एक्सप्लोरर

ओवैसी की पार्टी के खिलाफ आंदोलन करेगी सुभासपा? ओपी राजभर ने कर दिया बड़ा ऐलान

UP Politics: महाराजा सुहेलदेव को भारत के इतिहास में विदेशी आक्रांताओं से संघर्ष करने वाले महान योद्धा के रूप में जाना जाता है.

ऑल इंडिया मजलिस इत्तेहादुल मुस्लिमीन (AIMIM) की उत्तर प्रदेश इकाई के अध्यक्ष शौकत अली द्वारा राजा सुहेलदेव राजभर को लेकर की गई कथित अपमानजनक टिप्पणी पर उत्तर प्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री और सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी (सुभासपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष ओमप्रकाश राजभर ने कड़ी प्रतिक्रिया दी है. उन्होंने कहा कि राजा सुहेलदेव हमारे इतिहास के वीर योद्धा थे जिन्होंने आक्रांताओं से भारत की धरती की रक्षा की थी. ऐसे महापुरुष पर सवाल उठाना या अपमानजनक टिप्पणी करना पूरे राजभर समाज की भावनाओं को ठेस पहुंचाना है.

ओमप्रकाश राजभर ने कहा कि वह शौकत अली के बयान की कड़ी निंदा करते हैं. उन्होंने शौकत अली द्वारा मसूद गाजी को भारतीय बताने पर भी तीखा विरोध जताया और कहा कि मसूद गाजी कोई भारतीय नहीं बल्कि एक आक्रांता था जिसने भारत की अखंडता और संस्कृति को नुकसान पहुंचाने की कोशिश की थी. मंत्री ने कहा कि इतिहास इस बात का गवाह है कि महाराजा सुहेलदेव ने मसूद गाजी को पराजित कर देश की रक्षा की थी.

कैबिनेट मंत्री ने सरकार से मांग की है कि शौकत अली के खिलाफ बड़ी कार्यवाही हो.उन्होंने चेतावनी दी कि अगर सरकार ने कार्रवाई नहीं की तो यह मामला आंदोलन का रूप ले सकता है. राजभर ने साफ कहा कि उनके समाज के नायक का अपमान वह किसी भी कीमत पर सहन नहीं करेंगे.

गौरतलब है कि महाराजा सुहेलदेव को भारत के इतिहास में विदेशी आक्रांताओं से संघर्ष करने वाले महान योद्धा के रूप में जाना जाता है. 11वीं सदी में बहसीड़ा की लड़ाई में उन्होंने आक्रांता सैय्यद सालार मसूद को हराकर भारत की धरती की रक्षा की थी. पूर्वांचल में विशेषकर राजभर समाज के बीच उन्हें आदर्श और वीर पुरुष माना जाता है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी 2021 में बहराइच में महाराजा सुहेलदेव की प्रतिमा का अनावरण किया था और उनके नाम पर स्मारक और चित्तौरा झील के विकास की घोषणा की थी.

ओमप्रकाश राजभर ने कहा कि ऐसे नायक का अपमान पूरे समाज का अपमान है. उन्होंने दोहराया कि वह चुप नहीं बैठेंगे और इस मुद्दे पर बड़ा आंदोलन भी खड़ा कर सकते हैं.

मैं बलराम पांडेय ABP नेटवर्क में वरिष्ठ संवाददाता हूं. मीडिया उद्योग में 19 वर्षों से अधिक अनुभव के साथ, मैं रिपोर्टिंग और विश्लेषण में अपने अनुभव का लाभ उठाकर दर्शकों को आकर्षित और जागरूक करने वाली उच्च-प्रभाव वाली कहानियाँ पेश करता हूं. वर्तमान में, मैं दिल्ली सरकार और राजनीतिक घटनाओं, प्रवर्तन निदेशालय (ED), CBI को कवर करने, के साथ बड़े इंटरव्यू और समसामयिक मामलों पर व्यावहारिक विश्लेषण प्रदान करने के लिए ज़िम्मेदारी निभा रहा हूं 
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'मगरमच्छ कहे मैंने...', समाजवादी पार्टी सीएम योगी का बड़ा हमला
'मगरमच्छ कहे मैंने...', समाजवादी पार्टी सीएम योगी का बड़ा हमला
'अब केवल टैंक आना बाकी...', जंतर-मंतर पर सशस्त्र बल की तैनाती पर बोले अखिलेश
'अब केवल टैंक आना बाकी...', जंतर-मंतर पर सशस्त्र बल की तैनाती पर बोले अखिलेश
मैनपुरी में BJP ने 2022 में सपा को हराया, 2024 में डिंपल यादव ने पलटी बाजी; 2027 में क्या होगा?
मैनपुरी में BJP ने 2022 में सपा को हराया, 2024 में डिंपल यादव ने पलटी बाजी; 2027 में क्या होगा?
नोएडा में एक दर्जन के करीब स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी, जांच में जुटी पुलिस
नोएडा में एक दर्जन के करीब स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी, जांच में जुटी पुलिस

वीडियोज

कैमरे पर हुस्न की खतरनाक 'जादूगर'!
दिल्ली पुलिस अलर्ट, 'कॉकरोचों' की धरपकड़
प्रदर्शन पर अंकुश...जरूरी या पुलिस निरंकुश?
SC ने क्यों दिखाई सख्ती?
सड़क पर तकरार...खामोश ज्ञानेश कुमार!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
राहुल गांधी ने ज्ञानेश कुमार के सामने रखी शर्त, बोले- 'आप अपराधी नहीं, आपको छोड़ देंगे...'
राहुल गांधी ने ज्ञानेश कुमार के सामने रखी शर्त, बोले- 'आप अपराधी नहीं, आपको छोड़ देंगे...'
'अब केवल टैंक आना बाकी...', जंतर-मंतर पर सशस्त्र बल की तैनाती पर बोले अखिलेश
'अब केवल टैंक आना बाकी...', जंतर-मंतर पर सशस्त्र बल की तैनाती पर बोले अखिलेश
SC में ज्ञानेश कुमार के खिलाफ याचिका दाखिल करेंगे राहुल गांधी, बोले- 'CJI ने कहा है कि...'
SC में ज्ञानेश कुमार के खिलाफ याचिका दाखिल करेंगे राहुल गांधी, बोले- 'CJI ने कहा है कि...'
वेस्टइंडीज ने 2000 सिक्स लगाकर बनाया टी20 का वर्ल्ड रिकॉर्ड, भारत पीछे-पीछे
वेस्टइंडीज ने 2000 सिक्स लगाकर बनाया टी20 का वर्ल्ड रिकॉर्ड, भारत पीछे-पीछे
दिग्गज मराठी एक्ट्रेस मधु कांबीकर का निधन, निभा चुकी हैं नाना पाटेकर की मां का रोल
दिग्गज मराठी एक्ट्रेस मधु कांबीकर का निधन, निभा चुकी हैं नाना पाटेकर की मां का रोल
सौरव दास-आशुतोष रांका फिर थाने पहुंचे, कहा- '24 घंटे का अल्टीमेटम, उसके बाद...'
सौरव दास-आशुतोष रांका फिर थाने पहुंचे, कहा- '24 घंटे का अल्टीमेटम, उसके बाद...'
जंतर-मंतर वाले आदेश पर जन सुराज की पहली प्रतिक्रिया, 'मोदी सरकार…'
जंतर-मंतर वाले आदेश पर जन सुराज की पहली प्रतिक्रिया, 'मोदी सरकार…'
बिना खेत कैसे कर सकते हैं मशरूम की खेती, इसमें कितनी लागत?
बिना खेत कैसे कर सकते हैं मशरूम की खेती, इसमें कितनी लागत?
Embed widget