एक्सप्लोरर

UP Politics: अखिलेश यादव के 'मानसून ऑफर' पर ब्रजेश पाठक ने दिया जवाब, जानें- क्या कहा?

Brajesh Pathak on Akhilesh Yadav: बीजेपी में मचे घमासान के बाद सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने केशव प्रसाद मौर्य को मानसून ऑफर दिया है. जिस पर ब्रजेश पाठक की प्रतिक्रिया सामने आई है.

UP Politics: उत्तर प्रदेश में डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य और सीएम योगी आदित्यनाथ के बीच का तनाव सु्र्खियों में बना हुआ है. जिसके बाद समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने केशव मौर्य का सौ विधायक लाकर सरकार बनाने का मानसून ऑफर दिया है. जिस पर डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक की प्रतिक्रिया सामने आई है. सपा अध्यक्ष के मानसून ऑफर को उन्होंने बकवास बताया हैं. 

ब्रजेश पाठक गुरुवार को महोबा जनपद के धवर्रा गांव पहुंचे थे, जहां वो एक संस्था द्वारा आयोजित समृद्ध किसान समृद्ध बुंदेलखंड कार्यक्रम में शामिल हुए. इस दौरान पत्रकारों ने जब उनसे अखिलेश यादव के मानसून ऑफर पर सवाल किया तो वो इससे बचते नजर आए और इसे सपा अध्यक्ष की बकवास बता दिया. उन्होंने न तो सत्ता में अंतर्कलह के सवाल पर कुछ बोला और न ही बीजेपी पर राहुल गांधी द्वारा किए गए तंज के सवाल पर कोई जवाब दिया. 

दरअसल ब्रजेश पाठक महोबा में गणेश प्रसाद मिश्र सेवा न्यास संस्था द्वारा आयोजित "समृद्ध किसान समृद्ध बुंदेलखंड" कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि प्रदेश शामिल हुए थे. यहां उन्होंने ग्रामीण क्षेत्र इलाज के लिए सचल अस्पताल का उद्घाटन किया और स्वास्थ्य सेवाओं की जमीनी हकीकत परखने के लिए संचालित आयुष्मान आरोग्य मंदिर उपकेंद्र का भी निरीक्षण किया है. डिप्टी सीएम ने कहा कि उक्त संस्था का कार्य प्रशंसनीय है जो प्रधानमंत्री मोदी के विजन के अनुरूप काम कर रही है. 

अखिलेश यादव के ऑफर पर दिया जवाब

इस दौरान जब पत्रकारों ने उनसे बीजेपी के घमासान को लेकर सवाल किया तो वो बचते हुए दिखाई दिए. हमेशा पत्रकारों के सवालों का जवाब देने वाले ब्रजेश पाठक की मीडिया से दूरी हैरान करने वाली थी. उनसे जब अखिलेश के मानसून ऑफर 100 विधायक लाओ सरकार बनाओ पर सवाल पूछा तो उन्होंने इसे अखिलेश की बकवास बताया.  

जब उनसे राहुल गांधी के कई राज्य में हुए उपचुनाव में बीजेपी का भ्रम और भय खत्म होने पर सवाल किया गया तो उन्होंने जवाब देने से मना कर दिया और चुप्पी साध ली. 

'केशव मौर्य ने कर दिया खेल! कुछ महीनों में CM योगी...', BJP में 'खटपट' के बीच सपा का बड़ा दावा

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

चमोली टनल हादसा: विकास के बीच सुरक्षा पर बड़ा सवाल
चमोली टनल हादसा: विकास के बीच सुरक्षा पर बड़ा सवाल
ड्रग्स रैकेट का हब बना ग्रेटर नोएडा! करोड़ों की ड्रग्स के साथ 2 नाइजीरियन युवती गिरफ्तार
ड्रग्स रैकेट का हब बना ग्रेटर नोएडा! करोड़ों की ड्रग्स के साथ 2 नाइजीरियन युवती गिरफ्तार
कन्नौज में JNV छात्रों ने खाने की क्वालिटी के खिलाफ किया हंगामा, हॉस्टल के कमरों में किया कैद
कन्नौज में JNV छात्रों ने खाने की क्वालिटी के खिलाफ किया हंगामा, हॉस्टल के कमरों में किया कैद
सीएम योगी का आरोप- बंटवारे में पाकिस्तान को सिंध कांग्रेस ने जबरदस्ती दे दिया
सीएम योगी का आरोप- बंटवारे में पाकिस्तान को सिंध कांग्रेस ने जबरदस्ती दे दिया

वीडियोज

Pawan Singh की शादी पर Radhe Maa का बड़ा Prediction, 45 की उम्र में मिलेगी Loving Wife!
Ramayana के VFX Trolls पर Ranbir Kapoor का जवाब, बोले- लोग CG Critics बन गए हैं
Pati Brahmachari:😍Isha-Suraj के बीच दिखी केमिस्ट्री, पर इस खुशी के पीछे का राज क्या? #sbs
Bollywood News: संजू-सलमान की जोड़ी! फिल्म में सलमान खान और संजय दत्त का धमाकेदार स्पेशल एक्शन कैमियो देखने को मिलेगा (13.08.26)
Batwara 1947 vs Awarapan 2: Screens की लड़ाई में कौन मारेगा बाजी?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
NALSAR विवाद: BCI को CJI की नसीहत, 'दखल की जरूरत नहीं, मैं भी छात्र था तो सक्रिय था'
NALSAR विवाद: BCI को CJI की नसीहत, 'दखल की जरूरत नहीं, मैं भी छात्र था तो सक्रिय था'
प्रशांत किशोर की CM सम्राट को लेकर बड़ी भविष्यवाणी, 'आने वाले समय…'
प्रशांत किशोर की CM सम्राट को लेकर बड़ी भविष्यवाणी, 'आने वाले समय…'
Spider Man BO Day 15: तीसरे थर्सडे स्पाइडर मैन की घटी कमाई, लेकिन 8 करोड़ और कमाते ही रच देगी इतिहास
तीसरे थर्सडे स्पाइडर मैन की घटी कमाई, लेकिन 8 करोड़ और कमाते ही रच देगी इतिहास
पति मिचेल स्टार्क को आखिरी स्थान, बुमराह नंबर-3; एलिसा हीली की रैंकिंग ने सबको चौंकाया
पति मिचेल स्टार्क को आखिरी स्थान, बुमराह नंबर-3; एलिसा हीली की रैंकिंग ने सबको चौंकाया
'कांग्रेस के लिए भी इससे दुखद क्या होगा कि...', विदेश नीति पर राहुल गांधी के बयान पर भड़के नड्डा
'कांग्रेस के लिए भी इससे दुखद क्या होगा कि...', विदेश नीति पर राहुल गांधी के बयान पर भड़के नड्डा
MG की कारों पर बंपर ऑफर, जानें किस मॉडल पर कितना फायदा?
MG की कारों पर बंपर ऑफर, जानें किस मॉडल पर कितना फायदा?
गणपित 2026 पर मुंबईकरों को सौगात, स्पेशल ट्रेनों के अतिरिक्त फेरे की घोषणा, देखें लिस्ट
गणपित 2026 पर मुंबईकरों को सौगात, स्पेशल ट्रेनों के अतिरिक्त फेरे की घोषणा, देखें लिस्ट
Metro Viral Video: जब मेट्रो में महिला ने लड़के के लिए छोड़ दी सीट, वीडियो देख करेंगे सैल्यूट
जब मेट्रो में महिला ने लड़के के लिए छोड़ दी सीट, वीडियो देख करेंगे सैल्यूट
Embed widget