एक्सप्लोरर

UP Election 2022: यूपी चुनाव में पिछले रिकॉर्ड को तोड़ पाएगी बीजेपी? डिप्टी सीएम दिनेश शर्मा ने दिया बड़ा बयान

UP Election 2022: यूपी के डिप्टी सीएम दिनेश शर्मा ने इन चुनावों में बीजेपी की जीत को लेकर बड़ा दावा किया है. दिनेश शर्मा शुक्रवार को अलीगढ़ की अतरौली विधानसभा में डोर-टू-डोर कैंपेन के लिए पहुंचे थे.

UP Election 2022: यूपी के डिप्टी सीएम दिनेश शर्मा ने इन चुनावों में बीजेपी की जीत को लेकर बड़ा दावा किया है. दिनेश शर्मा शुक्रवार को अलीगढ़ की अतरौली विधानसभा में डोर-टू-डोर कैंपेन के लिए पहुंचे थे. दिनेश सर्मा ने कहा कि मैं यूपी के कई जिलों में गया हूं और मैं कह सकता हूं कि प्रदेश में बीजेपी के पक्ष में तेज हवा चल रही है. उन्होंने दावा किया कि बीजेपी इस बार नया रिकॉर्ड बनाने जा रही है.

अतरौली सीट पर दिनेश शर्मा का प्रचार

डिप्टी सीएम दिनेश शर्मा ने सुबह ताला नगरी में लैंड किया और फिर यहां से अतरौली के लिए रवाना हुए. उन्होंने यहां के सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में मतदाता बैठक में हिस्सा लिया और फिर घर-घर जाकर जनसंपर्क अभियान किया. अतरौली सीट पर पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह के पौत्र और प्रदेश सरकार में राज्य मंत्री संदीप सिंह प्रत्याशी हैं.

बीजेपी की जीत का किया दावा

दिनेश शर्मा ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि मुझे पश्चिमी यूपी के कई जिलों में जाने का अवसर मिला है और मैं कह सकता हूं कि यहां बीजेपी के पक्ष में तेज हवा चल रही है. मुझे 2017 और 2019 के चुनाव में भी लगातार प्रवास करने का अवसर मिला था लेकिन इस चुनाव की विशेषता यह है कि लोग पलक पावड़े बिछाये हुए घर की जो बुजुर्ग महिलाएं हैं माताएं बहने हैं जिस प्रकार से निकल रहे हैं मैं समझता हूं कि यह अभूतपूर्व है. उन्होंने दावा किया कि बीजेपी यूपी में नया रिकॉर्ड बनाने की ओर बढ़ रही है. 
 
बीजेपी सरकार के कामों की तारीफ की
 
दिनेश शर्मा ने कहा कि योगी सरकार ने अभूतपूर्व विकास कार्य किए है. अलीगढ़ की कोई विधानसभा ऐसी नहीं है जहां सैकड़ों करोड़ों रुपयों के काम नहीं हुए हों. ऐसा अभूतपूर्व कार्य चाहे वह सम्मान निधि को देने का हो, आवास बनाने का हो, शौचालय निर्माण का हो, गैस कनेक्शन का हो, विद्यालय, सड़कों, बिजली और सुरक्षा के काम हो, बीजेपी की सरकार ने सारे काम किए है. 
 
जयंत चौधरी को न्योते पर भी दिया बयान
 
इसके साथ ही उन्होंने सपा पर भी हमला बोला. उन्होंने कहा विकासवाद हमारा मुद्दा है और इसके आगे कुछ नहीं चल सकता. जिन्ना वगैरह कुछ नहीं. वहीं जयंत चौधरी को दिए न्योते पर बोलते हुए उन्होंने कहा कि आमंत्रण राष्ट्रवादी को है जो अपने आप को मानता है. विकास की हमारी यात्रा में जो सहयात्री बनना चाहता है. 
 
ये भी पढ़ें-

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

जापान से UP को मिलेगी निवेश की 'बूस्टर डोज', 3191 करोड़ के प्रोजेक्ट पर लगेगी मुहर
जापान से UP को मिलेगी निवेश की 'बूस्टर डोज', 3191 करोड़ के प्रोजेक्ट पर लगेगी मुहर
केदारनाथ यात्रा व्यवस्थाओं पर सरकार की पैनी नजर, प्रभारी सचिव डॉ.आर.राजेश ने की वर्चुअल समीक्षा
केदारनाथ यात्रा व्यवस्थाओं पर सरकार की पैनी नजर, प्रभारी सचिव डॉ.आर.राजेश ने की वर्चुअल समीक्षा
देवीधुरा में अब नहीं सताएगा जाम, बनेगी मल्टी लेवल पार्किंग
देवीधुरा में अब नहीं सताएगा जाम, बनेगी मल्टी लेवल पार्किंग
यूपी में BJP किसको देगी कितनी सीटें? अखिलेश यादव ने कर दिया खुलासा!
यूपी में BJP किसको देगी कितनी सीटें? अखिलेश यादव ने कर दिया खुलासा!

वीडियोज

Bollywood News: अपराध और हिंसा के बीच गुड्डू और स्वीटी का अनोखा रोमांस बना हाइलाइट (18.08.26)
Mahadev & Sons: 😱Rajji-Mogra में खूनी जंग! ऐन वक्त पर हीरो स्टाइल में पहुंचे Dheeraj #sbs
Pakistan News: नकलची पाकिस्तान का फ्लॉप शो देखिए! ABPLIVE
Prashant Kishor Oath Ceremony: प्रशांत किशोर ने ली शपथ! विधायक बनते ही किए 4 बड़े ऐलान |ABPLIVE
ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
बंगाल विधानसभा में प्रतिपक्ष के नेता बने रहेंगे ऋतब्रत बनर्जी, HC से याचिका खारिज
बंगाल विधानसभा में प्रतिपक्ष के नेता बने रहेंगे ऋतब्रत बनर्जी, HC से याचिका खारिज
यूपी में BJP किसको देगी कितनी सीटें? अखिलेश यादव ने कर दिया खुलासा!
यूपी में BJP किसको देगी कितनी सीटें? अखिलेश यादव ने कर दिया खुलासा!
क्रिकेट में 5वीं बार ऐसा कमाल, वेस्टइंडीज के महिला और पुरुष क्रिकेटर ने जीता ICC अवॉर्ड
क्रिकेट में 5वीं बार ऐसा कमाल, वेस्टइंडीज के महिला और पुरुष क्रिकेटर ने जीता ICC अवॉर्ड
सुप्रीम कोर्ट से मंजूरी के बाद 'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
'जिस तरह से...', ट्रंप के भारतीय चुनाव सिस्टम की तारीफ पर MEA का रिएक्शन
'जिस तरह से...', ट्रंप के भारतीय चुनाव सिस्टम की तारीफ पर MEA का रिएक्शन
'सोनिया की रगों में इटैलिन खून', वंदे मातरम विवाद पर बोले केन्द्रीय मंत्री
'सोनिया की रगों में इटैलिन खून', वंदे मातरम विवाद पर बोले केन्द्रीय मंत्री
ईरान बोला- बातचीत के लिए भीख मांग रहा US, ट्रंप ने दिया ये करारा जवाब
ईरान बोला- बातचीत के लिए भीख मांग रहा US, ट्रंप ने दिया ये करारा जवाब
Video: एटिकेट्स कोट ने कांटे और चम्मच से खाया डोसा, इंटरनेट पर छिड़ गई बहस
एटिकेट्स कोट ने कांटे और चम्मच से खाया डोसा, इंटरनेट पर छिड़ गई बहस
Embed widget