एक्सप्लोरर

UP Politics: डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक का दावा- 'अखिलेश यादव को माफ नहीं करेंगे राम भक्त'

UP Politics: यूपी के डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने समाजवादी पार्टी और कांग्रेस पर जमकर हमला किया. इसके साथ ही उन्होंने दावा किया कि लोकसभा चुनाव में बीजेपी को भारी बहुमत से जीत हासिल होगी.

Banda News: यूपी के डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक (Brajesh Pathak) ने समाजवादी पार्टी (Samajwadi party) के नैमिषारण्य में प्रशिक्षण शिविर को लेकर हमला किया है. बांदा (Banda) में बीजेपी (BJP) के प्रबुद्ध सम्मेलन में पाठक ने अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) पर तंज कसते हुए कहा, "सौ चूहे खाकर बिल्ली हज को चली, जिन्होंने राम भक्तों पर गोली चलाने का काम किया है उन्हें राम भक्त और भगवान कभी माफ नहीं करेंगे." 

ब्रजेश पाठक ने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए उन्होंने कहा कि गांधी जी ने आजाद भारत की परिकल्पना की थी, कांग्रेस ने उनका नाम तो लिया, लेकिन उनके उसूलों को लागू नहीं किया. उन्होंने दावा किया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पूरी दुनिया में सर्वाधिक लोकप्रिय नेता हैं. 2024 में भी मोदी के नेतृत्व में भाजपा की प्रचंड बहुमत की सरकार बनेगी. 

समाजवादी पार्टी पर कसा तंज
बांदा में मोदी सरकार की नौ साल की उपलब्धियों को गिनाते हुए डिप्टी सीएम बृजेश पाठक ने विरोधी दलों पर जमकर हमला किया. उनके निशाने पर कांग्रेस और समाजवादी पार्टी रहीं. पाठक ने अखिलेश यादव के नैमिषारण्य दौरे पर चुटकी लेते हुए कहा, 'सौ-सौ चूहे खाकर बिल्ली हज को चली, जब सपा की सरकार थी तब अयोध्या में कारसेवकों पर गोली चला कर रक्त बहाने का काम सपा ने किया था, आप नैमिषारण्य ही नहीं, कहीं भी चले जाइए आपको राम भक्त और भगवान राम कभी माफ नहीं करेंगे. हत्यारों को पनाह देने का काम हमारी संस्कृति नहीं करती.'

कांग्रेस पर भी साधा निशाना
ब्रजेश पाठक ने कहा, इन 9 वर्षों में देश और दुनिया में भारत तेजी के साथ बदला है. 2014 से पहले भारत की छवि दुनिया के पैमाने में भ्रष्टाचार करने वाले देश की सूची में बहुत तेजी के साथ ऊपर जा रही थी. भारत माता का दामन दागदार करने में कांग्रेस ने कोई कसर नहीं छोड़ी थी. उन्होंने कहा कि 2014 के बाद प्रधानमंत्री मोदी ने दुनिया के तमाम राष्ट्रों का दौरा किया और पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेई जी के जो अधूरे काम थे उनको पूरा करने के साथ ही गरीब कल्याण के लिए तमाम योजनाएं देश में चलाई. 

डिप्टी सीएम ने कहा, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दुनिया की सबसे बड़ी योजना जल जीवन मिशन की शुरुआत की. जिसके माध्यम से हर घर तक शुद्ध जल लोगों को पहुंच रहा है, इसमें खासकर बुंदेलखंड के लोगों को प्रधानमंत्री जी ने प्राथमिकता दी है. कांग्रेस पार्टी के नेता कहते थे कि हम 1 रुपये भेजते हैं तो नीचे जाकर 15 पैसे पहुंचते हैं, लेकिन मोदी सरकार में सीधे किसानों के खातों में पूरा पैसा पहुंच रहा है. उन्होंने कहा सपा की सरकार के समय माफियाओं के हौसले बुलंद थे, लेकिन हमारी सरकार ने ऑर्गेनाइज क्रिमिनल के नेटवर्क को ध्वस्त करने का काम किया है. आज प्रदेश में एक भी माफिया गिरोह सक्रिय नहीं है या तो वह जेल में है या फिर प्रदेश के बाहर है.

लोकसभा चुनाव को लेकर बड़ा दावा 
बृजेश पाठक ने कहा, प्रदेश में सभी स्थानों पर मैं गया हूं, भाजपा की लहर है, हर तरफ कमल ही कमल है. विपक्षी दल पूरी तरह से फ्लॉप हैं, सपा की गुंडई और अराजकता से लोग ऊब गए हैं. मैं दावे के साथ कह सकता हूं कि 2024 में जब लोकसभा का चुनाव होगा तो बीजेपी सभी सीटों पर प्रचंड बहुमत से विजय पताका फहराएगी. 

ये भी पढ़ें- Gangster Sanjeev Jeeva: संजय दत्त का बड़ा फैन...डेयरी चलाने वाले का बेटा, कैसे बना गैंगस्टर संजीव जीवा? जानें- कहानी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

UP Election 2027: इमरान मसूद के घर गंगोह में कांग्रेस का बुरा हाल, 2022 में जीती थी BJP, क्या हैं 2027 के समीकरण?
इमरान मसूद के घर गंगोह में कांग्रेस का बुरा हाल, 2022 में जीती थी BJP, क्या हैं 2027 के समीकरण?
सवा बीघा जमीन के लिए जिंदा बच्चे को बताया मृत! SDM ने दिए जांच के आदेश
सवा बीघा जमीन के लिए जिंदा बच्चे को बताया मृत! SDM ने दिए जांच के आदेश
'वीडियो से छेड़छाड़ कर रची साजिश', IAS रिंकू सिंह राही ने दी सफाई
'वीडियो से छेड़छाड़ कर रची साजिश', IAS रिंकू सिंह राही ने दी सफाई
हरिद्वार में बढ़ा गंगा का जलस्तर, 293.10 मीटर पर पहुंचा पानी
हरिद्वार में बढ़ा गंगा का जलस्तर, 293.10 मीटर पर पहुंचा पानी

वीडियोज

Bollywood News: अपराध और हिंसा के बीच गुड्डू और स्वीटी का अनोखा रोमांस बना हाइलाइट (18.08.26)
Mahadev & Sons: 😱Rajji-Mogra में खूनी जंग! ऐन वक्त पर हीरो स्टाइल में पहुंचे Dheeraj #sbs
Pakistan News: नकलची पाकिस्तान का फ्लॉप शो देखिए! ABPLIVE
Prashant Kishor Oath Ceremony: प्रशांत किशोर ने ली शपथ! विधायक बनते ही किए 4 बड़े ऐलान |ABPLIVE
ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
होर्मुज को ट्रंप ने बताया अमेरिका का नया टेर्रेटिरी, ट्रूथ सोशल पर पोस्ट की ये तस्वीर
होर्मुज को ट्रंप ने बताया अमेरिका का नया टेर्रेटिरी, ट्रूथ सोशल पर पोस्ट की ये तस्वीर
'कहां हैं कुलदीप कुमार?', AAP का सवाल, जल्द सुनवाई को HC तैयार
'कहां हैं कुलदीप कुमार?', AAP का सवाल, जल्द सुनवाई को HC तैयार
सनराइजर्स की मालकिन काव्या मारन की शादी फिक्स? सामने आई तारीख; जानें दूल्हा कौन
काव्या मारन की शादी फिक्स? सामने आई तारीख; जानें दूल्हा कौन
सुप्रीम कोर्ट से मंजूरी के बाद 'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
इमरान को बड़ी राहत! शहबाज-मुनीर ने नहीं सुनी तो SC ने दिया बड़ा आदेश
इमरान को बड़ी राहत! शहबाज-मुनीर ने नहीं सुनी तो SC ने दिया बड़ा आदेश
तृषा के सैल्यूट पर स्टालिन की पार्टी ने उठाया सवाल, कहा- 'क्या ये...'
तृषा के सैल्यूट पर स्टालिन की पार्टी ने उठाया सवाल, कहा- 'क्या ये...'
वंदे मातरम: कांग्रेस नेता बोले- 'फांसी पर चढ़ा दो या जेल भेज दो, मैं...'
वंदे मातरम: कांग्रेस नेता बोले, 'फांसी पर चढ़ा दो...2 ही छंद गाऊंगा'
सरेआम मारी गोली फिर दुकान के बार रखा सिलेंडर ले उड़े चोर- देखें वीडियो
सरेआम मारी गोली फिर दुकान के बार रखा सिलेंडर ले उड़े चोर- देखें वीडियो
Embed widget