एक्सप्लोरर

सावन महीने के लिए तैयार मथुरा का द्वारकाधीश मंदिर, बिना मास्क के श्रद्धालुओं पर रहेगी पाबंदी

मथुरा में स्थित द्वारकाधीश मंदिर आज से शुरू हो रहे श्रावण महीने के लिए पूरी तरह से तैयार है. मंदिर के अंदर कोविड गाइडलाइंस का पालन किया जाएगा.

Dwarkadhish Temple: उत्तर प्रदेश के मथुरा का प्रसिद्ध द्वारकाधीश मंदिर आज से शुरू हो रहे पवित्र महीने 'श्रावण' के लिए पूरी तरह तैयार है. मंदिर में कोरोना वायरस के दिशा-निर्देशों का पालन करते हुए इस अवधि के दौरान विभिन्न धार्मिक गतिविधियों का आयोजन किया जाएगा. अधिकारियों ने कहा कि बिना मास्क पहने किसी भी भक्त को मंदिर के अंदर नहीं जाने दिया जाएगा.

मंदिर के जनसंपर्क अधिकारी राकेश तिवारी ने कहा कि भक्त भगवान कृष्ण और राधा को सोने और चांदी से बने तीन विशाल झूलों में देखेंगे. उन्होंने कहा कि दो झूले चांदी के बने हैं, जबकि तीसरा सोने से बना है.

"सख्ती से होगा कोविड गाइडलाइंस का पालन"
तिवारी ने कहा कि इस महीने के दौरान, मंदिर में फलों, पत्तियों, फूलों, कपड़ों आदि से बने झूलों को भी स्थापित किया जाता है और उन्हें विभिन्न अवसरों पर प्रदर्शित किया जाता है. अधिकारी ने ये भी बताया कि इन गतिविधियों के दौरान कोविड मानदंडों का कड़ाई से पालन किया जाएगा.

गौरतलब है कि द्वारकाधीश मंदिर मथुरा के सबसे पवित्र मंदिरों में से एक है. ये मंदिर पनी विस्तृत वास्तुकला और चित्रों के लिए पूरे देश में प्रसिद्ध है. वर्ष 1814 में इस मंदिर का निर्माण हुआ था. ये मंदिर यमुना नदी के किनारे बनाया गया है. दर्शन करने का समय सुबह 6:30 बजे से दोपहर के 10:30 तक और शाम 4:30 बजे से रात के 7 बजे तक है.

ये भी पढ़ें:

भू माफिया का हैरान कर देने वाला कारनामा, अवैध प्लाटिंग के लिए नदी पर कब्जा कर बना दिया प्राइवेट पुल 

प्रयागराज: मनकामेश्वर मंदिर की अनोखी पहल, सावन पर श्रद्धालुओं को प्रसाद में मिलेंगे पौधे

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

यूपी में मतदाता पंजीकरण का विशेष अभियान शुरू, हर बूथ पर मौजूद रहेंगे BLO
यूपी में मतदाता पंजीकरण का विशेष अभियान शुरू, हर बूथ पर मौजूद रहेंगे BLO
राजस्थान: दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर भीषण हादसा, 8 लोगों की मौत
राजस्थान: दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर भीषण हादसा, 8 लोगों की मौत
'एक ज्ञानेश कुमार जाएंगे तो...', विरोध के बीच AIMIM नेता का बड़ा बयान
'एक ज्ञानेश कुमार जाएंगे तो...', विरोध के बीच AIMIM नेता का बड़ा बयान
गाजियाबाद में जमीन के विवाद में चली गोली, हिंदू रक्षा दल के कार्यकर्ता की मौत
गाजियाबाद में जमीन के विवाद में चली गोली, हिंदू रक्षा दल के कार्यकर्ता की मौत

वीडियोज

'इच्छाधारी बीवी' को सजा-ए-मौत!
विदेश से 'मंतर' अराजक 'जंतर'
संविधान नहीं..सड़कतंत्र पर भरोसा ?
CEC पर दिल्ली में NON-STOP बवाल...तख्तापलट का ट्रेलर?
Bollywood News: 'रामायण' का हॉलीवुड में डंका, 3 घंटे 15 मिनट की होगी महागाथा! (16.10.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अभिजीत दीपके के खिलाफ किन धाराओं में कार्रवाई? पुलिस का अगला कदम क्या, जानें सब कुछ
अभिजीत दीपके के खिलाफ किन धाराओं में कार्रवाई? पुलिस का अगला कदम क्या, जानें
राजस्थान: दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर भीषण हादसा, 8 लोगों की मौत
राजस्थान: दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर भीषण हादसा, 8 लोगों की मौत
'स्वस्थ जीवन की कामना', PM मोदी ने CM भगवंत मान को किया बर्थडे विश
'स्वस्थ जीवन की कामना', PM मोदी ने CM भगवंत मान को किया बर्थडे विश
4 हजार करोड़ से ज्यादा कमाने वाली ये हॉरर फिल्म अब OTT पर फैलाएगी दशहत, जानें- कब और कहां देखें?
4 हजार करोड़ से ज्यादा कमाने वाली ये फिल्म अब ओटीटी पर होगी रिलीज, जानें- कब और कहां देखें?
NZ टूर के लिए टेस्ट और ODI टीम का ऐलान, 6 बड़ी बातें आई सामने
NZ टूर के लिए टेस्ट और ODI टीम का ऐलान, 6 बड़ी बातें आई सामने
ट्रंप ने सिर्फ 5 दिन में नई प्रेस सेक्रेटरी को पद से हटाया? सामने आई वजह
ट्रंप ने सिर्फ 5 दिन में नई प्रेस सेक्रेटरी को पद से हटाया? सामने आई वजह
मर चुके बच्चे को दफनाने आई डॉगी मां, यूजर्स बोले- मां तो मां होती है...
मर चुके बच्चे को दफनाने आई डॉगी मां, यूजर्स बोले- मां तो मां होती है...
अब खेतों में आग रोकने का काम अफसरों को, पराली पर और ज्यादा सख्ती
अब खेतों में आग रोकने का काम अफसरों को, पराली पर और ज्यादा सख्ती
Embed widget