एक्सप्लोरर

Deputy CM Dinesh Sharma in Firozabad: डिप्टी सीएम दिनेश शर्मा बोले, वैक्सीन पर समाजवादी पार्टी ने लोगों को भ्रमित किया

फिरोजाबाद में आयोजित Kisan Mahapanchayat में यूपी के Deputy CM Dinesh Sharma ने विपक्ष पर निशाना साधा है. उन्होंने कहा कि, सपा ने वैक्सीन को बीजेपी की वैक्सीन कहकर लोगों को भ्रमित किया था.

Deputy CM Dinesh Sharma on Samajwadi Party: उपमुख्यमंत्री दिनेश शर्मा ने प्रोफेसर रामगोपाल यादव के ट्वीट पर कहा कि, कोरोना से जो लोग मरे थे वह समाजवादी पार्टी और इनके दल की वजह से मरे थें. उन्होंने लोगों से कहा कि, वैक्सीन मत लगवाइये, यह बीजेपी की वैक्सीन है और ना लगवाने को लेकर अभियान चलाया था, उन्हें माफी मांगनी चाहिए.

फिरोजाबाद में किसान महापंचायत में शामिल हुए डिप्टी सीएम दिनेश शर्मा 

किसानों की समस्या को लेकर फिरोजाबाद के टूंडला विधानसभा क्षेत्र के गांव इमलिया में एक किसान महापंचायत का आयोजन किया गया, जिसका आयोजन भारतीय किसान यूनियन भानु के राष्ट्रीय अध्यक्ष भानु प्रताप सिंह के नेतृत्व में हुआ. जिसमें महापंचायत में उत्तर प्रदेश सरकार के उपमुख्यमंत्री दिनेश शर्मा ओर कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही ने शिरकत की, और किसानों के हित में बोलते हुए विपक्षियों पर निशाना साधा.

समाजवादी पार्टी के महासचिव प्रोफेसर रामगोपाल यादव ने यह ट्वीट किया था कि, फिरोजाबाद में डेंगू से एक हजार लोगों की मौत हुई है और 40, हजार लोग अस्पताल और घरों में बीमार पड़े हुए हैं.

बीमारियों पर नियंत्रण कर रही है सरकार

एक ट्वीट करके कुछ लोगों को माफी भी मांगनी चाहिए, मैं किसी का नाम नहीं लूंगा, कि उन्हें यह भी माफी मांगनी चाहिए कि कोरोना वायरस से पूरे देश में लोग मर रहे थे, जो वैक्सीन बनी थी जो मोदी जी का मार्गदर्शन था, वैज्ञानिकों और चिकित्सकों का बल था जो बनी थी,और इन्हीं के दल के लोग कह रहे थे कि यह बीजेपी की वैक्सीन है, इसे मत लगवाओ और वैक्सीन ना लगवाओ, इन्हें मरने के लिए प्रेरित करने का उनके दल के कार्यकर्ताओं ने जो अभियान चलाया, उसके लिए भी इनको क्षमा मांगनी चाहिए. आज चाहे कोई डेंगू हो या कोई भी बीमारी हो हमारी सरकार उसे नियंत्रण करने का काम बराबर कर रही है.

ममता की जीत पर अखिलेश के ट्वीट पर सवाल   

दिनेश शर्मा ने कहा कि, हमें लगता है, उन्होंने भारतीय जनता पार्टी के लिए ही कहा होगा. क्योंकि सत्य के आधार पर तो भारतीय जनता पार्टी ही चल रही है. आप देख रहे हैं कि किसानों के प्रति भारतीय जनता पार्टी और उत्तर प्रदेश सरकार का पूरा विश्वास है, और पूरी तरह से गांव के लिए और किसानों के लिए जो किया है, भारतीय जनता पार्टी ने किया है. किसानों की आमदनी को जो दोगुना करने का काम भाजपा ने किया है, उसको लेकर किसान, नौजवान और हमारी जो अन्य वर्ग के लोग हैं, भारतीय जनता पार्टी के पक्ष में खड़े हैं. और पिछली बार के सभी रिकॉर्ड टूटेगा. पिछले बार के बहुमत से भी ज्यादा भारतीय जनता पार्टी की सरकार बनेगी. 

विपक्ष पर साधा निशाना 

उप मुख्यमंत्री दिनेश शर्मा ने मंच से कहा कि, यह जो सपा, बसपा, माकपा, भाकपा यह सब छोटे और बड़े मिल जाते हैं और भेष बदल लेते हैं, कभी व्यापारी का भेष रख लेते हैं, कभी सामाजिक कार्यकर्ता का भेष रख लेते हैं, कभी है किसान बन जाते हैं. असली किसान बनने का काम न करके यह गलतफहमी फैलाते हैं, और लाल किले पर जाकर राष्ट्रीय ध्वज हटाकर दूसरा झंडा फहराते हैं. दिनेश शर्मा ने कहा कि, मैं धन्यवाद करता हूं, भानु प्रताप सिंह का जो उन्होंने इसका विरोध किया और उनसे अलग हो गए.

ये भी पढ़ें.

Naresh Tikait in Muzaffarnagar: बीजेपी को नरेश टिकैत की धमकी, 'मंत्री-विधायक सभा करने से बचें..नहीं तो बड़ी घटना हो सकती है'

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अखिलेश के 'घुसपैठिए' वाले बयान पर बवाल, हरीश रावत बोले- ये बहुत दुर्भाग्यपूर्ण...
अखिलेश के 'घुसपैठिए' वाले बयान पर बवाल, हरीश रावत बोले- ये बहुत दुर्भाग्यपूर्ण...
ओवैसी का अखिलेश पर हमला, बोले- मुस्लिमों से वोट लेते हैं, मुश्किल में साथ क्यों नहीं?
ओवैसी का अखिलेश पर हमला, बोले- मुस्लिमों से वोट लेते हैं, मुश्किल में साथ क्यों नहीं?
यूपी में फिर पलटी मारेगा मौसम, आंधी-तूफान के साथ बारिश की चेतावनी
यूपी में फिर पलटी मारेगा मौसम, आंधी-तूफान के साथ बारिश की चेतावनी
'कंप्यूटर जातिवादी नहीं है', वोटर लिस्ट की गलती पर चुनाव आयोग की सफाई
'कंप्यूटर जातिवादी नहीं है', वोटर लिस्ट की गलती पर चुनाव आयोग की सफाई

वीडियोज

Sansani: दरिंदे पति ने हैवानियत की सारी हदें की पार!
Mallikarjun Kharge Statement: खरगे का विवादित बयान..सियासत में उबाल | Congress | Bihar | Patna
Mallikarjun Kharge Statement: कांग्रेस 'बाप' तक क्यों पहुंच गई? | Bihar News | Patna | Janhit
Anant Singh Inside Story: अनंत सिंह ने क्यों कहा JDU खत्म? | Nitish Kumar | Mokama | Bihar
Sandeep Chaudhary: रामलीला मैदान रैली पर बवाल..लोकतंत्र का है सवाल? | Congress Rally | INDIA Bloc

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ट्रंप ने किसे कह दिया जिहादी? बोले- 'अमेरिका में शरिया कानून...'
ट्रंप ने किसे कह दिया जिहादी? बोले- 'अमेरिका में शरिया कानून...'
'कंप्यूटर जातिवादी नहीं है', वोटर लिस्ट की गलती पर चुनाव आयोग की सफाई
'कंप्यूटर जातिवादी नहीं है', वोटर लिस्ट की गलती पर चुनाव आयोग की सफाई
ईरान को सत्ता से उखाड़ फेंकने का नेतन्याहू ने दिया आदेश, बोले- 'मैंने मोसाद और IDF को...'
ईरान को सत्ता से उखाड़ फेंकने का नेतन्याहू ने दिया आदेश, बोले- 'मैंने मोसाद और IDF को...'
आयुष्मान की 'उड़ता तीर' ने संडे को काटा गदर, 'हैवान'-'पेद्दी' समेत साल 2026 की 30 फिल्मों के उड़ा दिए परखच्चे
'उड़ता तीर' ने संडे को काटा गदर, साल 2026 की 30 फिल्मों के उड़ा दिए परखच्चे
हरमनप्रीत और दीप्ति के शतक में उड़ा जिम्बाब्वे, भारत ने 121 रन से जीता दूसरा वनडे
हरमनप्रीत और दीप्ति के शतक में उड़ा जिम्बाब्वे, भारत ने 121 रन से जीता दूसरा वनडे
दिल्ली-NCR में बढ़ने लगी गुलाबी ठंड, इस दिन फिर बरसेंगे बादल
दिल्ली-NCR में बढ़ने लगी गुलाबी ठंड, इस दिन फिर बरसेंगे बादल
भारत का ऑटो पहुंचा ब्रिटेन! विदेशी कपल ने यूके मंगवाया टुक-टुक
भारत का ऑटो पहुंचा ब्रिटेन! विदेशी कपल ने यूके मंगवाया टुक-टुक
30 हजार के बजट में मिल जाएंगे ये शानदार लैपटॉप, बिल्कुल मिस न करें
30 हजार के बजट में मिल जाएंगे ये शानदार लैपटॉप, बिल्कुल मिस न करें
Embed widget