एक्सप्लोरर

Prayagraj News: डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य के बेटे की फेसबुक आईडी हुई हैक, पोस्ट की गई अश्लील फोटो

UP News: उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य के बेटे योगेश मौर्य की फेसबुक पेज आईडी को हैक कर लिया गया है. जिस पर एक अश्लील फोटो को पोस्ट किया गया. इसकी शिकायत एसपी से की गई है.

Cyber Crime in Prayagraj: उत्तर प्रदेश में अपराधियों के हौंसले काफी बुलंद हैं. इस बात का अंदाजा असी बात से लगाया जा सकता है कि यहां राज्य के उपमुख्यमंत्री के बेटे की फेसबुक पेज आईडी को हैक कर लिया जाता है. प्रदेश में इन दिनों साइबर क्राइम की संख्या तेजी से बढ़ रही है. हाल ही के दिनों में जहां आम जनता को साइबर ठगी का शिकार बनाकर लाखों की लूट को अंजाम दिया जा रहा है. वहीं साइबर क्रिमिनल्स के हौंसले बुलंद हो रहे हैं.

ताजा मामले में उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य के बेटे योगेश मौर्य की फेसबुक पेज आईडी को हैक कर लिया गया है. साइबर क्रिमिनल्स ने डिप्टी सीएम के बेटे की आईडी हैक करने के साथ ही उस पर आपत्तिजनक तस्वीर व कंटेंट पोस्ट किए हैं. जिस पर उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य के बेटे योगेश मौर्य ने कौशांबी पुलिस और साइबर सेल में इसकी शिकायत की है. 

एसपी को पत्र लिखकर की गई शिकायत

मिल रही जानकारी के अनुसार योगेश मौर्य ने एसपी को इस संबंध में पत्र लिखकर कड़ी कार्रवाई करने की मांग की है. योगेश मौर्य के अनुसार देर रात तकरीबन 12 बजकर 15 मिनट पर उनके फेसबुक पेज से एक आपत्तिजनक पोस्ट की गई थी. जिसे देख उन्हें उनकी फेसबुक प्रोफाइल के हैक होने का अंदेशा हो गया था. जिसके बाद कई बार रिकवरी की कोशिश करने के बाद भी उन्हें सफलता नहीं मिली.

छवि खराब करने का आरोप

फिलहाल इस मामले में योगेश मौर्य ने साइबर क्रिमिनल्स पर उनकी छवि को खराब करने का आरोप लगाने की बात कही है. उनका कहना है कि उन्होंने किसी प्रकार की कोई आपत्तिजनक पोस्ट नहीं की है, लेकिन उनका पोस्ट समझकर उन्हें ट्रोल कर रहे हैं. फिलहाल पुलिस का कहना है कि वह आईपी ऐड्रेस के जरिए मामले का पता लगाने की कोशिश कर रही है.

यह भी पढ़ेंः 
UP Crime: मुरादाबाद में बहनोई ने करवाई साले की हत्या, पूछताछ में पुलिस को बताई ये वजह

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

UP MLC Election Results 2026 Live: मेरठ-बरेली में बीजेपी की जीत, वाराणसी शिक्षक सीट पर सपा का कब्जा
Live: मेरठ-बरेली में बीजेपी की जीत, वाराणसी शिक्षक सीट पर सपा का कब्जा
'UP में अपराधी केले बेच रहे', कॉमेडियन हर्ष गुजराल के जोक पर CM योगी ने लगाए ठहाके
'UP में अपराधी केले बेच रहे', कॉमेडियन हर्ष गुजराल के जोक पर CM योगी ने लगाए ठहाके
लखनऊ ट्रिपल मर्डर केस में बड़ा एक्शन, आरोपी के मकान पर चलेगा बुलडोजर
लखनऊ ट्रिपल मर्डर केस में बड़ा एक्शन, आरोपी के मकान पर चलेगा बुलडोजर
धान खरीदी में सपा सरकार का रिकॉर्ड ध्वस्त, योगी सरकार ने रचा नया कीर्तिमान
धान खरीदी में सपा सरकार का रिकॉर्ड ध्वस्त, योगी सरकार ने रचा नया कीर्तिमान

वीडियोज

Sansani: चाची के गहने...भतीजे की थार..गुप्त खेल का खुलासा ! Special Report। ABP News
MLC Election Results: काउंटिंग के बीच पुलिस से भिड़े सपा कार्यकर्ता | Bihar | Congress | NDA | JDU
UP MLC Election Result News: UP में इन सीटों पर BJP की जीत | Uttar Pradesh | Breaking | SP | ABP
Bharat Ki Baat: SIR संग्राम का 'दिवाली धमाका' बाकी! | Gyanesh Kumar | Supreme Court | Rahul Gandhi
Sandeep Chaudhary: CEC पर कब थमेगा घमासान? SIR का सटीक विश्लेषण!| Rahul | Akhilesh Yadav | MLC

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'आखिर हो क्या रहा है?' शिवसेना सांसदों के खिलाफ याचिका पर SC में बोले कपिल सिब्बल
'आखिर हो क्या रहा है?' शिवसेना सांसदों के खिलाफ याचिका पर SC में बोले कपिल सिब्बल
UP MLC Election Results 2026 Live: मेरठ-सहारनपुर खंड की शिक्षक और स्नातक, दोनों MLC सीटों पर BJP की जीत
Live: मेरठ-सहारनपुर खंड की शिक्षक और स्नातक, दोनों MLC सीटों पर BJP की जीत
लद्दाख में शराब की बिक्री पर प्रतिबंध लगाने की मांग, सड़कों पर उतरीं महिलाएं
लद्दाख में शराब की बिक्री पर प्रतिबंध लगाने की मांग, सड़कों पर उतरीं महिलाएं
अभिषेक शर्मा की तूफानी बैटिंग ने PAK दिग्गजों के उड़ाए होश, बोले- न्यूजीलैंड को तबाह कर दिया
अभिषेक शर्मा की तूफानी बैटिंग ने PAK दिग्गजों के उड़ाए होश, बोले- न्यूजीलैंड को तबाह कर दिया
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: कुणाल का नंबर ‘जय बलकारी’ नाम से सेव, पांच कारतूस की तस्वीरें डिलीट
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: कुणाल का नंबर ‘जय बलकारी’ नाम से सेव, पांच कारतूस की तस्वीरें डिलीट
Cyclone Arnab Live: अर्नब के आने से पहले ही उत्तरी चेन्नई में समुद्री तूफान, आंध्र की ओर तेजी से बढ़ रहा चक्रवात
Live: अर्नब के आने से पहले ही उत्तरी चेन्नई में समुद्री तूफान, आंध्र की ओर तेजी से बढ़ रहा चक्रवात
इजरायल में चुनाव नेतन्याहू के लिए अहम परीक्षा, विरोधियों ने लगाए बैलेट से छेड़छाड़ के आरोप
इजरायल में चुनाव नेतन्याहू के लिए अहम परीक्षा, विरोधियों ने लगाए बैलेट से छेड़छाड़ के आरोप
फुटपाथ पर बाइक चढ़ा राहगीरों को हॉर्न बजाता रहा शख्स, नहीं मिली साइड
फुटपाथ पर बाइक चढ़ा राहगीरों को हॉर्न बजाता रहा शख्स, नहीं मिली साइड
Embed widget