एक्सप्लोरर

रफ्तार गैंग का सरगना पुलिस एनकाउंटर में गिरफ्तार, हत्या समेत 11 मामले हैं पहले से दर्ज

UP News: यूपी के देवरिया में पुलिस ने एक आरोपी को मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया. यह आरोपी रफ्तार गैंग का सदस्य है. आरोपी के ऊपर पहले से कई मुकदमे दर्ज हैं.  

Deoria Encounter News : यूपी के देवरिया में सोशल मीडिया पर रील बनाकर दहशत का पर्याय बने रफ्तार गैंग के सरगना को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया. पुलिस ने एनकाउंटर में पैर में गोली लगने के बाद रफ्तार गैंग के सरगना गैंगस्टर रफ्तार को गिरफ्तार कर लिया. उसके खिलाफ चोरी, हत्‍या, लूट, डकैती जैसे कुल 11 संगीन मामले दर्ज रहे हैं. हैरत की बात ये है कि उसके गैंग में 35 के करीब सदस्य हैं, जो सोशल मीडिया और रील के माध्‍यम से दहशत का पर्याय बने रहे हैं. 

देवरिया के लार थाना क्षेत्र के भिटवा चौराहे पर बुधवार तड़के पुलिस की गैंगस्टर के साथ मुठभेड़ हो गई. मुठभेड़ में गैंगस्टर नितेश उर्फ रफ्तार यादव को पुलिस ने पैर में गोली लगने के बाद गिरफ्तार कर लिया. पुलिस को उसकी कई मामले में तलाश रही है. पुलिस ने उसकी घेराबंदी की, तो उसने पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी. जवाबी कार्रवाई में उसके पैर में गोली लगने के बाद उसे गिरफ्तार कर लिया गया. पुलिस ने उसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया है. उसके खिलाफ अलग-अलग थानों में 11 मामले दर्ज हैं.

 बदमाश के साथ पुलिस की हुई मुठभेड़
देवरिया के लार थाना क्षेत्र के भटवा तिराहा पर बुधवार को तड़के 3 बजे के करीब लार थाने की पुलिस और एसओजी टीम की बदमाश के साथ मुठभेड़ हो गई. मुठभेड़ में बदमाश ने पुलिस टीम के ऊपर फायर कर दिया. इसके बाद पुलिस और एसओजी टीम ने जवाबी कार्रवाई की. जवाबी कार्रवाई में पुलिस ने पैर में गोली लगने के बाद बदमाश को गिरफ्तार कर लिया. उसकी पहचान गैंगस्टर में वांछित नितेश उर्फ रफ्तार यादव के रूप में हुई है. वो मूलतः देवरिया के सुरौली थाना क्षेत्र के उजरी भरौली का रहने वाला है.

आरोपी के पास से तमंचा कारतूस हुए बरामद
पुलिस ने उसके ऊपर गैंगस्टर एक्ट में भी कार्रवाई की है. पुलिस को उसकी कई दिनों से तलाश रही है. बुधवार को तड़के 3 बजे के करीब देवरिया के चनुकी से सहजोर रोड पर भटवा तिराहा के पास एक युवक जाता हुआ दिखाई दिया. पुलिस ने उसे रोकने के लिए इशारा किया, तो वो भागने लगा. जब पुलिस ने उसका पीछा किया, तो वो भागने लगा और पुलिस टीम पर फायरिंग कर दिया. जवाबी फायरिंग में पुलिस की गोली उसके बाएं पैर में लगी और वो गिर गया. इसके बाद पुलिस ने उसे मेडिकल कालेज में भर्ती कराया है. पुलिस ने उसके पास से तमंचा और बाइक बरामद की है.

क्या बोले एसपी दीपेंद्र नाथ चौधरी 
देवरिया के एसपी दीपेंद्र नाथ चौधरी ने बताया कि पुलिस से मुठभेड़ में गैंगस्टर एक्ट के एक आरोपी को गिरफ्तार किया गया है. इसके ऊपर 11 मुकदमे दर्ज हैं. ये चोरी, हत्‍या, लूट, डकैती जैसे संगीन मामले में आरोपी रहा है. उसके पैर में गोली लगी है. मेडिकल कॉलेज में उसका इलाज चल रहा है. मामले में नियमानुसार विधिक कार्रवाई की जा रही है. उन्‍होंने बताया कि भोर में 3 बजे के करीब ये मुठभेड़ हुई है. बाइक सवार युवक को जवाबी फायर कर गिरफ्तार कर‍ लिया गया. इसके गैंग में 35 सदस्‍य है, जिसमें से कुछ जेल भेजे जा चुके हैं. 

ये भी पढ़ें: UP Politics: जयंत चौधरी के सपा के साथ आने पर बोले अखिलेश यादव- हम क्या दे सकते हैं? 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

योगी कैबिनेट बैठक में 16 प्रस्तावों पर लगी मुहर, रानी लक्ष्मीबाई स्कूटी योजना का भी नाम
योगी कैबिनेट बैठक में 16 प्रस्तावों पर लगी मुहर, रानी लक्ष्मीबाई स्कूटी योजना का भी नाम
दिल्ली में छात्रों पर लाठीचार्ज के बाद PM मोदी के बयान पर सपा भड़की, अखिलेश के चाचा बोले- अगर वो साथ हैं तो...
दिल्ली में छात्रों पर लाठीचार्ज के बाद PM मोदी के बयान पर सपा भड़की, अखिलेश के चाचा बोले- अगर वो साथ हैं तो...
'BJP नेता सहित सभी आरोपियों के गिराए जाएं घर', दोनों हाथ काटे जाने के मामले में पीड़ित की बहन
'BJP नेता सहित सभी आरोपियों के गिराए जाएं घर', दोनों हाथ काटे जाने के मामले में पीड़ित की बहन
धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा क्यों नहीं ले रही मोदी सरकार? अखिलेश यादव ने इशारों में बता दी वजह!
धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा क्यों नहीं ले रही मोदी सरकार? अखिलेश यादव ने इशारों में बता दी वजह!

वीडियोज

DGP की '​मौत मिस्ट्री'!
BMW F 450 GS Ride Review | The best premium bike ?
Sonam Wangchuk: एक अनशन और हिल गई थी इंदिरा सरकार! कैसे सोनम वांगचुक के पिता बने थे आंदोलन का चेहरा?
Ranbir Kapoor और Yash ने बढ़ाई Ramayana की एक्साइटमेंट
Ramayana ट्रेलर में Yash पड़े भारी, Ranbir Kapoor भी छाए

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'नहीं मनाऊंगा जन्मदिन...', मल्लिकार्जुन खरगे का ऐलान, CJP बवाल के बीच बताया क्यों लिया ये फैसला
'नहीं मनाऊंगा जन्मदिन...', मल्लिकार्जुन खरगे का ऐलान, बताया क्यों लिया ये फैसला
योगी कैबिनेट बैठक में 16 प्रस्तावों पर लगी मुहर, रानी लक्ष्मीबाई स्कूटी योजना का भी नाम
योगी कैबिनेट बैठक में 16 प्रस्तावों पर लगी मुहर, रानी लक्ष्मीबाई स्कूटी योजना का भी नाम
Explained: CJP का 'चलो संसद' आंदोलन कितना कामयाब? लाठियां, आंसू गैस, पत्थर और हजारों युवा... दोनों तरफ का सच क्या?
CJP का 'चलो संसद' आंदोलन कितना कामयाब? लाठियां, पत्थर और हजारों युवा.. दोनों तरफ का सच क्या?
Dhamaal 4 BO Day 11 Worldwide: 'धमाल 4' ने मचाया तहलका, शाहिद कपूर की फिल्म के उड़ाए परखच्चे, बना दिया इतना बड़ा रिकॉर्ड
धमाल 4' ने वर्ल्डवाइड मचाया तहलका, शाहिद कपूर की फिल्म को मात देकर बना दिया इतना बड़ा रिकॉर्ड
'जैसे आपने संजू और वैभव सूर्यवंशी का करियर खराब किया, वैसे ही अब आप...', पूर्व क्रिकेटर टीम इंडिया में किसपर भड़के
'जैसे आपने संजू और वैभव सूर्यवंशी का करियर खराब किया, वैसे ही अब आप...', पूर्व क्रिकेटर टीम इंडिया में किसपर भड़के
Mahua Moitra Remark: 'हो सकता है शिक्षामंत्री को इस्तीफा लिखना ना आता हो क्योंकि RSS...', महुआ मोइत्रा का धर्मेंद्र प्रधान पर तंज
'हो सकता है शिक्षामंत्री को इस्तीफा लिखना ना आता हो क्योंकि RSS...', महुआ मोइत्रा का धर्मेंद्र प्रधान पर तंज
CJP Protest: दिल्ली लाठीचार्ज पर चिराग पासवान की पहली प्रतिक्रिया, 'मर्यादाएं अगर लांघी…'
दिल्ली लाठीचार्ज पर चिराग पासवान की पहली प्रतिक्रिया, 'मर्यादाएं अगर लांघी…'
Students Protest: लाठीचार्ज के बाद लौट रहे RAF जवानों को देखकर CJP प्रदर्शनकारियों ने बजाईं तालियां, वीडियो वायरल
लाठीचार्ज के बाद लौट रहे RAF जवानों को देखकर CJP प्रदर्शनकारियों ने बजाईं तालियां, वीडियो वायरल
Embed widget