एक्सप्लोरर

बलरामपुर: शक्तिपीठ देवीपाटन पहुंच रहे हैं श्रद्धालु, कोरोना काल में भी एक महीने तक चलेगा मेला

शक्तिपीठ मंदिर देवीपाटन अपने धार्मिक ऐतिहासिक महत्त्व के लिए पूरी दुनिया में प्रसिद्ध है. यहां चैत्र नवरात्रि में लगने वाले एक माह का राजकीय मेला भी शुरू हो गया है. कोरोना काल में मेला एक महीने तक चलेगा. 

बलरामपुर: उत्तर प्रदेश के बलरामपुर जिला मुख्यालय से 28 किलोमीटर की दूरी पर स्थित 51 शक्तिपीठों में शामिल शक्तिपीठ देवीपाटन में कोरोना काल में भी भक्तों की आस्था साफ नजर आ रही है. यहां चैत्र नवरात्रि में लगने वाले एक माह का राजकीय मेला भी शुरू हो गया है. मेले में सैंकड़ों सुरक्षाकर्मियों की तैनाती भी की गई है, जिससे किसी प्रकार की अप्रिय घटना ना हो. 

कोरोना के चलते बरती जा रही विशेष सतर्कता
51 शक्तिपीठों में शामिल शक्तिपीठ देवीपाटन में चैत्र नवरात्रि और शारदीय नवरात्रि के मौके पर एक माहीने का मेला लगता है. मंदिर की ऐतिहासिकता और धार्मिक महत्व को देखते हुए प्रदेश सरकार की तरफ से इसे राजकीय मेले का दर्जा प्राप्त है. मेले में देश दुनिया से श्रद्धालु देवीपाटन पहुंचकर, मां पाटेश्वरी का दर्शन-पूजन करते हैं. कोरोना महामारी के चलते पिछले वर्ष चैत्र नवरात्रि में मेले का आयोजन नहीं हुआ था. इस वर्ष कोरोना के दूसरे फेज को देखते हुए विशेष सतर्कता बरती जा रही है. मंदिर प्रवेश मार्ग पर श्रद्धालुओं की स्क्रीनिंग की जा रही है, उसके बाद ही प्रवेश दिया जा रहा है. मंदिर में श्रद्धालुओं के प्रसाद चढ़ाने पर रोक लगा दी गई है. साथ ही पुजारियों को मंदिर प्रशासन की तरफ से सख्त निर्देश दिया गया है कि 'ना तो आप प्रसाद चढ़वाएंगे और न ही टीका या तिलक लगाएंगे.''

बिना मास्क के नहीं मिलेंगा प्रवेश
शक्तिपीठ के पीठाधीश्वर महंथ मिथिलेश नाथ योगी ने बताया कि सभी प्रवेश द्वारों पर मास्क लगाए जाने पर ही एंट्री मिलेगी. मंदिर परिसर में मंदिर और स्थानीय प्रशासन के जरिए भी मास्क को लेकर जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है. पीठाधीश्वर ने बताया कि सरकार की तरफ से जारी कोविड-19 से बचाव को लेकर निर्देशों का पालन कराया जा रहा है. मेले की व्यवस्था और कोविड से बचाव को लेकर मंडलायुक्त और डीआईजी समीक्षा बैठक भी कर चुके है. सीएम योगी आदित्यनाथ इस शक्तिपीठ के संरक्षक भी हैं. 

नेपाल से आने वाले लोगों की होगी जांच
चैत्र नवरात्रि की पंचमी को नेपाल राष्ट्र से देवीपाटन मंदिर पहुच रही शोभा यात्रा में शामिल सभी संतों, श्रद्धालुओं की नेपाल सीमा पर ही कोविड जांच कराई जाएगी. सीएमओ डॉ विजय बहादुर सिंह ने बताया कि सीमा पर ही जनकपुर गांव में यात्रा में शामिल सभी लोगों की कोविड जांच की जाएगी. ये भी जानना जरूरी है कि हजारों वर्षों से नेपाल के दांग चौखड़ा से पीर रतन नाथ योगी की पैदल शोभा यात्रा चैत्र नवरात्रि के पंचमी के दिन शक्तिपीठ देवीपाटन पहुंचती है. ये यात्रा नेपाल-भारत के रोटी-बेटी संबंधों को मजबूती से प्रगाढ़ता देती है. इस यात्रा के ऐतिहासिक और धार्मिक महत्त्व भी शक्तिपीठ से जुड़े हैं. 

शक्तिपीठ का धार्मिक महत्व
शक्तिपीठ मंदिर देवीपाटन अपने धार्मिक ऐतिहासिक महत्त्व के लिए पूरी दुनिया में प्रसिद्ध है. पौराणिक कथाओं के अनुसार यहां माता सती का वाम स्कंध पट सहित (वस्त्र सहित बायां हाथ) गिरा था. पट सहित गिरने से यहां महासती को देवी पाटेश्वरी के नाम से पूजा जाता है. यहां महायोगी गुरु गोरक्षनाथ का भी इतिहास जुड़ा हुआ है, महायोगी ने ही यहां देवी की स्थापना की थी. महायोगी की जलाई गई अखंड धूनी आज भी यहां युग युगांतर से प्रज्वलित है. श्रद्धालु मां पाटेश्वरी का दर्शन करने के बाद अखंड धूनी का भी पूजन करते हैं. ये स्थान महाभारत कालीन राजा कर्ण से भी जुड़ा रहा है. यहां राजा कर्ण स्नान कर सूर्य उपासना किया करते थे. वो कुंड आज भी यहां विद्यमान है जिसे सूर्यकुंड के नाम से जाना जाता है. 

पुलिस की चाक-चौबंद व्यवस्था
मंदिर परिसर और मेले की सुरक्षा व्यवस्था पर जानकारी देते हुए पुलिस अधीक्षक हेमंत कुटियाल ने बताया कि तकरीबन 600 पुलिसकर्मियों की ड्यूटी मेला और मंदिर की सुरक्षा में लगाई गई है. इसमें 2 इंस्पेक्टर चंद्रहास मिश्रा और आरके राय सहित 40 सब इंस्पेक्टर शामिल हैं. साथ ही सर्किल के सीओ को निर्देशित किया गया है कि समय-समय पर वो मेले की सुरक्षा और मंदिर की सुरक्षा का जायजा लेते रहें. पुलिस अधीक्षक ने ये भी बताया कि कोविड-19 के प्रकोप को देखते हुए, सभी पुलिसकर्मियों को मास्क लगाकर रहने और लगातार हाथ और खुद को सेनेटाइज करते रहने का निर्देश भी दिया गया है. मेले और मंदिर में प्रवेश करने वाले श्रद्धालुओं का मास्क लगाना अनिवार्य होगा. 

ये भी पढ़ें: 

Haridwar Kumbh 2021 Corona Cases: पॉजिटिव आई 24 संतों को कोविड रिपोर्ट, अब तक 54 साधु-संत मिले कोरोना संक्रमित 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

उत्तराखंड बना देश का छठा पूर्ण साक्षर राज्य, CM धामी बोले- पूरे प्रदेश के लिए गर्व का क्षण
उत्तराखंड बना देश का छठा पूर्ण साक्षर राज्य, CM धामी बोले- पूरे प्रदेश के लिए गर्व का क्षण
Ram Mandir Case: चंपत राय पर स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद बोले, 'जो व्यक्ति पहले ही झूठी बात...'
राम मंदिर विवाद: चंपत राय पर स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद बोले, 'जो व्यक्ति पहले ही झूठी बात...'
Meerut News: ललिता गौतम हत्याकांड को लेकर कलेक्ट्रेट पर जमकर हंगामा, खुद फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे SSP
ललिता गौतम हत्याकांड: कलेक्ट्रेट पर जमकर हंगामा, खुद फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे SSP
बदरीनाथ धाम चढ़ावा विवाद: CM धामी के निर्देश पर जांच समिति गठित, आरोपी कर्मचारी पर FIR
बदरीनाथ धाम चढ़ावा विवाद: CM धामी के निर्देश पर जांच समिति गठित, आरोपी कर्मचारी पर FIR

वीडियोज

Sansani | Crime News | Jaipur Murder Case: सरकारी नौकरी के लिए मां का मर्डर ! | ABP News
Monsoon 2026: बारिश से हाहाकार! सड़कें बनीं दरिया, लोग परेशान | Flood | Heavy Rain Alert | IMD
Chitra Tripathi | Janhit: आसमानी आफत की डरावनी तस्वीरें | Flood | Heavy Rain Alert | IMD Alert
Monsoon 2026: आसमानी आफत का कहर, सड़कों पर समंदर जैसा मंजर | Flood | Heavy Rain Alert | IMD
Amarnath Yatra 2026: अमरनाथ गुफा में शिवलिंग पूरी तरह पिघला | Pahalgam | Jammu and Kashmir

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
TMC विरोध प्रदर्शन में किस बात पर चढ़ा ममता बनर्जी का पारा, अपने ही कार्यकर्ता को मारा तमाचा, देखें VIDEO
TMC विरोध प्रदर्शन में किस बात पर चढ़ा ममता बनर्जी का पारा, अपने ही कार्यकर्ता को मारा तमाचा
खार्ग पर कब्जा, पावर प्लांट पर हमले... ईरान में मचेगी भारी तबाही! ट्रंप ने दे दिया खतरनाक मैसेज, बोले - 'आज रात...'
खार्ग पर कब्जा, पावर प्लांट पर हमले... ईरान में मचेगी भारी तबाही! ट्रंप ने दे दिया खतरनाक मैसेज, बोले - 'आज रात...'
Rohini Building Collapse: रोहिणी में बिल्डिंग मालिक के खिलाफ केस, 1 मजदूर की मौत, आस पास की इमारतें कराई गईं खाली
दिल्ली: रोहिणी में बिल्डिंग मालिक के खिलाफ केस, 1 मजदूर की मौत, आस पास की इमारतें कराई गईं खाली
Dhamaal 4 Advance Booking: अजय देवगन की 'धमाल 4' की एडवांस बुकिंग हुई शुरू, जानें- रिलीज से पहले कितना कर डाला कलेक्शन
'धमाल 4' की एडवांस बुकिंग हुई शुरू, जानें- रिलीज से पहले कितना कर डाला कलेक्शन
टेस्ट क्रिकेट का 23 साल पुराना रिकॉर्ड टूटा, वेस्टइंडीज ने रचा इतिहास; श्रीलंका से जीती सीरीज
टेस्ट क्रिकेट का 23 साल पुराना रिकॉर्ड टूटा, वेस्टइंडीज ने रचा इतिहास; श्रीलंका से जीती सीरीज
Explained: भारत में बढ़ने वाले हैं पेट्रोल-गैस के दाम! NATO में ट्रंप ने ईरान से शांति समझौता तोड़ा, आपके पास कितनी मोहलत?
भारत में बढ़ने वाले हैं पेट्रोल-गैस के दाम! NATO में US-ईरान शांति समझौता टूटा, कितनी मोहलत?
धर्म परिवर्तन कर मुस्लिम बनने वालों को मिले आरक्षण, विजय सरकार पहुंची SC, मद्रास HC फैसले को चुनौती
धर्म परिवर्तन कर मुस्लिम बनने वालों को मिले आरक्षण, विजय सरकार पहुंची SC, मद्रास HC फैसले को चुनौती
‘आप मेरा सिर काट दो, लेकिन...’, TMC में फूट के बीच भाजपा में शामिल होने की बात पर भड़कीं महुआ मोइत्रा
‘आप मेरा सिर काट दो, लेकिन...’, TMC में फूट के बीच भाजपा में शामिल होने की बात पर भड़कीं महुआ मोइत्रा
Embed widget