एक्सप्लोरर

उपाध्यक्ष पद संभालने के बाद अपर्णा यादव ने इस बड़े नेता से की मुलाकात, सामने आई तस्वीर

Aparna Yadav News: डिप्टी सीएम ने अपर्णा यादव से मुलाकात की तस्वीरें अपने सोशल मीडिया अकाउंट एक्स पर शेयर की हैं. ब्रजेश पाठक ने उन्हें उपाध्यक्ष पद की बधाई दी.

Aparna Yadav News: सपा संस्थापक मुलायम सिंह यादव की छोटी बहू और भारतीय जनता पार्टी की नेता अपर्णा यादव ने यूपी राज्य महिला आयोग में उपाध्यक्ष पद का कार्यभार संभाल लिया है. जिसके बाद बुधवार को उन्होंने डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक से भेंट की. ब्रजेश पाठक ने उन्हें नई ज़िम्मेदारी के लिए शुभकामनाएं दीं. इस दौरान उनकी पत्नी नम्रता पाठक भी मौजूद रही. 

डिप्टी सीएम ने अपर्णा यादव से मुलाकात की तस्वीरें अपने सोशल मीडिया अकाउंट एक्स पर शेयर की हैं. जिसमें अपर्णा उन्हें फूलों का गुलदस्ता भेंट करते हुए दिखाई दे रही है. इन तस्वीरों को शेयर करते हुए ब्रजेश पाठक ने लिखा- 'आज आवास पर श्रीमती अपर्णा यादव जी से सपत्नीक भेंटकर उन्हें राज्य महिला आयोग की उपाध्यक्षा के रूप में पदभार ग्रहण करने पर हार्दिक बधाई एवं उज्जवल कार्यकाल की शुभकामनाएं दीं.'

अपर्णा ने संभाला उपाध्यक्ष पद
अपर्णा यादव ने बुधवार को राज्य महिला आयोग की उपाध्यक्ष पद का कार्यभार संभाला. इस दौरान भी ब्रजेश पाठक की पत्नी नम्रता पाठक उनके साथ दिखाई दीं थी. इससे पहले अपर्णा यादव की नाराजगी की खबरें सामने आ रही थी. अपर्णा उन्हें महिला आयोग की उपाध्यक्ष बनाए जाने से नाराज बताई जा रही थी. उन्हें ये पद उनके कद के अनुरूप नहीं लगा, जिसके बाद उनकी सपा महासचिव और चाचा शिवपाल यादव से भी बात की थी. 

अपर्णा यादव की नाराजगी की खबरें आने के बाद हाईकमान एक्टिव हुआ, सोमवार को अपर्णा यादव ने सीएम योगी आदित्यनाथ से उनके आवास पर मुलाकात की थी. जिसके बाद तमाम अटकलें ख़त्म हो गई. बताया जा रहा है कि बीजेपी ने उन्हें आश्वासन दिया है. वहीं गृहमंत्री अमित शाह और बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी से भरोसा दिए जाने के बाद बात बन पाई है. 

बता दें कि अपर्णा यादव 2022 के विधानसभा चुनाव से पहले अखिलेश यादव से नाराज होकर बीजेपी में शामिल हो गईं थी. तभी से वो लगातार पार्टी के लिए कार्यकर्ता के तौर पर काम कर रही है. बीते तीन विधानसभा, लोकसभा और नगर निकाय चुनाव में भी उन्हें टिकट का दावेदार माना जा रहा था लेकिन, बीजेपी ने उन्हें टिकट नहीं दिया. लंबे इंतजार के बाद पिछले हफ्ते उन्हें महिला आयोग का उपाध्यक्ष बनाया गया तो अपर्णा इससे नाराज हो गईं. 

मायावती का चौंकाने वाला खुलासा, अखिलेश ने फोन उठाना कर दिया था बंद, बताया- क्यों तोड़ा SP से गठबंधन?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

जेल भेजे गए युवक की दून अस्पताल में रहस्यमयी मौत! परिजनों का पुलिस पर गंभीर आरोप
जेल भेजे गए युवक की दून अस्पताल में रहस्यमयी मौत! परिजनों का पुलिस पर गंभीर आरोप
बीजेपी सांसद सतीश गौतम की सदस्यता पर लटकी तलवार! इस मामले में कोर्ट ने भेजा नोटिस
बीजेपी सांसद सतीश गौतम की सदस्यता पर लटकी तलवार! इस मामले में कोर्ट ने भेजा नोटिस
यूपी: 21 दिन में दरिंदे को उम्रकैद की सजा, चचेरे मामा ने किया था डेढ़ साल की मासूम से दुष्कर्म
यूपी: 21 दिन में दरिंदे को उम्रकैद की सजा, चचेरे मामा ने किया था डेढ़ साल की मासूम से दुष्कर्म
'US, चीन और पाकिस्तान अभिजीत दीपके की....', जंतर-मंतर प्रोटेस्ट पर महंत सीताराम दास का दावा
'US, चीन और पाकिस्तान अभिजीत दीपके की...', जंतर-मंतर प्रोटेस्ट पर महंत सीताराम दास का दावा

वीडियोज

Ishqnama Review: Shehnaaz Gill और Jai Randhhawa की दिल छू लेने वाली लव स्टोरी
The India Story Review: खाने और सेहत पर बड़ा सवाल उठाती Shreyas Talpade की फिल्म
Bollywood News: युवा सड़कों पर, स्टार्स अपने स्वैग में, ट्रोल्स बोले—
Udne ki Asha: Renuka को चौखट पर देख हक्के-बक्के रहे Sachin-Sailee, बीते दुखों की यादें ताजा
Badshah-Isha Rikhi के Viral Post ने बढ़ाई हलचल, क्या शादी में सब कुछ ठीक नहीं?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'पूरे देश में होगा...', धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर अड़ी CJP, मीटिंग से ठीक पहले केंद्र सरकार को दिया अल्टीमेटम
'पूरे देश में होगा...', धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर अड़ी CJP, मीटिंग से ठीक पहले केंद्र सरकार को दिया अल्टीमेटम
साहिल के बाद अब इन छात्राओं को मीडिया के सामने लाए कांग्रेस नेता राहुल गांधी, जानें कौन हैं?
साहिल के बाद अब इन छात्राओं को मीडिया के सामने लाए कांग्रेस नेता राहुल गांधी, जानें कौन हैं?
रोहित शर्मा की साइन की हुई जर्सी पाकर खुश हुए जोस बटलर, इंस्टाग्राम पोस्ट में कही दिल जीतने वाली बात
रोहित शर्मा की साइन की हुई जर्सी पाकर खुश हुए जोस बटलर, इंस्टाग्राम पोस्ट में कही दिल जीतने वाली बात
'जो डर गया सो मर गया…', सलमान खान ने सुबह-सुबह लिख दी ऐसी बात, फैंस बोले- 'भाई से पंगा नहीं'
'सलमान खान डर गया...', एक्टर ने सुबह-सुबह तस्वीरें शेयर कर लिख दी ऐसी बात
जंतर-मंतर प्रोटेस्ट: 18 मेट्रो स्टेशन बंद, सरकार संग आज फिर बैठक; जानें CJP का नया प्लान?
जंतर-मंतर प्रोटेस्ट: 18 मेट्रो स्टेशन बंद, सरकार संग आज फिर बैठक; जानें CJP का नया प्लान?
'AI का गलत इस्तेमाल बर्दाश्त नहीं...' फर्जी वीडियो पर भड़के केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल, थाने में दर्ज कराई FIR
'AI का गलत इस्तेमाल बर्दाश्त नहीं...' फर्जी वीडियो पर भड़के केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल, थाने में दर्ज कराई FIR
Cab Driver Viral Video : मैं पूरा किराया लूंगा'... कैब ड्राइवर की इस बात पर भड़की महिला, सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल
मैं पूरा किराया लूंगा'... कैब ड्राइवर की इस बात पर भड़की महिला, सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल
IRCTC Goa Tour Package: मात्र ₹18,680 में गोवा की फ्लाइट, 4-स्टार होटल और खाना! IRCTC का 'गोवा डिलाइट' पैकेज
मात्र ₹18,680 में गोवा की फ्लाइट, 4-स्टार होटल और खाना! IRCTC का 'गोवा डिलाइट' पैकेज
Embed widget