एक्सप्लोरर

UP Politics: आजम खान की संपत्तियों पर छापेमारी के बाद डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक बोले- यूपी में जीरो टॉलरेंस की नीति

Brajesh Pathak News: पिछले महीने 13 सितंबर को आजम खान के घर पर आयकर विभाग के आधा दर्जन अधिकारियों ने रेड की थी. ये कार्रवाई अली जौहर ट्रस्ट से जुड़ी थी.

Brajesh Pathak on Azam Khan News: समाजवादी पार्टी (Samajwadi Party) के नेता और पूर्व कैबिनेट मंत्री रहे आजम खान (Azam Khan) और उनके बेटे की संपत्ति पर पिछले दिनों आयकर विभाग की कार्रवाई हुई थी. ये कार्रवाई तीन दिन तक चली, जिसे लेकर प्रदेश की सियासत गरमा गई थी. इस मामले को लेकर अब यूपी के डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक (Brajesh Pathak) की प्रतिक्रिया सामने आई है. उन्होंने कहा कि एजेंसियां अपना काम करती हैं. हमारे पास हर दिन की रिपोर्ट नहीं होती है. 

पत्रकारों ने जब डिप्टी सीएम से आजम खान के घर हुई आईटी की छापेमारी को लेकर सवाल किया तो ब्रजेश पाठक ने कहा कि "विभिन्न एजेंसियां अपना काम करती रहती हैं, इसकी दिन-प्रतिदिन की रिपोर्ट हमारे पास नहीं रहती है, लेकिन उत्तर प्रदेश में जीरो टॉलरेंस की नीति पर काम हो रहा है." 

डिप्टी सीएम ने क्या कुछ कहा?

उन्होंने कहा कि जब इस मामले में जांच की रिपोर्ट सामने आएगी तभी कुछ कहा सकता है. डिप्टी सीएम ने इस दौरान ये भी बताया कि पूरा प्रदेश अब ओडीएफ घोषित हो गया है. हमारी सरकार इस पर पहले से ही प्रतिबद्धता के साथ काम कर रही थी. कुछ गांव बचे थे, उनको हमने पूरा कर लिया है. अब पूरे प्रदेश को खुले में शौच से मुक्ति मिल गई है. हम स्वच्छता अभियान के साथ नियम कड़ाई से नीचे तक लागू कर रहे हैं और पीएम मोदी के मार्गदर्शन में इसका अनुपालन कराया जा रहा है. 

 

जानें- क्या है पूरा मामला

बता दें कि, पिछले महीने 13 सितंबर को आजम खान के घर पर आयकर विभाग के आधा दर्जन अधिकारियों ने रेड की थी. इस दौरान आजम खान के घर के अलावा उनके तमाम ठिकानों पर एक साथ छापेमारी की गई थी, ये कार्रवाई आजम खान के अली जौहर ट्रस्ट को लेकर की गई थी. इस दौरान आजम के घर से 83 लाख 96 हजार रुपये कैश और लगभग दो करोड़ रुपये की कीमत के आभूषण मिलने की बात सामने आई थी. हालांकि इस मुद्दे पर आईटी विभाग की ओर से कोई जानकारी नहीं दी गई. 

Atiq Ahmed News: अतीक अहमद के नाबालिग बच्चे जल्द आ सकते हैं बाहर? SC ने बाल कल्याण समिति को दिया ये निर्देश

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

लखनऊ: जीजा-साली ने गोमती नदी में लगाई छलांग, पुलिस-SDRF टीम कर रही तलाश
लखनऊ: जीजा-साली ने गोमती नदी में लगाई छलांग, पुलिस-SDRF टीम कर रही तलाश
झांसी: बाबा के भेष में लंबे समय से चकमा दे रहा था लूट का आरोपी, पुलिस ने ऐसे दबोचा
झांसी: बाबा के भेष में लंबे समय से चकमा दे रहा था लूट का आरोपी, पुलिस ने ऐसे दबोचा
UP: दुर्गा पंडालों की ऊंचाई से DJ बजाने तक, नवरात्रों को लेकर CM योगी के कड़े निर्देश
UP: दुर्गा पंडालों की ऊंचाई से DJ बजाने तक, नवरात्रों को लेकर CM योगी के कड़े निर्देश
UP की इस पर BJP-RLD से टिकट के दर्जनों दावेदार, चुनाव से पहले फंसा पेंच!
UP की इस पर BJP-RLD से टिकट के दर्जनों दावेदार, चुनाव से पहले फंसा पेंच!

वीडियोज

कैमरे पर हुस्न की खतरनाक 'जादूगर'!
दिल्ली पुलिस अलर्ट, 'कॉकरोचों' की धरपकड़
प्रदर्शन पर अंकुश...जरूरी या पुलिस निरंकुश?
SC ने क्यों दिखाई सख्ती?
सड़क पर तकरार...खामोश ज्ञानेश कुमार!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
रियाद एयरपोर्ट पर हमले में एक भारतीय की मौत, 10 घायल, आज फिर अटैक
रियाद एयरपोर्ट पर हमले में एक भारतीय की मौत, 10 घायल, आज फिर अटैक
UP की इस पर BJP-RLD से टिकट के दर्जनों दावेदार, चुनाव से पहले फंसा पेंच!
UP की इस पर BJP-RLD से टिकट के दर्जनों दावेदार, चुनाव से पहले फंसा पेंच!
अभिषेक शर्मा ने T20I में बनाया छक्कों का वर्ल्ड रिकॉर्ड, दुनिया में ऐसे करने वाले पहले बल्लेबाज
अभिषेक शर्मा ने T20I में बनाया छक्कों का वर्ल्ड रिकॉर्ड, दुनिया में ऐसे करने वाले पहले बल्लेबाज
'सवाल पूछना जुर्म नहीं...', CJP प्रोटेस्ट को हुमा कुरैशी का समर्थन, विजय वर्मा ने भी कसा तंज
'सवाल पूछना जुर्म नहीं...', CJP प्रोटेस्ट को हुमा कुरैशी का समर्थन, विजय वर्मा ने भी कसा तंज
कपिल सिब्बल से मुलाकात के बाद ध्रुव राठी की PC, कहा- 'मैं सभी पार्टियों को...'
कपिल सिब्बल से मुलाकात के बाद ध्रुव राठी की PC, कहा- 'मैं सभी पार्टियों को...'
Jio-Airtel के मुकाबले Starlink महंगा या सस्ता, देखें हिसाब-किताब?
Jio-Airtel के मुकाबले Starlink महंगा या सस्ता, देखें हिसाब-किताब?
CJP Protest: पुलिस की कार्रवाई पर भड़के अभिषेक मनु सिंघवी- ‘यह पूरी तरह...’
CJP Protest: पुलिस की कार्रवाई पर भड़के अभिषेक मनु सिंघवी- ‘यह पूरी तरह...’
उत्तर भारत के टॉप 5 सरकारी इंजीनियरिंग कॉलेज, देखें पूरी लिस्ट
उत्तर भारत के टॉप 5 सरकारी इंजीनियरिंग कॉलेज, देखें पूरी लिस्ट
Embed widget