एक्सप्लोरर

नोएडा पहुंचे डिप्टी CM ब्रजेश पाठक ने किया गौशाला का निरीक्षण, चारे और पानी की खामियों पर जताई नाराजगी

UP News: डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने यह भी कहा कि सुधार की गुंजाइश हमेशा रहती है और हमें यह सुनिश्चित करना चाहिए कि गौशाला में गायों को उत्तम चारा, स्वच्छ पानी और उचित देखभाल मिलती रहे.

उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने सोमवार को सेक्टर-14 स्थित गौशाला का निरीक्षण किया. इस दौरान गौशाला में व्यवस्थाओं को लेकर कई अहम बातें सामने आईं. उनके साथ जिलाधिकारी मेधा रूपम, कई भाजपा नेता और अधिकारी भी मौजूद रहे.

निरीक्षण के दौरान डिप्टी सीएम ने सबसे पहले गौशाला में उपलब्ध कराए जा रहे चारे और पानी की गुणवत्ता पर नजर डाली. इस बीच उन्हें जानकारी मिली कि चारे में कई खामियां हैं और पानी में काई की शिकायतें भी मिल रही हैं. इस पर उन्होंने नाराजगी जताई और मौके पर मौजूद गौ सेवकों से सवाल किया कि आखिर पुराना और खराब चारा गायों को क्यों खिलाया जा रहा है.

उन्होंने स्पष्ट कहा कि गायों की सेवा और देखभाल सर्वोपरि है. किसी भी स्थिति में लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी. जिलाधिकारी मेधा रूपम को निर्देश देते हुए उन्होंने कहा कि गौशाला की सभी व्यवस्थाओं को तुरंत दुरुस्त किया जाए और गायों को बेहतर सुविधा उपलब्ध कराई जाए.

डिप्टी सीएम ने यह भी कहा कि सुधार की गुंजाइश हमेशा रहती है और हमें यह सुनिश्चित करना चाहिए कि गौशाला में गायों को उत्तम चारा, स्वच्छ पानी और उचित देखभाल मिलती रहे. उन्होंने गौशाला की स्थिति पर संतोष व्यक्त करते हुए कहा कि गायें यहां स्वस्थ और हष्ट पुष्ट दिख रही हैं, लेकिन छोटे-छोटे सुधार किए जाने बेहद जरूरी हैं.

इस अवसर पर केंद्र और प्रदेश सरकार की चल रही योजनाओं की समीक्षा बैठक भी आयोजित की गई. बैठक में गौशाला के रखरखाव और प्रबंधन से जुड़ी योजनाओं के बेहतर क्रियान्वयन पर चर्चा हुई. निरीक्षण के दौरान मौजूद स्थानीय जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों ने डिप्टी सीएम को आश्वस्त किया कि गौशाला में पाई गई खामियों को शीघ्र ही दूर कर दिया जाएगा. डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक का यह दौरा गौशाला प्रबंधन के लिए एक महत्वपूर्ण संदेश लेकर आया कि सरकार पशु संरक्षण और गौ कल्याण के मुद्दे पर किसी भी प्रकार की लापरवाही को गंभीरता से ले रही है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

हरिद्वार में बड़ा हादसा, नहाते समय 4 कांवड़ियों की डूबने से मौत
हरिद्वार में बड़ा हादसा, नहाते समय 4 कांवड़ियों की डूबने से मौत
CM धामी ने दी कई सौगात, शहीद ऊधम सिंह प्रतिमा का भी अनावरण
CM धामी ने दी कई सौगात, शहीद ऊधम सिंह प्रतिमा का भी अनावरण
हापुड़: अंतरराज्यीय वाहन चोर गिरोह का भंडाफोड़, 2 गिरफ्तार
हापुड़: अंतरराज्यीय वाहन चोर गिरोह का भंडाफोड़, 2 गिरफ्तार
कंगना रनौत के बयान पर यूपी BJP की उपाध्यक्ष बोलीं, 'सबका अपना विवेक'
कंगना रनौत के बयान पर यूपी BJP की उपाध्यक्ष बोलीं, 'सबका अपना विवेक'

वीडियोज

जंतर मंतर की पुलिस फाइल्स!
Nia Sharma ने किया Relationship Soft Launch? Sikander Singh संग Photos ने मचाई हलचल
Bollywood News: अभिषेक बच्चन से क्यों टूटी थी करिश्मा कपूर की सगाई? सालों बाद डायरेक्टर के इस बड़े दावे ने मचाया तहलका! (31.07.26)
Sairaab:😱Ishan-Nayanika के रिश्ते पर परिजनों का बवाल, मुश्किल घड़ी में बुरी तरह टूटी Nayanika #sbs
PM Modi Video | Gen-Alpha: Gen-Alpha की आवाज...मोदी हैं तो विकास मुमकिन | NEET Paper Leak

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अपने गांव पहुंचकर सोनम वांगुचक ने जारी किया पहला वीडियो, सरकार से की अपील
अपने गांव पहुंचकर सोनम वांगुचक ने जारी किया पहला वीडियो, सरकार से की अपील
हरिद्वार में बड़ा हादसा, नहाते समय 4 कांवड़ियों की डूबने से मौत
हरिद्वार में बड़ा हादसा, नहाते समय 4 कांवड़ियों की डूबने से मौत
Birth Anniversary: 15 साल बड़े शादीशुदा डायरेक्टर से शादी, शराब की थी बुरी लत, 39 की उम्र में निधन, मीना कुमारी का दर्दभरा सफर
मीना कुमारी: 15 साल बड़े शादीशुदा डायरेक्टर से शादी, शराब की थी बुरी लत, 39 की उम्र में निधन
2026 में कितने टेस्ट और खेलेगी टीम इंडिया? WTC फाइनल के लिए कितनी जीत जरूरी
2026 में कितने टेस्ट और खेलेगी टीम इंडिया? WTC फाइनल के लिए कितनी जीत जरूरी
84,084 करोड़ की 'समुद्र मंथन स्कीम', जानें आज कैबिनेट में क्या लिए गए फैसले
84,084 करोड़ की 'समुद्र मंथन स्कीम', जानें आज कैबिनेट में क्या लिए गए फैसले
'हम नजर रख रहे..., यूएस की 100% टैरिफ की धमकी पर भारत का आया रिएक्शन
'हम नजर रख रहे..., यूएस की 100% टैरिफ की धमकी पर भारत का आया रिएक्शन
BJP प्रवक्ता शहजाद पूनावाला का इस्तीफा, जानिए कांग्रेस से बीजेपी तक का सफर
BJP प्रवक्ता शहजाद पूनावाला का इस्तीफा, जानिए कांग्रेस से बीजेपी तक का सफर
ताहिर हुसैन को उम्रकैद, IB अफसर अंकित शर्मा मर्डर केस में सजा का ऐलान
ताहिर हुसैन को उम्रकैद, IB अफसर अंकित शर्मा मर्डर केस में सजा का ऐलान
Embed widget