एक्सप्लोरर

शिकायत लेकर डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक के पास आई महिला, पुलिस ने रोका तो फूट-फूट कर रोने लगी

UP News: मैनपुरी दौरे पर उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक एक्शन मोड में नजर आए. उन्होंने सीएमओ की क्लास लगा दी. कोविड काल के समय के भुगतान के लिए स्वास्थ्य कर्मी सीएमओ ऑफिस पहुंचे थे.

Mainpuri News: उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक रविवार को मैनपुरी दौरे पर रहे. इस दौरान एक महिला डिप्टी सीएम से मिलने की जिद पर अड़ गई. महिला अपनी समस्या से अवगत कराने के लिए ब्रजेश पाठक से मिलना चाहती थी. पुलिस ने उसे रोकने की कोशिश की तो वो फूट-फूट कर रोने लगी. महिला के साथ उसके मामा भी डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक से मिलने के लिए पहुंचे थे. उनको मिलने से रोका गया तो हंगामा शुरू हो गया. काफी देर तक हंगामा चलने के बाद डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक से मुलाकात का आश्वासन मिलने पर मामला शांत हुआ. 

वहीं मैनपुरी दौरे पर उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक एक्शन मोड में नजर आए. उन्होंने सीएमओ की क्लास लगा दी. कोविड काल के समय के भुगतान के लिए स्वास्थ्य कर्मी सीएमओ ऑफिस पहुंचे थे. डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने मामले का संज्ञान लिया. उन्होंने सीएमओ को जल्द भुगतान कराने के सख्त निर्देश दिए.

बता दें कि उत्तर प्रदेश की 10 विधानसभा सीटों पर उपचुनाव होना है. यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने करहल विधानसभा सीट की जिम्मेदारी उपमुख्यमंत्री बृजेश पाठक को सौंपी है. इसी के चलते वो रविवार को सपा प्रमुख अखिलेश यादव के गढ़ करहल पहुंचे थे. यहां उन्होंने कार्यकर्ताओं के साथ चुनावी रणनीति तैयार की.

डिप्टी सीएम बृजेश पाठक ने कहा कि ''करहल विधानसभा उपचुनाव में भारतीय जनता पार्टी जीतने जा रही है. केंद्र और प्रदेश सरकार की जो कल्याणकारी योजनाएं हैं ,वो जन-जन तक पहुंची हैं. भाजपा इस बार करहल में प्रचंड बहुमत के साथ जीतेगी.'' उन्होंने कहा कि करहल विधानसभा सीट पर प्रत्याशी अभी तय नहीं हुआ है. हमारी पार्टी को अभी इस पर फैसला लेना है. जैसे ही उम्मीदवार के नाम पर मुहर लगेगी, तो मीडिया के माध्यम से जानकारी दी जाएगी.

गौरतलब है कि अखिलेश यादव 2024 लोकसभा चुनाव में कन्नौज लोकसभा सीट से जीतकर लोकसभा पहुंचे थे. कन्नौज से सांसद चुने जाने के बाद उन्होंने विधायकी से इस्तीफा दिया था. इसके बाद से यह सीट खाली है. इस पर यूपी की अन्य रिक्त नौ विधानसभा सीटों के साथ उपचुनाव होना है.

गैस सिलेंडर में आग लगते ही घर छोड़कर भागे परिजन, पुलिसकर्मी की सूझबूझ से टला हादसा


 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

चमोली टनल हादसा: विकास के बीच सुरक्षा पर बड़ा सवाल
चमोली टनल हादसा: विकास के बीच सुरक्षा पर बड़ा सवाल
ड्रग्स रैकेट का हब बना ग्रेटर नोएडा! करोड़ों की ड्रग्स के साथ 2 नाइजीरियन युवती गिरफ्तार
ड्रग्स रैकेट का हब बना ग्रेटर नोएडा! करोड़ों की ड्रग्स के साथ 2 नाइजीरियन युवती गिरफ्तार
कन्नौज में JNV छात्रों ने खाने की क्वालिटी के खिलाफ किया हंगामा, हॉस्टल के कमरों में किया कैद
कन्नौज में JNV छात्रों ने खाने की क्वालिटी के खिलाफ किया हंगामा, हॉस्टल के कमरों में किया कैद
सीएम योगी का आरोप- बंटवारे में पाकिस्तान को सिंध कांग्रेस ने जबरदस्ती दे दिया
सीएम योगी का आरोप- बंटवारे में पाकिस्तान को सिंध कांग्रेस ने जबरदस्ती दे दिया

वीडियोज

Pawan Singh की शादी पर Radhe Maa का बड़ा Prediction, 45 की उम्र में मिलेगी Loving Wife!
Ramayana के VFX Trolls पर Ranbir Kapoor का जवाब, बोले- लोग CG Critics बन गए हैं
Pati Brahmachari:😍Isha-Suraj के बीच दिखी केमिस्ट्री, पर इस खुशी के पीछे का राज क्या? #sbs
Bollywood News: संजू-सलमान की जोड़ी! फिल्म में सलमान खान और संजय दत्त का धमाकेदार स्पेशल एक्शन कैमियो देखने को मिलेगा (13.08.26)
Batwara 1947 vs Awarapan 2: Screens की लड़ाई में कौन मारेगा बाजी?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
NALSAR विवाद: BCI को CJI की नसीहत, 'दखल की जरूरत नहीं, मैं भी छात्र था तो सक्रिय था'
NALSAR विवाद: BCI को CJI की नसीहत, 'दखल की जरूरत नहीं, मैं भी छात्र था तो सक्रिय था'
प्रशांत किशोर की CM सम्राट को लेकर बड़ी भविष्यवाणी, 'आने वाले समय…'
प्रशांत किशोर की CM सम्राट को लेकर बड़ी भविष्यवाणी, 'आने वाले समय…'
Spider Man BO Day 15: तीसरे थर्सडे स्पाइडर मैन की घटी कमाई, लेकिन 8 करोड़ और कमाते ही रच देगी इतिहास
तीसरे थर्सडे स्पाइडर मैन की घटी कमाई, लेकिन 8 करोड़ और कमाते ही रच देगी इतिहास
पति मिचेल स्टार्क को आखिरी स्थान, बुमराह नंबर-3; एलिसा हीली की रैंकिंग ने सबको चौंकाया
पति मिचेल स्टार्क को आखिरी स्थान, बुमराह नंबर-3; एलिसा हीली की रैंकिंग ने सबको चौंकाया
'कांग्रेस के लिए भी इससे दुखद क्या होगा कि...', विदेश नीति पर राहुल गांधी के बयान पर भड़के नड्डा
'कांग्रेस के लिए भी इससे दुखद क्या होगा कि...', विदेश नीति पर राहुल गांधी के बयान पर भड़के नड्डा
MG की कारों पर बंपर ऑफर, जानें किस मॉडल पर कितना फायदा?
MG की कारों पर बंपर ऑफर, जानें किस मॉडल पर कितना फायदा?
गणपित 2026 पर मुंबईकरों को सौगात, स्पेशल ट्रेनों के अतिरिक्त फेरे की घोषणा, देखें लिस्ट
गणपित 2026 पर मुंबईकरों को सौगात, स्पेशल ट्रेनों के अतिरिक्त फेरे की घोषणा, देखें लिस्ट
Metro Viral Video: जब मेट्रो में महिला ने लड़के के लिए छोड़ दी सीट, वीडियो देख करेंगे सैल्यूट
जब मेट्रो में महिला ने लड़के के लिए छोड़ दी सीट, वीडियो देख करेंगे सैल्यूट
Embed widget