एक्सप्लोरर

Raebareli News: प्रियंका गांधी पर डिप्टी सीएम दिनेश शर्मा का हमला, कहा- कुछ लोग दिन में सपना देखते हैं

Raebareilly News: रायबरेली में डिप्टी सीएम दिनेश शर्मा ने कहा कि, कुछ लोग घटना का इंतजार करते हैं. ये कहते हुए उन्होंने प्रियंका गांधी पर निशाना साधा.

Raebareli News: मोतीलाल नेहरू स्टेडियम में अमृत क्रीडा महोत्सव का उद्घाटन करने सूबे के उपमुख्यमंत्री व जिले के प्रभारी मंत्री डॉ दिनेश शर्मा पहुंचे और वहां सांस्कृतिक कार्यक्रमों के बीच कार्यक्रम का शुभारंभ किया. कार्यक्रम शुभारंभ के बाद डिप्टी सीएम ने जहां एक तरफ अपनी सरकार का बखान किया वहीं दूसरी तरफ विपक्षी पार्टियों पर हमला बोलने से भी नहीं चूके. प्रियंका गांधी के लिए कहा, कुछ लोग दिन में सपने देखते हैं, वहीं, गड्ढा मुक्त सड़कों के लिए कहा अभियान जारी है.

खेलो इंडिया का सपना होगा साकार 

शहर के मोतीलाल नेहरू स्टेडियम में अमृत क्रीड़ा महोत्सव का सूबे के उपमुख्यमंत्री दिनेश शर्मा ने उद्घाटन किया. उद्घाटन के बाद डॉ दिनेश शर्मा ने कहा कि, अमृत क्रीडा महोत्सव एक अनूठा कार्यक्रम है, जो प्रदेश के एकमात्र रायबरेली जिले में संपन्न हो रहा है. इसमें ग्राम पंचायत स्तर से लेकर जिला स्तर तक के मेधावी खिलाड़ियों को प्रतिभाग करने का मौका मिल रहा है. इससे प्रधानमंत्री जी के खेलो इंडिया का सपना भी साकार होगा. इसी तर्ज पर अन्य जनपदों में भी मेधावी प्रतिभाओं को निखारने के लिए क्रीडा महोत्सव का आयोजन किया जाएगा. मेधावी खिलाड़ियों को गांव से निकालकर अंतरराष्ट्रीय स्तर तक पहुंचाने के लिए हमारी सरकार कटिबद्ध है. कार्यक्रम के आयोजन के लिए जिलाधिकारी वैभव श्रीवास्तव, पुलिस अधीक्षक श्लोक कुमार सहित अन्य अधिकारियों को भी डिप्टी सीएम ने धन्यवाद ज्ञापित किया. कार्यक्रम के बाद अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के सम्मान समारोह में भी डिप्टी सीएम ने शिरकत की और मेधावियों को सम्मानित किया.

प्रियंका गांधी पर हमला

उप मुख्यमंत्री दिनेश शर्मा ने प्रियंका गांधी के उस बयान पर हमला बोला जिसमें कहा था कि, हमारी सरकार आने के बाद मोबाइल व स्कूटी देने का काम किया जाएगा. इस पर डिप्टी सीएम ने कहा, कुछ लोग दिन में सपने देखते हैं. चुनाव नजदीक आते ही उनकी चुनावी यात्रा शुरू हो जाती हैं. अब ये बजट कहां से ले आएंगे किसी को नहीं पता है. इस तरह डिप्टी सीएम ने प्रियंका गांधी सहित अन्य पार्टियों पर भी अप्रत्यक्ष रूप से हमला बोला और कहा हमारी सरकार ने साढ़े 4 सालों में अपने सारे किए वादे पूरे किए हैं. 

गड्ढा मुक्त अभिान जारी है

सड़क में गड्ढे या गड्ढों में सड़क पर डिप्टी सीएम ने कहा, बरसात के बाद सड़कें खराब हो गई हैं. गड्ढा मुक्त करने के लिए अभियान चलाया जा रहा है. जल्द ही गड्ढा मुक्त अभियान पूरा होगा. प्रियंका गांधी को हर जगह रोके जाने के सवाल पर कहा, उन्हें कहां रोका गया है, बैठी तो हैं आगरा में. कुछ लोग किसी घटना के होने का इंतजार करते हैं. जनता नकारात्मक सोच वालों को नकार रही है. कोरोना वैक्सीन पर बोलते हुए कहा, यह ऐतिहासिक क्षण है, इसमें 100 करोड़ से ज्यादा लोगों को वैक्सीन लग चुकी है. अमेरिका ,जर्मनी, इटली जैसे देश इस अचीवमेंट को पूरा नहीं कर पाए हैं. कुछ लोग हमारे देश में ही इसे भाजपा की वैक्सीन कह रहे थे और घर बैठे ट्विटर पर खेल रहे थे, लेकिन अब हमारे देश का यह ऐतिहासिक क्षण आ ही गया है. ओपी राजभर के सपा में जाने के सवाल पर कहा, हमारा गठबंधन उनसे पहले ही टूट चुका है. भाजपा अपने दम पर चुनाव लड़ेगी. 

ये भी पढ़ें.

UP Minister Remark: योगी सरकार के मंत्री का बेतुका बयान, 'मुट्ठी भर हैं डीजल-पेट्रोल का उपयोग करने वाले'

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

छात्रों पर लाठीचार्ज: कांग्रेस ने सरकार से मांगा जवाब, निशिकांत दुबे बोले- इंदिरा गांधी के परिवार को मांगनी चाहिए माफी
छात्रों पर लाठीचार्ज: कांग्रेस ने सरकार से मांगा जवाब, निशिकांत दुबे बोले- इंदिरा गांधी के परिवार को मांगनी चाहिए माफी
'अखिलेश जी आपका 'दरोगा' 'लुटेरा' है...', सपा चीफ अखिलेश यादव का नाम लेकर योगी के मंत्री का बड़ा दावा
'अखिलेश जी आपका 'दरोगा' 'लुटेरा' है...', सपा चीफ अखिलेश यादव का नाम लेकर योगी के मंत्री का बड़ा दावा
योगी कैबिनेट बैठक में 16 प्रस्तावों पर लगी मुहर, रानी लक्ष्मीबाई स्कूटी योजना का भी नाम
योगी कैबिनेट बैठक में 16 प्रस्तावों पर लगी मुहर, रानी लक्ष्मीबाई स्कूटी योजना का भी नाम
दिल्ली में छात्रों पर लाठीचार्ज के बाद PM मोदी के बयान पर सपा भड़की, अखिलेश के चाचा बोले- अगर वो साथ हैं तो...
दिल्ली में छात्रों पर लाठीचार्ज के बाद PM मोदी के बयान पर सपा भड़की, अखिलेश के चाचा बोले- अगर वो साथ हैं तो...

वीडियोज

CJP Protest: चलो संसद के बीच अरविंद केजरीवाल 'MISSING'! |ABPLIVE
DGP की '​मौत मिस्ट्री'!
BMW F 450 GS Ride Review | The best premium bike ?
Sonam Wangchuk: एक अनशन और हिल गई थी इंदिरा सरकार! कैसे सोनम वांगचुक के पिता बने थे आंदोलन का चेहरा?
Ranbir Kapoor और Yash ने बढ़ाई Ramayana की एक्साइटमेंट

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'कल जो हुआ वो बहुत...', संसद मार्च के दौरान लाठीचार्ज पर फायर हुए असदुद्दीन ओवैसी, दिखाया अतीत का आईना
'कल जो हुआ वो बहुत...', संसद मार्च के दौरान लाठीचार्ज पर फायर हुए असदुद्दीन ओवैसी, दिखाया अतीत का आईना
'अखिलेश जी आपका 'दरोगा' 'लुटेरा' है...', सपा चीफ अखिलेश यादव का नाम लेकर योगी के मंत्री का बड़ा दावा
'अखिलेश जी आपका 'दरोगा' 'लुटेरा' है...', सपा चीफ अखिलेश यादव का नाम लेकर योगी के मंत्री का बड़ा दावा
Explained: 118 पुलिसकर्मी और 60 प्रदर्शनकारी घायल! भारत को नेपाल-बांग्लादेश बनाने के नारे.. दोनों पक्षों से क्या गलतियां हुईं?
60 प्रदर्शनकारी घायल, भारत को नेपाल-बांग्लादेश बनाने के नारे! दोनों पक्षों से क्या गलतियां हुईं
Dhamaal 4 BO Day 11 Worldwide: 'धमाल 4' ने मचाया तहलका, शाहिद कपूर की फिल्म के उड़ाए परखच्चे, बना दिया इतना बड़ा रिकॉर्ड
धमाल 4' ने वर्ल्डवाइड मचाया तहलका, शाहिद कपूर की फिल्म को मात देकर बना दिया इतना बड़ा रिकॉर्ड
लॉर्ड्स में इतिहास रचने वाली हरमनप्रीत कौर पर क्योंं उठे सवाल? पूर्व भारतीय दिग्गज ने कप्तानी बदलने की उठाई मांग
लॉर्ड्स में इतिहास रचने वाली हरमनप्रीत कौर पर क्योंं उठे सवाल? पूर्व भारतीय दिग्गज ने कप्तानी बदलने की उठाई मांग
Mahua Moitra Remark: 'हो सकता है शिक्षामंत्री को इस्तीफा लिखना ना आता हो क्योंकि RSS...', महुआ मोइत्रा का धर्मेंद्र प्रधान पर तंज
'हो सकता है शिक्षामंत्री को इस्तीफा लिखना ना आता हो क्योंकि RSS...', महुआ मोइत्रा का धर्मेंद्र प्रधान पर तंज
'छात्रों पर लाठी-गोली बरसाने वाली बेकार सरकार बर्खास्त हो', बच्चों पर हुई बर्बरता पर भड़के पप्पू यादव
'छात्रों पर लाठी-गोली बरसाने वाली बेकार सरकार बर्खास्त हो', बच्चों पर हुई बर्बरता पर भड़के पप्पू यादव
नीम के पेड़ पर कैसे उग आता है पीपल या बरगद, जानें इसके पीछे का विज्ञान
नीम के पेड़ पर कैसे उग आता है पीपल या बरगद, जानें इसके पीछे का विज्ञान
Embed widget