एक्सप्लोरर

UP में एक साथ दो नाव पर सवार होगी BJP? केशव प्रसाद मौर्य के इस बयान से मिले संकेत

जातीय जनगणना के ऐलान के बाद से ही यूपी में सियासी समीकरण बदलने के दावे किए जा रहे हैं. इस बीच यूपी के डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य के बयान ने कुछ अलग ही संकेत दिए हैं.

UP Politics: केंद्र की मोदी सरकार ने देश में जातीय जनगणना का ऐलान किया है. जिसे मोदी सरकार का मास्टर स्ट्रोक माना जा रहा है. ऐसे में कई लोग इस तरह के सवाल भी उठा रहे हैं कि क्या हिन्दू और सनातन की बात करने वाली भारतीय जनता पार्टी भी अब जाति की राजनीति पर आगे बढ़ रही है. इन तमाम बातों के बीच यूपी के डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य का बयान सामने आया है, जिससे साफ है कि भारतीय जनता पार्टी ने जाति जनगणना के बावजूद धर्म के मुद्दे पर पीछे हटने वाली नही हैं. यह बयान ऐसे वक्त में आया है जब यह कहा जा रहा है कि जातीय जनगणना से राज्य के सियासी समीकरण में बदलाव हो सकते हैं.

केशव प्रसाद मौर्य ने अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल पर जातीय जनगणना के मुद्दे को लेकर राहुल गांधी और कांग्रेस पर जोरदार हमला किया. उन्होंने कहा कि पीएम मोदी ने राम और रोटी के बीच सेतु बनाकर सियासत कर सारे समीकरण बदल दिए हैं. यही नहीं उन्होंने कांग्रेस पर भी अपनी सरकार के रहते जातीय जनगणना करवा सकती थी. लेकिन तब राहुल गांधी के पास घूमने के अलावा कोई काम नहीं होता था.

केशव प्रसाद मौर्य ने दिए संकेत
डिप्टी सीएम ने लिखा- 'दशकों तक देश पर शासन करने वाली कांग्रेस के शाही परिवार के पास एक दशक पहले तक डॉ. मनमोहन सरकार का रिमोट कंट्रोल हाथ में था और वह जातिगत जनगणना कराकर उपेक्षित पिछड़ों के साथ न्याय कर सकता था. लेकिन तब बतौर सांसद श्री राहुल गांधी दुनिया भर में घूमने के अलावा और कोई काम नहीं करते थे. उनके घूमने का संसद के पास कोई रिकॉर्ड तक नहीं होता था. जबकि प्रोटोकॉल के तहत यह जरूरी था.' 

उन्होंने कहा कि 'प्रधानमंत्री बनने से पहले जब श्री नरेंद्र मोदी जी ने लोकसभा चुनाव 2014 के पहले हुंकार भरी कि उनका ताल्लुक़ पिछड़ा वर्ग से है और फिर प्रधानमंत्री बनकर उन्होंने राम और रोटी के बीच सेतु बनकर देश की राजनीति के तमाम समीकरणों को बदल कर रख दिया, तब कांग्रेस की तंद्रा टूटी और रात-दिन पिछड़ा-पिछड़ा का राग अलापने लगी. जातिगत जनगणना जैसा महती काम भी मोदी जी के हाथों होना था। कांग्रेस और उसके साथी दलों की राजनीति जहां ख़त्म होती है, मोदी जी की राजनीति वहां से शुरू होती है. यह हुनर वह कई बार दिखा चुके हैं.'

केशव मौर्य ने इससे पहले कहा था कि जातीय जनगणना कराने का श्रेय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को ही जाता है. वो पिछड़ों, दलितों और वंचितों के मसीहा हैं. उन्होंने कहा कि इस फैसले के बाद विपक्षी नेताओं की नींद उड़ गई हैं.

प्रिया सरोज से पूजा पाल तक...यूपी की इन 19 महिला MP और MLA's पर दर्ज हैं आपराधिक मामले

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

यूपी में बिजली आउटसोर्स कर्मी को लेकर बड़ा फैसला, इस उम्र तक कर सकेंगे काम
यूपी में बिजली आउटसोर्स कर्मी को लेकर बड़ा फैसला, इस उम्र तक कर सकेंगे काम
वाराणसी का मशहूर औरंगाबाद हाउस, कभी तय होती थी पूरे UP की राजनीति
वाराणसी का मशहूर औरंगाबाद हाउस, कभी तय होती थी पूरे UP की राजनीति
'लाल टोपी ने मुसलमान को सिर्फ...', ओवैसी ने अखिलेश पर साधा निशाना
'लाल टोपी ने मुसलमान को सिर्फ...', ओवैसी ने अखिलेश पर साधा निशाना
रामभद्राचार्य की बढ़ी मुश्किलें? ब्राह्मणों की उपजातियों पर टिप्पणी केस में सुनवाई आज
रामभद्राचार्य की बढ़ी मुश्किलें? ब्राह्मणों की उपजातियों पर टिप्पणी केस में सुनवाई आज

वीडियोज

कैमरे पर हुस्न की खतरनाक 'जादूगर'!
दिल्ली पुलिस अलर्ट, 'कॉकरोचों' की धरपकड़
प्रदर्शन पर अंकुश...जरूरी या पुलिस निरंकुश?
SC ने क्यों दिखाई सख्ती?
सड़क पर तकरार...खामोश ज्ञानेश कुमार!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'सिंहासन खाली करो...', इंडिया गठबंधन के प्रोटेस्ट से पहले शशि थरूर का पोस्ट
'सिंहासन खाली करो...', इंडिया गठबंधन के प्रोटेस्ट से पहले शशि थरूर का पोस्ट
राजस्थान: पूर्व MLA अतर सिंह भड़ाना की हत्या, 70-80 लोगों ने क्रशर प्लांट पर किया हमला
राजस्थान: पूर्व MLA अतर सिंह भड़ाना की हत्या, 70-80 लोगों ने क्रशर प्लांट पर किया हमला
दिल्ली में आंधी-बारिश, यूपी-बिहार समेत अन्य राज्यों में कैसा रहेगा मौसम, जानें चेतावनी
दिल्ली में आंधी-बारिश, यूपी-बिहार समेत अन्य राज्यों में कैसा रहेगा मौसम, जानें चेतावनी
पाकिस्तान ने श्रीलंका को रुलाया, 21 साल के प्लेयर ने ठोके 96 रन, काटा बवाल
पाकिस्तान ने श्रीलंका को रुलाया, 21 साल के प्लेयर ने ठोके 96 रन, काटा बवाल
'प्यारे पा- दादाजी...' ऐश्वर्या राय ने खास अंदाज में ससुर अमिताभ बच्चन को बर्थडे किया विश, आराध्या संग शेयर की अनसीन तस्वीर
'प्यारे पा- दादाजी...' ऐश्वर्या राय ने खास अंदाज में ससुर अमिताभ बच्चन को बर्थडे किया विश
यूपी में बिजली आउटसोर्स कर्मी को लेकर बड़ा फैसला, इस उम्र तक कर सकेंगे काम
यूपी में बिजली आउटसोर्स कर्मी को लेकर बड़ा फैसला, इस उम्र तक कर सकेंगे काम
CJI सूर्यकांत ने राहुल-खरगे से मिलने से क्यों किया इनकार? सामने आए ये चार बड़े कारण
CJI सूर्यकांत ने राहुल-खरगे से मिलने से क्यों किया इनकार? सामने आए ये चार बड़े कारण
ढीले कपड़ों में भी ढहाया कहर! लड़की के डांस से इंटरनेट पर भूचाल
ढीले कपड़ों में भी ढहाया कहर! लड़की के डांस से इंटरनेट पर भूचाल
Embed widget