एक्सप्लोरर

ऑपरेशन सिंदूर से गरमाई सियासत, डिप्टी CM केशव प्रसाद मौर्य का राहुल गांधी और कांग्रेस पर तीखा वार

Operation Sindoor: डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने ‘ऑपरेशन सिंदूर’ को लेकर कांग्रेस पार्टी और राहुल गांधी पर तीखा प्रहार किया है. उन्होंने कहा कि भारतीय सेना की सफलता से गांधी परिवार बौखलाया.

Keshav Prasad Maurya statement on Rahul Gandhi: उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने ‘ऑपरेशन सिंदूर’ को लेकर कांग्रेस पार्टी और राहुल गांधी पर तीखा प्रहार किया है. उन्होंने कहा कि भारतीय सेना की आतंकवाद के खिलाफ सफलता से गांधी परिवार और कांग्रेस बुरी तरह बौखला गई है. मौर्य ने कहा कि “ऑपरेशन सिंदूर” ने आतंक के अड्डों को खत्म कर पूरी दुनिया को चौंका दिया है और यह बात कांग्रेस को रास नहीं आ रही.

डिप्टी सीएम ने कहा कि कांग्रेस नेता राहुल गांधी का असली दुख यह है कि सेना ने सर्जिकल स्ट्राइक जैसी कार्रवाई कर पाकिस्तान में पल रहे आतंकवाद को कड़ा जवाब दिया और देश को कोई नुकसान नहीं होने दिया. इसी वजह से अब राहुल गांधी सरकार पर सवालों की बिना वजह बौछार कर रहे हैं, ताकि पाकिस्तान को राहत मिले.

“राहुल गांधी की चिंता भारत नहीं, बल्कि पाकिस्तान है”
मौर्य ने कहा कि कांग्रेस और राहुल गांधी को अगर भारतीय सेना पर भरोसा होता तो आज कश्मीर की स्थिति वैसी न होती जैसी कांग्रेस के समय में थी. उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश की सीमाएं पहले से कहीं ज्यादा सुरक्षित हुई हैं, लेकिन यही बात कांग्रेस को चुभ रही है. मौर्य ने कहा कि राहुल गांधी और कांग्रेस पार्टी की राजनीति राष्ट्रवाद और सेना की ताकत से डरती है.

गौरतलब है कि ‘ऑपरेशन सिंदूर’ हाल ही में भारतीय सेना द्वारा सीमा पार आतंकियों के खिलाफ की गई एक निर्णायक कार्रवाई है. मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार यह ऑपरेशन आतंकियों के ठिकानों को निशाना बनाकर अंजाम दिया गया, जिसमें कई आतंकवादी मारे गए. यह ऑपरेशन एक बार फिर भारत की सेना की रणनीतिक शक्ति और त्वरित कार्रवाई की क्षमता को दर्शाता है.

“अब नया भारत न आतंक सहता है, न आतंकियों की भाषा”
मौर्य ने आगे कहा कि आज का भारत न आतंकवाद को बर्दाश्त करता है और न ही आतंकी मानसिकता के समर्थकों को. अब हर वार का जवाब भारतीय सेना अपनी शर्तों पर देती है और पूरा देश अपने वीर जवानों और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के राष्ट्रवादी नेतृत्व के साथ एकजुट होकर खड़ा है.

डिप्टी सीएम ने यह भी आरोप लगाया कि कांग्रेस हमेशा से राष्ट्रवादी कदमों का विरोध करती रही है, चाहे वह सर्जिकल स्ट्राइक हो, बालाकोट एयरस्ट्राइक या फिर धारा 370 हटाने का फैसला. लेकिन अब देश की जनता जान चुकी है कि कौन देश के साथ खड़ा है और कौन दुश्मनों को सुकून देने की राजनीति करता है.

यह भी पढ़ें- यूपी में शिक्षक भर्ती की तैयारी कर रहे लोगों के लिए बड़ी खबर, होंगी 2 लाख भर्तियां, जानें- कब से शुरू होगा प्रॉसेस

मैं बलराम पांडेय ABP नेटवर्क में वरिष्ठ संवाददाता हूं. मीडिया उद्योग में 19 वर्षों से अधिक अनुभव के साथ, मैं रिपोर्टिंग और विश्लेषण में अपने अनुभव का लाभ उठाकर दर्शकों को आकर्षित और जागरूक करने वाली उच्च-प्रभाव वाली कहानियाँ पेश करता हूं. वर्तमान में, मैं दिल्ली सरकार और राजनीतिक घटनाओं, प्रवर्तन निदेशालय (ED), CBI को कवर करने, के साथ बड़े इंटरव्यू और समसामयिक मामलों पर व्यावहारिक विश्लेषण प्रदान करने के लिए ज़िम्मेदारी निभा रहा हूं 
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

UP Weather: यूपी में मानसून का कहर जारी, आज 23 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी
यूपी में मानसून का कहर जारी, आज 23 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी
गाजियाबाद में आवारा कुत्तों का आतंक, 4 साल के मासूम की मौत
गाजियाबाद में आवारा कुत्तों का आतंक, 4 साल के मासूम की मौत
BJP की नई टीम में उत्तराखंड के 4 चेहरे, तीरथ रावत समेत इन्हें मिली जिम्मेदारी
BJP की नई टीम में उत्तराखंड के 4 चेहरे, तीरथ रावत समेत इन्हें मिली जिम्मेदारी
सपा विधायक शाहिद मंजूर के विवादित बयान पर घमासान, BJP ने खोला मोर्चा
सपा विधायक शाहिद मंजूर के विवादित बयान पर घमासान, BJP ने खोला मोर्चा

वीडियोज

ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!
Himanshi Khurana का बड़ा खुलासा, Asim Riaz संग रिश्ते में लगा था भगवान को धोखा देने का डर
Lalit Modi ने ठुकराई Bigg Boss 20 में एंट्री की खबर, Salman Khan के शो पर दिया बड़ा बयान
Shah Rukh Khan, Ajay Devgn और Tiger Shroff को Vimal Elaichi Ad पर Maharashtra FDA का नोटिस
Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
BJP की नई टीम में छह साल बाद राम माधव की वापसी, क्यों मिला मौका?
BJP की नई टीम में छह साल बाद राम माधव की वापसी, क्यों मिला मौका?
बिहार में कई IAS अधिकारियों के तबादले, पटना कमिश्नर का भी ट्रांसफर
बिहार में कई IAS अधिकारियों के तबादले, पटना कमिश्नर का भी ट्रांसफर
सचिन तेंदुलकर के नाम टेस्ट क्रिकेट का ये 'वर्ल्ड रिकॉर्ड', 100 साल तक भी कोई नहीं तोड़ पाएगा!
सचिन तेंदुलकर के नाम टेस्ट क्रिकेट का ये 'वर्ल्ड रिकॉर्ड', 100 साल तक भी कोई नहीं तोड़ पाएगा!
आम्रपाली दुबे ने पवन सिंह को दिया शादी का ऑफर, काजल राघवानी ने तेज प्रताप संग रचाया 'रास'
आम्रपाली दुबे ने पवन सिंह को दिया शादी का ऑफर, काजल राघवानी ने तेज प्रताप संग रचाया 'रास'
क्या ईरान पर परमाणु हथियारों से हमला करेंगे ट्रंप? कांग्रेसवुमन के दावे से हड़कंप
क्या ईरान पर परमाणु हथियारों से हमला करेंगे ट्रंप? कांग्रेसवुमन के दावे से हड़कंप
संगठन में वापसी पर स्मृति ईरानी का पहला रिएक्शन, 'मेरे जैसे कार्यकर्ता का...'
संगठन में वापसी पर स्मृति ईरानी का पहला रिएक्शन, 'मेरे जैसे कार्यकर्ता का...'
Extension Board Capacity: एक Extension Board में कितनी चीजें लगा सकते हैं? जानें वॉट का हिसाब
एक Extension Board में कितनी चीजें लगा सकते हैं? जानें वॉट का हिसाब
धरती पर कितनी देर में पहुंचती हैं किरणें, कितनी देर बाद सूर्य देखते हैं हम?
धरती पर कितनी देर में पहुंचती हैं किरणें, कितनी देर बाद सूर्य देखते हैं हम?
Embed widget