एक्सप्लोरर

Kanpur News वायरल फीवर के बाद डेंगू के चपेट में आया कानपुर, अबतक आधा दर्जन मौतें..सीएमओ बेखबर

कानपुर में डेंगू खतरनाक रूप लेता जा रहा है। जिला अस्पताल में मरीजों का आना लगातार जारी है। अबतक मिली जानकारी के मुताबिक आधा दर्जन से ज्यादा मौतें हो चुकी हैं।

कानपुर, प्रभात अवस्थी। कानपुर महानगर इस समय वायरल बुखार व डेंगू की गिरफ्त में आता जा रहा है। सबसे ज्यादा डेंगू से पीड़ित मरीज ग्रामीण इलाकों में मिल रहे है। मेडिकल कालेज व जिला अस्पताल में रोजाना वायरल फीवर के सैकड़ों मरीज पहुंच रहे हैं। कानपुर में डेंगू से अब तक आधा दर्जन से ज्यादा मौतें हो चुकी हैं, लेकिन मुख्य चिकित्सा अधिकारी इसे खारिज रहे हैं। कानपुर की महापौर को जब इसकी जानकारी हुई तो उन्होंने तत्काल मुख्य चिकित्सा अधिकारी को नगर निगम बुलाकर जमकर फटकार लगाई।

महापौर ने उनको चिकित्सा व्यवस्था को दुरुस्त करने के लिए दो दिनों की मोहलत दी है,अगर दो दिनों में सीएमओ हालात पर काबू नहीं पा सकेंगे तो मुख्यमंत्री को इससे अवगत कराया जाएगा। कानपुर में जब से वायरल फीवर ने अपने पैर पसारना शुरू किया तब से मौतों का सिलसिला भी शुरू हो गया। वायरल फीवर से पीड़ित कई मरीजों में डेंगू की पुष्टि हुई, लेकिन कानपुर के सीएमओ अशोक कुमार शुक्ला सिरे से नकारते रहे।

नगर की महापौर प्रमिला पांडेय ने सीएमओ को नगर निगम बुलाकर जमकर फटकार लगाई है, और उनको हिदायत दी कि अगर जल्द इस पर काबू नहीं पाया जाएगा तो मुख्यमंत्री को इससे अवगत कराने के बाद वो खुद अपने पार्षदों के साथ सड़क पर उतरेंगी। महापौर का कहना है कि सीएमओ अभी तक डेंगू कितने लोगों में पाया गया है, इसका आकंड़ा तक नहीं दे सके हैं।

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

आजमगढ़ एयरपोर्ट पर SP चीफ से नहीं मिल सके स्टार प्रचारक, आक्रोश
आजमगढ़ एयरपोर्ट पर SP चीफ से नहीं मिल सके स्टार प्रचारक, आक्रोश
महोबा: CEC के खिलाफ सड़क पर गुलाबी गैंग, बैलेट पेपर से चुनाव की मांग
महोबा: CEC के खिलाफ सड़क पर गुलाबी गैंग, बैलेट पेपर से चुनाव की मांग
'नाम बदलने वाले CM को जनता बदलेगी', जेवर एयरपोर्ट का जिक्र कर अखिलेश का तंज
'नाम बदलने वाले CM को जनता बदलेगी', जेवर एयरपोर्ट का जिक्र कर अखिलेश का तंज
यूपी चुनाव 2027 से पहले खींचतान? PDA सम्मेलन में भिड़े सपा नेता
यूपी चुनाव 2027 से पहले खींचतान? PDA सम्मेलन में भिड़े सपा नेता

वीडियोज

वो दरिंदों के जाल में फंस गई थी !
बिना मंजूरी प्रदर्शन से ज्ञानेश का इस्तीफा हो जाएगा?
Delhi में मेट्रो-रेल बंद करने पर SC ने लगाई फटकार
10 अक्टूबर को लेकर दिल्ली में कैसा 'डर' ?
विपक्ष ने राष्ट्रपति मुर्मू को सौंपा ज्ञापन

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'नतीजे एक बार फिर दिखाते हैं कि...', उप चुनावों में बीजेपी की जीत पर क्या बोले पीएम मोदी
'नतीजे एक बार फिर दिखाते हैं कि...', उप चुनावों में बीजेपी की जीत पर क्या बोले पीएम मोदी
मध्य प्रदेश HC ने रद्द किया 27% OBC आरक्षण, कोटा फिर 14 फीसदी हुआ
मध्य प्रदेश HC ने रद्द किया 27% OBC आरक्षण, कोटा फिर 14 फीसदी हुआ
CJP को प्रोटेस्ट के लिए जंतर-मंतर पर नहीं मिली परमिशन, क्या है दिल्ली पुलिस की दलील
CJP को प्रोटेस्ट के लिए जंतर-मंतर पर नहीं मिली परमिशन, क्या है दिल्ली पुलिस की दलील
11 छक्के 6 चौके, एबी डिविलियर्स ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 277 के स्ट्राइक रेट से ठोका शतक
11 छक्के 6 चौके, एबी डिविलियर्स ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 277 के स्ट्राइक रेट से ठोका शतक
'दृश्यम 3' 250 करोड़ के पार, 'सिंघम अगेन' का रिकॉर्ड तोड़ बनी अजय देवगन की दूसरी हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म
'दृश्यम 3' 250 करोड़ के पार, 'सिंघम अगेन' का रिकॉर्ड तोड़ बनी अजय देवगन की दूसरी हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म
'...तो शायद मैं ये पुरस्कार शेयर कर लूं', नोबेल शांति पुरस्कार विजेता ने लिए ट्रंप के मजे
'...तो शायद मैं ये पुरस्कार शेयर कर लूं', नोबेल शांति पुरस्कार विजेता ने लिए ट्रंप के मजे
नंदीग्राम जीत के बाद BJP ने 75816 वोट मार्जिन से फतह किया रेजीनगर उप-चुनाव
नंदीग्राम जीत के बाद BJP ने 75816 वोट मार्जिन से फतह किया रेजीनगर उप-चुनाव
तमिलनाडु उपचुनाव में TVK की जीत से भड़के स्टालिन, CM विजय पर निकाली भड़ास
तमिलनाडु उपचुनाव में TVK की जीत से भड़के स्टालिन, CM विजय पर निकाली भड़ास
Embed widget