एक्सप्लोरर

Naresh Tikait in Muzaffarnagar: बीजेपी को नरेश टिकैत की धमकी, 'मंत्री-विधायक सभा करने से बचें..नहीं तो बड़ी घटना हो सकती है'

Muzaffarnagar News: लखीमपुर खीरी में हुई घटना के बाद मुजफ्फरनगर के सिसौली में भाकियू ने किसान पंचायत बुलाई. इस दौरान नरेश टिकैत ने कहा कि, ये सरकार किसान आंदोलन को कुचलना चाहती है,

Naresh Tikait in Muzaffarnagar: लखीमपुर खीरी (Lakhimpur Khiri) की घटना के बाद रविवार देर रात सिसौली में चौधरी नरेश टिकैत (Naresh Tikait) के आवास पर आपातकालीन पंचायत बुलाई गयी, जिसमें भाकियू प्रमुख चौधरी नरेश टिकैत ने भाजपा के विधायक और मंत्रियों को सख्त हिदायत देते हुए कहा है कि, भाजपा के विधायक और मंत्री किसी भी गांव में कोई भी सभा करने से परहेज रखें, क्योंकि, बीजेपी सरकार के प्रति किसानों को इतना गुस्सा है कि, कहीं भी किसी भी प्रकार की कोई भी घटना उनके साथ घट सकती है. किसानों से अपील की है कि, वह कहीं भी रास्ते जाम न करें किसी भी कीमत पर आंदोलन को हिंसात्मक न होने दें.

ये घटना ताबूत में आखिरी कील 

लखीमपुर की घटना के बाद जहां पूरे प्रदेश में किसानों का आक्रोश बढ़ता जा रहा है. वहीं, मुज़फ्फरनगर में किसानों की राजधानी सिसोली में भारतीय किसान यूनियन के राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी नरेश टिकैत के आह्वान पर रविवार देर रात किसानों की आपातकालीन पंचायत बुलाई गयी, जिसमे लखीमपुर घटना को लेकर किसानों में काफी आक्रोश और गुस्सा दिखाई दिया. किसानों ने लखीमपुर घटना पर सरकार से निष्पक्ष जांच व कार्रवाई की मांग की है. पंचायत को संबोधित करते हुए चौधरी नरेश टिकैत ने कहा कि, लखीमपुर खीरी की घटना से सरकार ने अपना अमानवीय चेहरा दर्शा दिया है. जब सरकार किसान आंदोलन को नहीं कुचल पाई तो अब सरकार ने किसानों को ही गाड़ी के नीचे कुचलना शुरू कर दिया है. सरकार ने यह घटना करके अपनी ताबूत में आखिरी कील ठोक दी है. 

बीजेपी के मंत्री-विधायक सभा करने से बचें..

नरेश टिकैत ने कहा कि, हम पहले भी कई बार बता चुके हैं कि, जब तक किसान आंदोलन चल रहा है, भाजपा का कोई मंत्री व विधायक किसी भी गांव में कोई भी सभा करने से परहेज रखें, क्योंकि भाजपा सरकार के प्रति किसानों को इतना गुस्सा है कि कहीं भी किसी भी प्रकार की कोई भी घटना उनके साथ घट सकती है. आगे भी अगर भविष्य में कोई घटना घटती है तो यह सरकार और उसके नुमाइंदे स्वयं जिम्मेदार होंगे.

नरेश टिकैत की अपील 

चौधरी नरेश टिकैत ने किसानों व युवाओं को समझाते हुए कहा कि, हमें यह आंदोलन आगे भी शांतिपूर्वक चलाना है, हमें यह ध्यान रखना है कि, यह आंदोलन किसी भी प्रकार से भी हिंसात्मक ना होने पाए इसलिए जो भी निर्णय संयुक्त मोर्चा लेगा हम उसी निर्णय पर आगे की कार्यवाही करेंगे. कोई भी किसान या संगठन किसी भी प्रकार की सड़क जाम और कोई अप्रिय घटना ना करें, जिससे कि यह आंदोलन बदनाम हो जाए. सरकार के पतन के दिन नजदीक आ चुके हैं, यह सरकार इस किसान आंदोलन से बौखलाई हुई है. इसे वापसी का कोई भी रास्ता नजर नहीं आ रहा है. सरकार के सभी हथकंडे फेल हो चुके हैं, इसीलिए वह अब इस आंदोलन को किसी भी प्रकार से कुचलना चाहती है. हम ऐसा होने नहीं देंगे इसलिए सभी भाई शांति बनाए रखें और इस आंदोलन को भटकने ना दें.

ये भी पढ़ें.

UP Election 2022: असदुद्दीन ओवैसी को लेकर सपा नेता अबू आजमी बोले- मैं ऐसे किसी इंसान को नहीं जानता

अभिषेक चौधरी मुजफ्फरनगर की खबरों पर नजर रखते हैं. राजनीतिक, क्राइम और सामाजिक मुद्दों पर लिखते हैं.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अमित मालवीय को BJP ने हटाया तो सपा ने कसा तंज, 'झूठ का प्रचार करने वालों...'
अमित मालवीय को BJP ने हटाया तो सपा ने कसा तंज, 'झूठ का प्रचार करने वालों...'
'पार्टी की मंशा के अनुरूप काम...', BJP ने दी बड़ी जिम्मेदारी तो बोले तारिक मंसूर
'पार्टी की मंशा के अनुरूप काम...', BJP ने दी बड़ी जिम्मेदारी तो बोले तारिक मंसूर
नितिन नवीन की टीम में यूपी से कटा इनका पत्ता, देखें पूरी लिस्ट
नितिन नवीन की टीम में यूपी से कटा इनका पत्ता, देखें पूरी लिस्ट
स्वतंत्रता दिवस समारोह में मेरठ SSP बोले- क्या हमने शपथ में झूठ बोला?
स्वतंत्रता दिवस समारोह में मेरठ SSP बोले- क्या हमने शपथ में झूठ बोला?

वीडियोज

ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!
Himanshi Khurana का बड़ा खुलासा, Asim Riaz संग रिश्ते में लगा था भगवान को धोखा देने का डर
Lalit Modi ने ठुकराई Bigg Boss 20 में एंट्री की खबर, Salman Khan के शो पर दिया बड़ा बयान
Shah Rukh Khan, Ajay Devgn और Tiger Shroff को Vimal Elaichi Ad पर Maharashtra FDA का नोटिस
Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
संगठन में वापसी पर स्मृति ईरानी का पहला रिएक्शन, कहा- मेरे जैसे कार्यकर्ता का..
संगठन में वापसी पर स्मृति ईरानी का पहला रिएक्शन, कहा- मेरे जैसे कार्यकर्ता का..
'पार्टी की मंशा के अनुरूप काम...', BJP ने दी बड़ी जिम्मेदारी तो बोले तारिक मंसूर
'पार्टी की मंशा के अनुरूप काम...', BJP ने दी बड़ी जिम्मेदारी तो बोले तारिक मंसूर
कौन हैं Sonal Dinusha? भारत के खिलाफ पहले टेस्ट में शतक जड़ लूटी महफिल
कौन हैं Sonal Dinusha? भारत के खिलाफ पहले टेस्ट में शतक जड़ लूटी महफिल
गोविंदा ने पटाया के क्लब में किया डांस, यूजर्स बोले- क्या दिन आ गए
गोविंदा ने पटाया के क्लब में किया डांस, यूजर्स बोले- क्या दिन आ गए
लखीसराय से उज्जैन तक, सावन के तीसरे सोमवार पर हादसों का कहर
लखीसराय से उज्जैन तक, सावन के तीसरे सोमवार पर हादसों का कहर
NSP Scholarship 2026: स्कॉलरशिप के लिए NSP पर आवेदन शुरू, 31 अक्टूबर तक करें अप्लाई  
स्कॉलरशिप के लिए NSP पर आवेदन शुरू, 31 अक्टूबर तक करें अप्लाई  
Flowers Not Turning into Fruit: फसल में फूल आ रहे हैं लेकिन फल नहीं बन रहे, कहीं ये कमी तो नहीं?
फसल में फूल आ रहे हैं लेकिन फल नहीं बन रहे, कहीं ये कमी तो नहीं?
अमेरिका और भारत के बीच बड़ी ड्रोन डील, ड्रैगन की बढ़ेगी टेंशन!
अमेरिका और भारत के बीच बड़ी ड्रोन डील, ड्रैगन की बढ़ेगी टेंशन!
Embed widget