन की बैठक में राहुल का बड़ा बयान, 2029 को लेकर क्या कहा?
AI पर अमेरिकी कब्जा! Fable 5 और Mythos 5 पर लगा ताला, दुनिया और भारत के लिए क्या बदलने वाला है?
AI पर अमेरिकी कब्जा! Fable 5 और Mythos 5 पर लगा ताला, दुनिया और भारत के लिए क्या बदलने वाला है?
यूपी की 12वीं पास महिलाओं के लिए मौका, आंगनबाड़ी में निकलने वाली है बंपर भर्ती 
यूपी की 12वीं पास महिलाओं के लिए मौका, आंगनबाड़ी में निकलने वाली है बंपर भर्ती 
Embed widget