एक्सप्लोरर

डिप्टी सीएम मौर्य का तंज, 'रंग बदलने की सच्चाई जनता के सामने लाएं अखिलेश'

डिप्टी सीएम ने कहा कि जब सपा की सरकार थी कुंभ मेले में अखिलेश यादव नहाने भी नहीं आये. वहीं, साल 2019 में बीजेपी की सरकार में हुए कुंभ में अखिलेश यादव ने स्नान भी किया.

प्रयागराज. यूपी के डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने सपा अध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के चित्रकूट में कामदगिरि की परिक्रमा और भगवान कामतानाथ के दर्शन करने पर तंज कसा है. डिप्टी सीएम ने कहा कि जनता में अब इस बात को लेकर सवाल उठ रहा है कि अखिलेश यादव पहले क्यों नहीं गये. उन्होंने कहा कि जब सपा की सरकार थी कुंभ मेले में अखिलेश यादव नहाने भी नहीं आये. वहीं, साल 2019 में बीजेपी की सरकार में हुए कुंभ में अखिलेश यादव ने स्नान भी किया.

"25 सालों तक नहीं बनेगी सपा की सरकार" केशव प्रसाद यहीं नहीं रुके. उन्होंने आगे कहा, "अखिलेश यादव रंग बदलने की सच्चाई जनता के सामने लाएं." उन्होंने कहा कि 2022 में ही नहीं आने वाले 25 वर्षों में कभी सपा की प्रदेश में सरकार नहीं बनेगी.

जनता के आशीर्वाद और बीजेपी सरकार के काम से आगे भी बीजेपी की सरकार बनेगी. उन्होंने कहा कि सपा, बसपा और कांग्रेस मिलकर भी लड़ेंगे तो भी बीजेपी को नहीं हरा पायेंगे. अगले सभी चुनावों में भी बीजेपी की विजय होगी.

"बीजेपी सरकार हटाने की प्रार्थना" गौरतलब है कि अखिलेश ने चित्रकूट में कामदगिरि की परिक्रमा की और भगवान कामतानाथ के दर्शन किए थे. इस दौरान उन्होंने कहा कि हमने भगवान से उत्तर प्रदेश से बीजेपी की सरकार को हटाने की प्रार्थना की है. अखिलेश यादव ने कहा, "यह पवित्र स्थल है. इस पवित्र स्थल से अगर आवाज जाएगी, तो दूर-दूर तक पहुंचेगी. हम भगवान से प्रार्थना करेंगे कि यह सरकार जाए और जनता से अपील है कि जब भी मौका मिले तो सरकार को हटाएं."

ये भी पढ़ें:

अखिलेश यादव का बीजेपी पर हमला, कहा- कल आपके घर भी चलेंगे बुलडोजर

प्रयागराज में बनेगा गंगा-यमुना रिवर फ्रंट, डीप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने किया एलान

मोहम्मद मोईन को पत्रकारिता का करीब तीन दशक का अनुभव है. वह प्रिंट - इलेक्ट्रानिक और डिजिटल तीनों ही माध्यमों में सालों तक काम कर चुके हैं. ABP नेटवर्क से वह पिछले करीब 18 सालों, स्टार न्यूज़ के समय से ही जुड़े हुए हैं. राजनीति - धर्म और लीगल टापिक के साथ सम सामयिक विषयों के एक्सपर्ट हैं. पत्रकार होने के साथ ही राजनीतिक विश्लेषक, एक्सपर्ट पैनलिस्ट, आलोचक और टिप्पणीकार भी हैं. इनकी चुनावी भविष्यवाणी ज्यादातर मौकों पर सटीक साबित हुई है. 8 लोकसभा चुनाव और कई विधानसभा चुनाव कवर कर चुके हैं. 7 कुंभ और महाकुंभ की कवरेज कर अपनी अलग पहचान बनाई है. यह अपनी बेबाक- निष्पक्ष और तथ्यपरक पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं. मोहम्मद मोईन ने चार विषयों पत्रकारिता एवं जनसंचार, राजनीति विज्ञान, हिंदी और मध्यकालीन व आधुनिक इतिहास विषयों में मास्टर डिग्री यानी स्नातकोत्तर किया हुआ है. लॉ ग्रेजुएट भी हैं. देश के कई राज्यों में काम करने का अनुभव रखते हैं. देश की तमाम नामचीन हस्तियों का इंटरव्यू ले चुके हैं और कई चर्चित घटनाओं को कवर चुके हैं. 

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

गाजियाबाद में आवारा कुत्तों का आतंक, 4 साल के मासूम की मौत
गाजियाबाद में आवारा कुत्तों का आतंक, 4 साल के मासूम की मौत
BJP की नई टीम में उत्तराखंड के 4 चेहरे, तीरथ रावत समेत इन्हें मिली जिम्मेदारी
BJP की नई टीम में उत्तराखंड के 4 चेहरे, तीरथ रावत समेत इन्हें मिली जिम्मेदारी
सपा विधायक शाहिद मंजूर के विवादित बयान पर घमासान, BJP ने खोला मोर्चा
सपा विधायक शाहिद मंजूर के विवादित बयान पर घमासान, BJP ने खोला मोर्चा
कानपुर: 16 रुपये की सेल से मची थी भगदड़, अब 2 गिरफ्तार
कानपुर: 16 रुपये की सेल से मची थी भगदड़, अब 2 गिरफ्तार

वीडियोज

ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!
Himanshi Khurana का बड़ा खुलासा, Asim Riaz संग रिश्ते में लगा था भगवान को धोखा देने का डर
Lalit Modi ने ठुकराई Bigg Boss 20 में एंट्री की खबर, Salman Khan के शो पर दिया बड़ा बयान
Shah Rukh Khan, Ajay Devgn और Tiger Shroff को Vimal Elaichi Ad पर Maharashtra FDA का नोटिस
Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जनगणना 2027 में OBC कॉलम पर कांग्रेस का बड़ा प्लान, दिल्ली में होगी बैठक
जनगणना 2027 में OBC कॉलम पर कांग्रेस का बड़ा प्लान, दिल्ली में होगी बैठक
रांची प्रोटेस्ट: JSSC CGL एग्जाम रद्द, CM हेमंत सोरेन का बड़ा ऐलान
रांची प्रोटेस्ट: JSSC CGL एग्जाम रद्द, CM हेमंत सोरेन का बड़ा ऐलान
Watch: कपिल देव का आया भयंकर गुस्सा, बोले- बता देते सिर्फ फोटो के लिए...
कपिल देव का आया भयंकर गुस्सा, बोले- बता देते सिर्फ फोटो के लिए...
आम्रपाली दुबे ने पवन सिंह को दिया शादी का ऑफर, काजल राघवानी ने तेज प्रताप संग रचाया 'रास'
आम्रपाली दुबे ने पवन सिंह को दिया शादी का ऑफर, काजल राघवानी ने तेज प्रताप संग रचाया 'रास'
क्या ईरान पर परमाणु हथियारों से हमला करेंगे ट्रंप? कांग्रेसवुमन के दावे से हड़कंप
क्या ईरान पर परमाणु हथियारों से हमला करेंगे ट्रंप? कांग्रेसवुमन के दावे से हड़कंप
संगठन में वापसी पर स्मृति ईरानी का पहला रिएक्शन, 'मेरे जैसे कार्यकर्ता का...'
संगठन में वापसी पर स्मृति ईरानी का पहला रिएक्शन, 'मेरे जैसे कार्यकर्ता का...'
Viral Video: ट्रेन की पेंट्री में दिखा चूहा, वायरल वीडियो पर आया IRCTC का जवाब
ट्रेन की पेंट्री में दिखा चूहा, वायरल वीडियो पर आया IRCTC का जवाब
'बंटवारा 1947' के फैंस के लिए खुशखबरी, मंगलवार को 99 रुपये में देख पाएंगे फिल्म
'बंटवारा 1947' के फैंस के लिए खुशखबरी, मंगलवार को 99 रुपये में देख पाएंगे फिल्म
Embed widget