एक्सप्लोरर

UP Crime: मुरादाबाद में बहनोई ने करवाई साले की हत्या, पूछताछ में पुलिस को बताई ये वजह

Moradabad Crime News: मुरादाबाद में गन्ने के खेत में आनंद नाम के व्यक्ति का शव पड़ा मिला था. आनंद की गला काटकर हत्या की गई थी.

Moradabad Murder News: उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद में 19 सितंबर को खेत में मिले शव के मामले में खुलासा हो गया है. मृतक की पहचान आनंद नाम के व्यक्ति के रूप में हुई थी. पुलिस ने बुधवार (27 सितंबर) को बताया कि संपत्ति के विवाद में आनंद के बहनोई ने अपने साथियों से उसकी हत्या करवाई थी.

इस मामले में मृतक के एक अन्य बहनोई जसपाल ने हत्या का मुकदमा दर्ज कराया था. सोनकपुर थाना पुलिस ने हत्या का खुलासा करते हुए चार आरोपी- सुदेश उर्फ नन्हे निवासी ग्राम बैठला, गुलाम मोहम्मद, अबरार पुत्र अनवार और मित्रपाल पुत्र अंतराम निवासी ग्राम खरखौदा को गिरफ्तार कर हत्याकांड से पर्दा उठा दिया है. 

आनंद ने की थी तीन शादियां

आरोपी मित्रपाल, मृतक आनंद उर्फ गुडडू का सगा बहनोई है. जो इस घटना का मुख्य साजिशकर्ता है. पकड़े गए आरोपियों ने पुलिस को बताया कि आनंद की तीन शादियां हुई थीं और तीनों पत्नियां ही आनंद को छोड़ कर चली गयी थीं. क्योंकि वह शराब पीने का आदी था. आनंद के घर में उसकी मां और तीन सगी बहनें हैं, तीनों बहनें शादीशुदा हैं. 

जमीन को लेकर हुआ विवाद

पुलिस के अनुसार, आनंद के पास करीब नौ बीघा जमीन थी. जिसमें से तीन बीघा जमीन पहले ही बेच दी थी और बाकी छह बीघा जमीन का सौदा अपने गांव के पूर्व प्रधान रामसरन से करीब 14 लाख रुपये प्रति बीघा के हिसाब से तय किया था. इसमें बतौर बयाना करीब 1.5 लाख रुपये आनंद ने ले लिए थे और दो महीने में रजिस्ट्री होनी थी.

आनंद के बहनोई मित्रपाल ने जमीन बेचने का विरोध किया, लेकिन आनंद ने अपने बहनोई मित्रपाल की बात नहीं मानी और इसी बात को लेकर ये हत्या की गई. आरोपी मित्रपाल जानता था कि आनंद जब नहीं रहेगा तो उसकी संपत्ति में उसे भी हिस्सा मिल जायेगा. यही कारण था कि मित्रपाल ने अपने साले आनंद की हत्या कराई. फिलहाल हत्यारोपी सलाखों के पीछे है.  

ये भी पढ़ें- 

UP News: 11वीं में पढ़ने वाला छात्र बना कांट्रैक्ट किलर, हत्या से पहले ही ग्रामीणों ने दबोचा

उबैदुर्रहमान, एबीपी न्यूज़ के वरिष्ठ और सक्रीय टीवी पत्रकार व ग्राउंड रिपोर्टर हैं. पिछले 20 वर्षों से पश्चिमी उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद मंडल और उत्तराखण्ड की राजनितिक,  आपराधिक, वाइल्ड लाइफ, सामाजिक, सांस्कृतिक  और इन्वेस्टिगेटिव ख़बरों को कवर कर रहे हैं. ABP न्यूज़ से पहले ये कई बड़े संस्थानों में भी काम कर चुके हैं. इन्होंने बैचलर ऑफ साइंस के बाद टीवी पत्रकारिता एवं प्रसारण में डिप्लोमा और जामिया उर्दू अलीगढ़ से अदीब-ए-कामिल किया है.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

मुलायम सिंह यादव से सीएम योगी तक, इस जिले पर फिर छिड़ी सियासत
मुलायम सिंह यादव से सीएम योगी तक, इस जिले पर फिर छिड़ी सियासत
बाराबंकी: CNG पंप पर लाइन को लेकर बवाल, दरोगा पर मारपीट का आरोप
बाराबंकी: CNG पंप पर लाइन को लेकर बवाल, दरोगा पर मारपीट का आरोप
सपा के गढ़ में गरजे CM योगी, 'अब यूपी में सब कुछ चंगा है'
सपा के गढ़ में गरजे CM योगी, 'अब यूपी में सब कुछ चंगा है'
लखनऊ, जयपुर, भोपाल, पटना, दिल्ली- हर मेट्रो का सिर्फ एक कार्ड! किसने कर दी ये मांग?
लखनऊ, जयपुर, भोपाल, पटना, दिल्ली- हर मेट्रो का सिर्फ एक कार्ड! किसने कर दी ये मांग?

वीडियोज

Ramayana Trailer Review: Ranbir Kapoor के Ram और Yash के Ravan लुक ने जीता दिल
Spider-Man Brand New Day Review: Tom Holland ने फिर जीता दिल, Emotions और Action का शानदार मेल
Ramayana Trailer Review: Yash का Ravan अवतार शानदार, Ranbir Kapoor ने भी जीता दिल
Ranveer Singh का मजेदार जवाब हुआ वायरल, Female फैन की बात पर हंसी नहीं रोक पाए लोग
7 फेरों के रिश्तों में साजिश की चाल!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
PM का Video डिलीट: मेटा के सीनियर अधिकारी तलब, सरकार ने फिर भेजा समन
PM का Video डिलीट: मेटा के सीनियर अधिकारी तलब, सरकार ने फिर भेजा समन
सोनम रघुवंशी के सरेंडर पर राजा के भाई बोले- 'इंसाफ की...'
सोनम रघुवंशी के सरेंडर पर राजा के भाई बोले- 'इंसाफ की...'
Xप्लेन: देश के दो बड़े नौकरशाह होंगे रिटायर्ड! कैबिनेट सेक्रेटरी और गृह सचिव के लिए अब कौन?
देश के दो बड़े नौकरशाह होंगे रिटायर्ड! कैबिनेट सेक्रेटरी और गृह सचिव के लिए अब कौन?
'तारक मेहता' में स्पाइडर मैन की एंट्री, यूजर्स बोले- इसे ले आए तो दया क्यों नहीं?
'तारक मेहता' में स्पाइडर मैन की एंट्री, यूजर्स बोले- इसे ले आए तो दया क्यों नहीं?
जो रूट 4 साल बाद दोबारा बने इंग्लैंड के कप्तान, ECB का बड़ा फैसला
जो रूट 4 साल बाद दोबारा बने इंग्लैंड के कप्तान, ECB का बड़ा फैसला
राज्यसभा से पास होने के एक दिन बाद लोकसभा में भी वंदे मातरम् बिल पास
राज्यसभा से पास होने के एक दिन बाद लोकसभा में भी वंदे मातरम् बिल पास
पूर्वी नेपाल में भड़की हिंसा, भारत से सटे 3 जिलों में कर्फ्यू. 1 की मौत
पूर्वी नेपाल में भड़की हिंसा, भारत से सटे 3 जिलों में कर्फ्यू. 1 की मौत
फैमिली को मुश्किलों से बचाने के लिए करें BJP..., धमकी का आरोप लगा बोले दीपके
फैमिली को मुश्किलों से बचाने के लिए करें BJP..., धमकी का आरोप लगा बोले दीपके
Embed widget